माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम करते समय डॉक्यूमेंट बनाना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है उसमें की गई गलतियों को सही करना। अक्सर लिखते समय हमसे कुछ गलतियाँ हो जाती हैं या फिर हमें किसी फोटो या शेप (Object) को हटाने की ज़रूरत पड़ती है। बहुत से लोग सिर्फ एक-एक अक्षर डिलीट करना जानते हैं, लेकिन वर्ड में ऐसे कई स्मार्ट तरीके हैं जिनसे आप पूरा शब्द, लाइन या पैराग्राफ एक बार में हटा सकते हैं। इसमें हम बहुत ही आसान भाषा में सीखेंगे कि MS Word में अलग-अलग तरीकों से टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट्स को डिलीट कैसे किया जाता है, ताकि आपका काम जल्दी और सफाई से हो सके।
MS Word में टेक्स्ट डिलीट करने के तरीके (Methods to Delete Text)
एक करैक्टर (अक्षर) को डिलीट करना (Deleting a character)
- कर्सर को हटाए जाने वाले अक्षर के पास ले जाएं और कीबोर्ड के
BackspaceयाDeleteKEY दबाएं। Backspace: यह कर्सर के बाईं ओर स्थित अक्षर को हटाने के लिए उपयोग किया जाता है ।
उदाहरण: यदि आप "sidskills" लिख रहे हैं और "d" हटाना चाहते हैं, तो कर्सर को "d" के बाद ले जाकर Backspace दबाएं।
Delete: यह कर्सर के दाईं ओर स्थित अक्षर को हटाती है।
उदाहरण: "sidskills" में "k" को हटाने के लिए कर्सर को "k" के पहले ले जाकर Delete दबाएं।
एक शब्द (Word) को डिलीट करना (Deleting a word)
Ctrl + Backspace: कर्सर के बाईं ओर पूरे शब्द को हटाने के लिए इस शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है ।
उदाहरण: "This is sidskills" वाक्य में "sidskills" हटाने के लिए कर्सर को "sidskills" के बाद ले जाएं और Ctrl + Delete: कर्सर के दाईं ओर पूरे शब्द को हटाने के लिए इस शॉर्टकट का उपयोग की जाती है।
उदाहरण: "This is sidskills" वाक्य में "This" हटाने के लिए कर्सर को "This" के शुरुआत में लाकर
Ctrl + Backspace दबाएं।
Ctrl + Delete दबाएं।
Quick Summary: Text Deletion Shortcuts in Word
| कार्य (Action) | शॉर्टकट की (Shortcut Key) |
|---|---|
| बाईं ओर का अक्षर हटाना | Backspace |
| दाईं ओर का अक्षर हटाना | Delete |
| बाईं ओर का पूरा शब्द हटाना | Ctrl + Backspace |
| दाईं ओर का पूरा शब्द हटाना | Ctrl + Delete |
एक लाइन को डिलीट करना (Deleting a line)
Shift + End:: इस शॉर्टकट का प्रयोग कर्सर से लेकर लाइन के अंत तक सभी टेक्स्ट को चयन करने के लिए किया जाता है ।- स्टेप्स:
- कर्सर को उस लाइन की शुरुआत में रखें जिसे आप हटाना चाहते हैं।
Shift + Endदबाएं। इससे कर्सर से लाइन के अंत तक का टेक्स्ट सिलेक्ट हो जाएगा ।- चयनित टेक्स्ट को हटाने के लिए
BackspaceयाDeleteकुंजी का उपयोग करें।
पूरा पैराग्राफ डिलीट करना (Delete an entire paragraph)
- माउस को पैराग्राफ की शुरुआत पर ले जाएं।
- क्लिक और ड्रैग करें, यानी माउस को दबाए रखते हुए पैराग्राफ के अंत तक खींचें।
- पूरा पैराग्राफ चयनित हो जाएगा।
Deleteकुंजी दबाएं, और चयनित पैराग्राफ हट जाएगा।
पूरे डॉक्यूमेंट को डिलीट करना (Delete an entire document)
- कीबोर्ड पर
Ctrl + Aदबाएं। इससे पूरा डॉक्यूमेंट चयनित हो जाएगा। - अब
Deleteकुंजी दबाएं। पूरा डॉक्यूमेंट हट जाएगा।
ऑब्जेक्ट को डिलीट करना (Delete Objects)
- जिस ऑब्जेक्ट (चित्र, टेक्स्ट बॉक्स, आकार, आदि) को हटाना है, उस पर क्लिक करें। इससे ऑब्जेक्ट चयनित हो जाएगा।
- यदि डॉक्यूमेंट में एक से अधिक ऑब्जेक्ट हों, तो
Shift+ क्लिक का उपयोग करके एक साथ सभी को चुनें Deleteकुंजी दबाएं । चयनित ऑब्जेक्ट हट जाएगा।
टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट डिलीट करने के महत्वपूर्ण सुझाव
- यदि ऑब्जेक्ट बहुत छोटा है, तो इसे आसानी से चुनने के लिए Zoom In करें।
- ऑब्जेक्ट चयन के दौरान लेआउट पर ध्यान दें ताकि गलती से अन्य टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट न हटें।
- यदि पैराग्राफ बड़ा है, तो माउस के बजाय
Shift + Arrow Keysका उपयोग करके चयन करें। - माउस का सही उपयोग सुनिश्चित करें ताकि आप गलती से अन्य पैराग्राफ न चुनें।
- बड़े डॉक्यूमेंट में एक से अधिक पैराग्राफ हटाने के लिए माउस से
Ctrlदबाकर आवश्यक हिस्सों को चुनें। - एक करैक्टर या शब्द हटाने के लिए हमेशा कर्सर की सटीक स्थिति पर ध्यान दें।
- गलती से टेक्स्ट डिलीट हो जाए, तो
Ctrl + Z(Undo) से तुरंत वापस पाएं।
📌 MS Word सीखने के लिए यह भी पढ़ें
▸ MS Word Full Tutorial in Hindi – एमएस वर्ड को शुरू से अंत तक विस्तार से समझेंMS Word Deletion - Exam Oriented FAQs
MS Word में 'Delete' और 'Backspace' कुंजी (Key) के बीच मुख्य अंतर क्या है?
मुख्य अंतर दिशा (Direction) का है।
Backspace कर्सर के बाईं (Left) ओर के अक्षर को हटाता है, जबकि Delete कुंजी कर्सर के दाईं (Right) ओर के अक्षर को हटाने के लिए उपयोग की जाती है।
क्या हम MS Word में एक साथ कई फोटो या शेप्स (Objects) को डिलीट कर सकते हैं?
जी हाँ, इसके लिए आपको Shift या Ctrl कुंजी दबाकर उन सभी ऑब्जेक्ट्स पर क्लिक करना होगा जिन्हें आप हटाना चाहते हैं। एक बार जब सभी सिलेक्ट हो जाएं, तो कीबोर्ड से
Delete बटन दबा दें।
बिना माउस का उपयोग किए एक पूरी लाइन को जल्दी से कैसे डिलीट करें?
सबसे पहले कर्सर को लाइन की शुरुआत में लाएं, फिर
Shift + End दबाकर पूरी लाइन सिलेक्ट करें और अंत में Backspace या Delete कुंजी दबाएं।
'Ctrl + Delete' शॉर्टकट का क्या कार्य है?
यह शॉर्टकट कर्सर के दाईं (Right) ओर स्थित पूरे एक शब्द (Word) को डिलीट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक-एक अक्षर हटाने के मुकाबले समय बचाता है।
अगर गलती से पूरा पैराग्राफ डिलीट हो जाए, तो क्या उसे वापस लाया जा सकता है?
हाँ, MS Word में Undo फीचर की मदद से इसे तुरंत वापस लाया जा सकता है। इसके लिए आप कीबोर्ड शॉर्टकट
Ctrl + Z का उपयोग कर सकते हैं।
🎥 Watch Our YouTube Videos
▶ Visit Our YouTube Channel📝 MS Word Online Test & MCQs
✍️ Start MCQ Quiz Now
Tags
MS Word