ITI COPA CBT MCQs | अगस्त 2024 मुख्य परीक्षा के प्रश्न | उत्तर व व्याख्या सहित

यह ITI COPA MCQ टेस्ट पूरे पाठ्यक्रम पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का संग्रह है, जिसमें अगस्त 2024 CBT परीक्षा में पूछे गए थ्योरी प्रश्नों को MCQ क्विज़ के रूप में लेकर आए हैं। यह अभ्यास टेस्ट छात्रों को वास्तविक परीक्षा पैटर्न को समझने, अपने ज्ञान का आकलन करने और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी में मदद करता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
  1. हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
  2. चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
  3. सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
  4. गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
  5. सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
  6. अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
  7. प्रत्येक प्रश्न के नीचे Answer with Explanation बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप उत्तर का विवरण देख सकते हैं।
ITI COPA CBT Main Exam August 2024 Question Paper

अगस्त 2024 ITI COPA CBT परीक्षा के महत्वपूर्ण MCQ

1. Which tool allows the user to select different layout for slide? (कौन सा टूल यूजर को स्लाइड के लिए अलग लेआउट चुनने की अनुमति देता है?)

Answer: Slide Layout

Explanation: Slide Layout वह टूल होता है जिससे आप यह तय करते हैं कि आपकी स्लाइड में कौन-कौन से एलिमेंट (जैसे Title, Content, Picture, Chart आदि) और किस स्थान पर होंगे। PowerPoint में स्लाइड के लिए कई तरह के लेआउट होते हैं, जैसे Title Slide, Title and Content, Two Content, Picture with Caption आदि।

2. What is the use of <TD> tag in a table? (टेबल में <TD> टैग का क्या उपयोग होता है?)

Answer: टेबल डेटा (Table Data)

Explanation: HTML में टेबल बनाते समय डेटा को cells में दिखाने के लिए <TD> टैग का उपयोग किया जाता है। TD का मतलब है Table Data। यह टैग <TR> (Table Row) के अंदर उपयोग होता है।

3. Which of the following can be operands of arithmetic operators for integers? (निम्नलिखित में से कौन सा पूर्णांकों के लिए अंकगणितीय ऑपरेटरों का ऑपरेंड हो सकता है?)

Answer: संख्यात्मक (Numeric)

Explanation: अंकगणितीय ऑपरेटर जैसे +, –, *, / केवल संख्यात्मक डेटा प्रकारों जैसे पूर्णांक (integers) या दशमलव संख्याओं (floats) पर ही कार्य करते हैं। ये कैरेक्टर, बूलियन या एरे जैसे डेटा प्रकारों पर सीधे लागू नहीं किए जा सकते।

4. Which object method is used to return the value rounded down to its nearest integer? (किस ऑब्जेक्ट विधि का उपयोग निकटतम पूर्णांक के लिए राउंडेड वैल्यू वापस करने के लिए किया जाता है?)

Answer: floor()

Explanation: floor() मेथड किसी दशमलव संख्या को नीचे की ओर राउंड करता है और निकटतम छोटा पूर्णांक लौटाता है। उदाहरण: Math.floor(4.7) का परिणाम 4 होगा। यह हमेशा संख्या को कम करता है।

5. How are individuals in a table referred to as? (टेबल में इंडिविजुअल को किस प्रकार संदर्भित किया जाता है?)

Answer: सेल्स (Cells)

Explanation: टेबल में डेटा को Rows और Columns में व्यवस्थित किया जाता है। किसी इंडिविजुअल डेटा आइटम को जिस स्थान पर रखा जाता है, उसे Cell कहा जाता है। प्रत्येक सेल एक Row और एक Column के इंटरसेक्शन पर होता है।

6. What is the full form of PIN? (PIN का फुल फॉर्म क्या होता है?)

Answer: पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (Personal Identification Number)

Explanation: PIN एक गुप्त कोड होता है जिसका उपयोग व्यक्ति की पहचान और सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसे ATM, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, मोबाइल डिवाइस या ऑनलाइन लेनदेन में यूज़र को वेरिफाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

7. What is the sequence of characters? (कैरेक्टर का क्रम क्या है?)

Answer: स्ट्रिंग्स (Strings)

Explanation: स्ट्रिंग्स कैरेक्टर्स का क्रम होती हैं, जिन्हें double inverted commas (" ") के अंदर लिखा जाता है। उदाहरण: "Hello123" एक स्ट्रिंग है। "2025" भी स्ट्रिंग मानी जाती है क्योंकि इसे " " में लिखा गया है।

8. Which statement can be used to access the classes of a different package from the current package? (वर्तमान पैकेज से भिन्न पैकेज की क्लासों तक पहुंचने के लिए किस कथन का उपयोग किया जा सकता है?)

Answer: इम्पोर्ट (import)

Explanation: जब किसी अन्य पैकेज की क्लास या इंटरफेस को वर्तमान पैकेज में उपयोग करना होता है, तो import कथन का प्रयोग करते हैं। उदाहरण: import java.util.Scanner; यह java.util पैकेज से Scanner क्लास लाता है।

9. Which type of network connection is used to cover 10km to 1000km area? (10 Km से 1000 Km क्षेत्र को कवर करने के लिए किस प्रकार के नेटवर्क कनेक्शन का उपयोग किया जाता है?)

Answer: वैन (WAN)

Explanation: WAN (Wide Area Network) बड़े क्षेत्र जैसे शहर, देश या महाद्वीप को जोड़ता है, जो 10 Km से 1000 Km या उससे ज्यादा दूरी तक काम करता है। इंटरनेट इसका अच्छा उदाहरण है।

10. Which is a step of merge process? (मर्ज प्रक्रिया का एक चरण कौन सा है?)

Answer: मर्ज रिजल्ट का प्रीव्यू (Preview the merge results)

Explanation: Mail Merge प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण है Preview the merge results, जिससे यह देखा जा सकता है कि डेटा स्रोत मुख्य डॉक्यूमेंट में कैसे जोड़ा गया है। इससे भेजने से पहले त्रुटियाँ ठीक की जा सकती हैं।

11. What type of computing technology refers to services and applications that typically run on a distributed network through virtualized resources? (किस प्रकार की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी उन सर्विस और एप्लीकेशन को संदर्भित करती है जो वर्चुअलाइज्ड रिसोर्स के माध्यम से वितरित नेटवर्क पर चलती हैं?)

Answer: क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)

Explanation: क्लाउड कंप्यूटिंग में इंटरनेट के जरिए सेवाएं और एप्लिकेशन अलग-अलग जगहों पर मौजूद वर्चुअल सर्वर पर चलती हैं। इससे कहीं से भी डेटा और प्रोग्राम का उपयोग किया जा सकता है।

12. What is the standard file extension of scanned image? (स्कैन इमेज का मानक फाइल एक्सटेंशन क्या है?)

Answer: .jpg (Joint Photographic Expert Group)

Explanation: स्कैन की गई इमेज सेव करने के लिए .jpg (या .jpeg) सबसे लोकप्रिय और मानक फॉर्मेट है। यह इमेज को अच्छी क्वालिटी के साथ कंप्रेस करता है। .bak बैकअप, .doc डॉक्यूमेंट, और .exe एक्जीक्यूटेबल प्रोग्राम के लिए होते हैं।

13. Which process involves one class acquiring the properties (methods and fields) of another? (कौन सी प्रक्रिया में एक क्लास दूसरे क्लास के गुण प्राप्त करता है?)

Answer: इनहेरिटेंस (Inheritance)

Explanation: इनहेरिटेंस वह प्रक्रिया है जिसमें एक क्लास (subclass) दूसरी क्लास (superclass) के गुण जैसे मेथड्स और फील्ड्स प्राप्त करती है। इससे कोड पुनः उपयोगी होता है। उदाहरण: Dog क्लास Animal क्लास का चलने वाला तरीका बिना दोहराए इस्तेमाल कर सकती है।

14. Which of the following HTML code is valid? (निम्न में से कौन सा HTML कोड मान्य है?)

Answer: <font color="red">

Explanation: यह HTML का मान्य टैग है जो टेक्स्ट का रंग लाल करता है, जिसमें color सही attribute है। colour गलत वर्तनी है, face="red" फॉन्ट नाम के लिए होता है, और <red> कोई मान्य टैग नहीं है।

15. Which creates a bar diagram? (बार डायग्राम कौन बनाता है?)

Answer: इन्सर्ट → चार्ट (Insert → Chart)

Explanation: बार डायग्राम बनाने के लिए Insert → Chart विकल्प का उपयोग किया जाता है, जो विभिन्न प्रकार के चार्ट जैसे बार, पाई, लाइन आदि बनाने की सुविधा देता है।

16. Which tab has number format option in Excel? (Excel में किस टैब में नंबर फॉर्मेट विकल्प होता है?)

Answer: होम टैब (Home Tab)

Explanation: Excel में नंबर फॉर्मेट जैसे Currency, Percentage, Date आदि विकल्प Home टैब में उपलब्ध होते हैं। यह सेल की फॉर्मेटिंग के लिए जरूरी टूल्स देता है।

17. What is the full form of CSV? (CSV का फुल फॉर्म क्या है?)

Answer: कॉमा सेपरेटेड वैल्यूज़ (Comma Separated Values)

Explanation: CSV का मतलब है Comma Separated Values। इसमें डेटा को अलग-अलग कॉलम में कॉमा (,) द्वारा अलग किया जाता है। यह टेक्स्ट फाइल में डेटा स्टोर करने और एक्सेल में पढ़ने के लिए उपयोग होता है।

18. Which variable is declared outside a function in Javascript? (जावास्क्रिप्ट में एक फ़ंक्शन के बाहर कौन सा वेरिएबल घोषित किया जाता है?)

Answer: ग्लोबल वेरिएबल (Global variable)

Explanation: यदि कोई वेरिएबल फ़ंक्शन के बाहर घोषित किया जाता है, तो वह Global Variable कहलाता है और पूरे स्क्रिप्ट में उपयोग किया जा सकता है। फंक्शन के अंदर घोषित वेरिएबल Local Variable कहलाता है।

19. Which is a cybercrime? (कौन सा साइबर क्राइम है?)

Answer: मैन इन द मिडल (Man in the Middle)

Explanation: Man in the Middle (MITM) एक साइबर क्राइम है जिसमें हैकर दो पक्षों के बीच संचार को चुपके से intercept कर लेता है। साइबर सुरक्षा, डिक्रिप्शन और AES सुरक्षा तकनीकें हैं, क्राइम नहीं।

20. Which tool is used for accessing HTML based Java documentary? (HTML आधारित जावा डॉक्यूमेंट्री तक पहुंचने के लिए किस टूल का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Javadoc

Explanation: Javadoc एक टूल है जो जावा सोर्स कोड से HTML फॉर्मेट में डॉक्यूमेंटेशन बनाता है, जिसे डेवलपर्स कोड समझने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

21. Which option creates a presentation automatically in PowerPoint? (पावर प्वाइंट में स्वचालित रूप से प्रस्तुति बनाने के लिए किस विकल्प का उपयोग किया जाता है?)

Answer: ऑटो कंटेंट विज़ार्ड (Auto content wizard)

Explanation: Auto Content Wizard पावर पॉइंट का ऐसा विकल्प है जो यूजर की आवश्यकताओं के अनुसार स्लाइड्स और कंटेंट ऑटोमेटिकली बनाता है, जो नए उपयोगकर्ता के लिए आसान है।

22. What is the order of files and directories in Windows Explorer? (विंडोज़ एक्सप्लोरर में फ़ाइलों और डायरेक्ट्रीज का क्रम क्या है?)

Answer: वर्णमाला (Alphabetical)

Explanation: विंडोज़ एक्सप्लोरर में फाइलें और फ़ोल्डर आमतौर पर वर्णमाला (Alphabetical) क्रम A से Z तक दिखाए जाते हैं, जिससे फाइलें खोजना आसान होता है।

23. Which option in E-Commerce helps to keep the selected products until checkout or payment? (ई-कॉमर्स में कौन सा विकल्प चेकआउट या भुगतान तक चयनित उत्पादों को रखने में मदद करता है?)

Answer: कार्ट (Cart)

Explanation: ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यूजर द्वारा चुने गए उत्पाद Cart में रखे जाते हैं, जो चेकआउट या भुगतान तक सामान सुरक्षित रखने वाला वर्चुअल बैग है। COD भुगतान का तरीका है, Cart नहीं।

24. Which shortcut key is used to print slides in MS PowerPoint? (MS PowerPoint में स्लाइड प्रिंट करने के लिए किस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Ctrl + P

Explanation: PowerPoint में स्लाइड प्रिंट करने के लिए Ctrl + P शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है, जो प्रिंट डायलॉग बॉक्स खोलता है। Ctrl + O फाइल खोलने के लिए होता है।

25. Which option is considered as cloud? (कौन सा विकल्प क्लाउड माना जाता है?)

Answer: हडूप (Hadoop)

Explanation: Hadoop एक क्लाउड बेस्ड ओपन सोर्स फ्रेमवर्क है जो बड़े डेटा (Big Data) को प्रोसेस और स्टोर करने के लिए क्लस्टर कंप्यूटिंग का उपयोग करता है, इसलिए इसे क्लाउड माना जाता है।

26. Which is a valid JavaScript code to sort elements of an array trade? (किसी ऐरे trade के एलिमेंट को सॉर्ट करने के लिए एक वैध JavaScript कोड कौन सा है?)

Answer: trade.sort();

Explanation: JavaScript में किसी ऐरे को सॉर्ट करने के लिए .sort() मेथड उपयोग किया जाता है। यदि trade एक ऐरे है, तो सही कोड होगा: trade.sort();। बाकी विकल्प गलत सिंटैक्स हैं।

27. How are cells named in MS Excel? (MS Excel में सेल का नाम कैसे दिया जाता है?)

Answer: अक्षरात्मक (Alphanumerically)

Explanation: MS Excel में सेल का नाम अक्षर और संख्या के मेल से बनता है, जैसे A1, B2, C3 आदि, जहाँ अक्षर Column और संख्या Row को दर्शाती है।

28. When will the result be C2 in the formula =IF(A1=B1, C1, C2)? (सूत्र =IF(A1=B1, C1, C2) में परिणाम C2 कब होगा?)

Answer: A1 बराबर न हो B1 के (A1 is not equal to B1)

Explanation: IF फंक्शन में A1=B1 शर्त जांची जाती है। यदि यह सही है, तो परिणाम C1 होगा। यदि A1 और B1 बराबर नहीं होंगे, तब C2 वापस आएगा।

29. Which shortcut key is used to print a document? (डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए किस शॉर्टकट की का प्रयोग किया जाता है?)

Answer: Ctrl + P

Explanation: किसी भी डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए Ctrl + P शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है। Ctrl + X कट, Ctrl + V पेस्ट, और Ctrl + B बोल्ड टेक्स्ट के लिए है।

30. Who publishes a webpage to a web hosting server? (वेब होस्टिंग सर्वर पर वेबपेज कौन प्रकाशित करता है?)

Answer: कोम्पोज़र (Kompozer)

Explanation: KompoZer एक वेबपेज डिजाइन और पब्लिशिंग टूल है, जिसमें FTP फीचर होता है जिसकी मदद से वेबपेज सीधे वेब होस्टिंग सर्वर पर प्रकाशित किया जा सकता है।

31. What is used to access individual values in an array? (किसी ऐरे में अलग-अलग वैल्यू तक पहुंचने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?)

Answer: एलिमेंट नंबर (Element Number)

Explanation: ऐरे में प्रत्येक वैल्यू को एलिमेंट कहते हैं, जिन्हें इंडेक्स/एलिमेंट नंबर से एक्सेस किया जाता है। उदाहरण: arr[0] पहला एलिमेंट दिखाता है।

32. Which factor influences the severity of electrical shock? (विद्युत झटके की गंभीरता को कौन सा कारक प्रभावित करता है?)

Answer: करंट पास होने की अवधि (Duration of current passing)

Explanation: विद्युत झटके की गंभीरता पर सबसे ज्यादा असर करंट के शरीर में प्रवाहित होने की अवधि होती है। जितना लंबा करंट शरीर में रहेगा, झटका उतना ही गंभीर होगा।

33. What is the format for a compound statement? (कंपाउंड स्टेटमेंट का प्रारूप क्या है?)

Answer: दोनों begin ……. end और begin atomic……. end

Explanation: कंपाउंड स्टेटमेंट में कई स्टेटमेंट्स एक साथ उपयोग किए जाते हैं। इसका प्रारूप begin …… end या begin atomic …… end हो सकता है। पहला सामान्य ब्लॉक के लिए, दूसरा एटॉमिक (अखंड) ब्लॉक के लिए है।

34. Which loop declaration is valid? (कौन सा लूप डिक्लेरेशन मान्य है?)

Answer: for (int i = 7; i <= 77; i += 7)

Explanation: सही for loop में तीन भाग होते हैं: Initialization (int i = 7), Condition (i <= 77), और Increment (i += 7)। यह विकल्प इन तीनों को सही ढंग से दर्शाता है।

35. Which webpage contains controls while interacting with the user? (उपयोगकर्ता के साथ बातचीत करते समय कौन सा वेब पेज कंट्रोल रखता है?)

Answer: डायनामिक (Dynamic)

Explanation: डायनामिक वेबपेज में उपयोगकर्ता के साथ इंटरएक्शन के लिए कंट्रोल्स (बटन, फॉर्म, ड्रॉपडाउन) होते हैं, जो JavaScript जैसी स्क्रिप्टिंग भाषाओं की मदद से इनपुट के अनुसार कंटेंट बदल सकते हैं।

36. What is the full form of OSS? (OSS का फुल फॉर्म क्या है?)

Answer: ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (Open Source Software)

Explanation: OSS यानी Open Source Software, वह सॉफ्टवेयर है जिसका सोर्स कोड खुला होता है और कोई भी इसे देख, बदल या साझा कर सकता है। उदाहरण: Linux, Firefox।

37. What is the logical design of the database? (डेटाबेस का तार्किक डिज़ाइन कौन सा है?)

Answer: स्कीमा (Schema)

Explanation: डेटाबेस का तार्किक डिज़ाइन Schema होता है, जो टेबल, कॉलम, डेटा प्रकार और उनके बीच संबंध को Define करता है। उदाहरण: student टेबल में नाम, रोल नंबर, कक्षा कॉलम शामिल हो सकते हैं।

38. What is the first option of the KDE desktop in Linux? (Linux में KDE डेस्कटॉप का पहला विकल्प क्या है?)

Answer: एप्लिकेशन (Application)

Explanation: KDE (K Desktop Environment) लिनक्स में उपयोग होने वाला डेस्कटॉप वातावरण है, जिसका मेनू Application से शुरू होता है, जिसमें प्रोग्राम्स की सूची होती है।

39. If you drag the fill handle of cell B2 (Sun) downward into cell B3, B4 and B5, what contents will appear? (यदि आप सेल B2 (Sun) के फिल हैंडल को B3, B4 और B5 में नीचे खींचते हैं, तो उन सेल्स में क्या सामग्री दिखाई देगी?)

Answer: Mon, Tue, Wed

Explanation: यदि सेल B2 में Sun लिखा है और फिल हैंडल को B3, B4, B5 में नीचे खींचा जाए, तो Excel सप्ताह के दिनों की श्रृंखला स्वचालित रूप से पहचान लेता है और B3 में Mon, B4 में Tue, B5 में Wed भर देता है।

40. Which is required to comment out a line of code in the Power Query Advanced Editor? (Power Query Advanced Editor में कोड की एक पंक्ति को कमेंट करने के लिए क्या आवश्यक है?)

Answer: // का उपयोग (Use //)

Explanation: Power Query Advanced Editor में कोड की एक पंक्ति को कमेंट करने के लिए // का उपयोग किया जाता है, यह M क्वेरी भाषा में single line comment का मानक तरीका है।

41. What is the penalty for destroying computer source code? (कंप्यूटर सोर्स कोड को नष्ट करने का दंड क्या है?)

Answer: 3 वर्ष का कारावास या ₹2 लाख का जुर्माना या दोनों

Explanation: भारत में IT Act, 2000 की धारा 66 के तहत, कंप्यूटर सोर्स कोड को नष्ट करने, बदलने या अनधिकृत रूप से एक्सेस करने की सजा 3 वर्ष तक का कारावास, ₹2 लाख तक का जुर्माना, या दोनों हो सकती है।

42. What is Debugging? (डिबगिंग क्या है?)

Answer: प्रोग्राम कोड में त्रुटियों को ढूंढना और सुधारना (Finding and correcting errors in the program code)

Explanation: डिबगिंग वह प्रक्रिया है जिसमें प्रोग्राम कोड में मौजूद त्रुटियों (bugs) को ढूंढा और ठीक किया जाता है, ताकि प्रोग्राम सही ढंग से काम करे।

43. Which are TCL commands? (निम्न में से कौन सी TCL कमांड है?)

Answer: COMMIT और ROLLBACK (COMMIT and ROLLBACK)

Explanation: TCL (Transaction Control Language) कमांड डेटाबेस लेनदेन को नियंत्रित करती हैं। COMMIT लेनदेन को स्थायी रूप से सहेजता है, ROLLBACK लेनदेन को रद्द करता है। GRANT/REVOKE DCL हैं, UPDATE/TRUNCATE/SELECT/INSERT DML हैं।

44. Which is an example for WAN? (WAN का एक उदाहरण क्या है?)

Answer: इंटरनेट (Internet)

Explanation: WAN (Wide Area Network) बड़े भौगोलिक क्षेत्र जैसे देशों या विश्व स्तर पर फैला होता है। इंटरनेट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। ब्लूटूथ (PAN), कैंपस और होम नेटवर्क (LAN) सीमित दायरे के हैं।

45. Which port is used to connect monitor to CPU? (मॉनिटर को CPU से जोड़ने के लिए किस पोर्ट का उपयोग किया जाता है?)

Answer: VGA

Explanation: मॉनिटर को CPU से जोड़ने के लिए आमतौर पर VGA (Video Graphics Array) पोर्ट का उपयोग किया जाता है, जो वीडियो सिग्नल मॉनिटर तक पहुंचाता है। LAN नेटवर्किंग, Parallel port प्रिंटर, और PS2 कीबोर्ड/माउस के लिए है।

46. Which chart shows the proportions of how one or more data elements relate to another data element? (कौन सा चार्ट यह दर्शाता है कि एक या अधिक डेटा तत्व दूसरे डेटा तत्व से किस प्रकार संबंधित हैं?)

Answer: पाई चार्ट (Pie Chart)

Explanation: पाई चार्ट डेटा तत्वों के बीच अनुपात दर्शाता है, यह दिखाते हुए कि एक डेटा तत्व कुल डेटा के सापेक्ष कितना हिस्सा रखता है। XY चार्ट स्कैटर डेटा, रेखा चार्ट रुझान, और कॉलम चार्ट तुलना के लिए उपयुक्त हैं।

47. How many pairs of wires are there in category 5 UTP cable? (श्रेणी 5 UTP केबल में तारों के कितने जोड़े होते हैं?)

Answer: 4

Explanation: Category 5 UTP (Unshielded Twisted Pair) केबल में चार जोड़े तार (कुल 8 तार) होते हैं, जो ईथरनेट नेटवर्किंग में डेटा ट्रांसमिशन के लिए उपयोग होते हैं।

48. Which programming language's syntax influences JavaScript syntax? (किस प्रोग्रामिंग भाषा का सिंटैक्स, जावास्क्रिप्ट सिंटैक्स को प्रभावित करता है?)

Answer: Java

Explanation: जावास्क्रिप्ट का सिंटैक्स खासतौर पर Java से प्रभावित है। इसे 1995 में Netscape ने बनाया था और Java की लोकप्रियता के कारण इसका सिंटैक्स Java जैसा रखा गया, ताकि डेवलपर्स इसे आसानी से सीख सकें।

49. What is the return type of the method parseFloat()? (मेथड parseFloat() का रिटर्न टाइप क्या है?)

Answer: फ्लोट (Float)

Explanation: parseFloat() मेथड एक स्ट्रिंग को लेकर उसे दशमलव संख्या (फ्लोट) में बदलता है। उदाहरण: parseFloat("3.14") 3.14 रिटर्न करता है। गैर-संख्यात्मक मान होने पर यह NaN रिटर्न करता है।

50. Which keyword is used to declare a variable in JavaScript? (जावास्क्रिप्ट में एक वेरिएबल घोषित करने के लिए किस कीवर्ड का उपयोग किया जाता है?)

Answer: var

Explanation: जावास्क्रिप्ट में वेरिएबल घोषित करने के लिए मुख्य रूप से var कीवर्ड का उपयोग किया जाता है। आधुनिक जावास्क्रिप्ट में let और const भी वेरिएबल डिक्लेरेशन के लिए उपयोग होते हैं। ध्यान रहे, जावास्क्रिप्ट case-sensitive भाषा है, इसलिए var (छोटे अक्षरों में) ही सही कीवर्ड है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form