Excel Format Painter क्या है और इसका सही उपयोग कैसे करें?

जब हम Excel में काम करते हैं और किसी सेल में फॉर्मेटिंग करते हैं, तो अक्सर वही फॉर्मेटिंग अन्य सेल्स पर भी चाहिए होती है। इसे मैन्युअली करना समय-Consuming हो सकता है और इससे त्रुटियाँ भी हो सकती हैं। Excel का Format Painter टूल इस समस्या को हल करता है। यह टूल आपको एक सेल की फॉर्मेटिंग को जल्दी से कॉपी करके अन्य सेल्स पर लागू करने की सुविधा देता है, जिससे आप अपने डेटा को एक समान और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।

आइए, इस ब्लॉग में हम समझेंगे कि फॉर्मेट पेंटर क्या है, इसे कैसे उपयोग करें, और इसके उपयोग से आपका कार्यप्रवाह (Workflow) कैसे बेहतर हो सकता है।

Excel format painter-tutorial-guide

Table of Contents

फॉर्मेट पेंटर क्या है? ( What is Format Painter? )

फॉर्मेट पेंटर Excel का एक टूल है, जिसका उपयोग किसी सेल या रेंज की फॉर्मेटिंग (जैसे फोंट, रंग, बॉर्डर, और सेल स्टाइल) को कॉपी करके दूसरी सेल या रेंज पर लागू करने के लिए किया जाता है। यह टूल समय बचाने और शीट को एक जैसा व्यवस्थित दिखाने में मदद करता है।

उदाहरण के लिए, यदि आपने किसी सेल को रंगीन बैकग्राउंड, बोल्ड टेक्स्ट और बॉर्डर के साथ फॉर्मेट किया है और आप चाहते हैं कि वही फॉर्मेट दूसरी सेल्स पर भी हो, तो आपको हर बार इसे मैन्युअली फॉर्मेट करने की आवश्यकता नहीं है। फॉर्मेट पेंटर यह काम एक क्लिक में कर सकता है।

फॉर्मेट पेंटर का उपयोग कैसे करें? ( How to use Format Painter? )

    Format Painter का उपयोग करना बहुत आसान है। इसे उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  1. सबसे पहले उस सेल या रेंज को चुनें, जिसकी फॉर्मेटिंग आप कॉपी करना चाहते हैं।
  2. Home Tab > Clipboard Group > Format Painter बटन पर क्लिक करें।
  3. (यह बटन एक पेंटब्रश की तरह दिखता है।)
  4. अब उस सेल या रेंज को सिलेक्ट करें, जहां आप यह फॉर्मेटिंग लागू करना चाहते हैं।
    • जैसे ही आप उस सेल को चुनेंगे, फॉर्मेट अपने आप लागू हो जाएगा।

उदाहरण :

जैसे A1 सेल में फॉर्मेटिंग पहले से की गई है: फोंट स्टाइल Arial Black, फोंट साइज 12, बैकग्राउंड रंग हरा, और टेक्स्ट रंग सफेद। अब इसी फॉर्मेटिंग को C1, C2 और C3 पर भी लागू करना है, तो इसके लिए निम्न स्टेप फॉलो करना होगा:

Excel Format Painter Example
Source Cell (A1) की formatting देखना
  1. A1 सेल को सिलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Clipboard Group > Format Painter बटन पर क्लिक करें।
    Format Painter Button Location
  3. C1, C2 और C3 पर एक-एक करके क्लिक करें या माउस से ड्रैग करें।
  4. सभी चयनित सेल्स में A1 की फॉर्मेटिंग अपने आप लागू हो जाएगी।
    Final Outcome
    फ़ॉर्मेटिंग सफलतापूर्वक अन्य सेल्स पर लागू

फॉर्मेट पेंटर के उपयोग के टिप्स ( Tips for Using Format Painter )

'लॉक' मोड का जादू (Double Click Trick)

अगर आपको अलग-अलग (Non-contiguous) सेल्स पर फॉर्मेटिंग करनी है, तो फॉर्मेट पेंटर आइकॉन पर Double-Click करें। इससे पेंटर तब तक एक्टिव रहेगा जब तक आप खुद उसे बंद न करें।

काम खत्म होने पर 'ESC' का प्रयोग

जब आपका काम पूरा हो जाए, तो माउस को बार-बार इधर-उधर ले जाने के बजाय कीबोर्ड की Esc (Escape) बटन दबाएं। यह तुरंत टूल को डी-एक्टिवेट कर देता है।

कीबोर्ड से काम करें (Shortcut Key)

प्रोफेशनल लोग माउस का कम इस्तेमाल करते हैं। आप Alt + H + F + P शॉर्टकट का उपयोग करके सीधे फॉर्मेट पेंटर को एक्टिव कर सकते हैं।

पूरे डेटा सेट को एक बार में सुधारें

आप केवल एक सेल ही नहीं, बल्कि एक पूरी Row या Column को सेलेक्ट करके उसका 'Look' किसी दूसरी जगह कॉपी कर सकते हैं। यह बड़ी रिपोर्ट्स को फॉर्मेट करने का सबसे तेज तरीका है।

Excel में फॉर्मेट पेंटर के फायदे (Advantages)

समय की भारी बचत (Saves Time)

अगर आपने एक सेल में फोंट, रंग, बॉर्डर और एलाइनमेंट सेट किया है, तो आपको दूसरे सेल के लिए ये सभी स्टेप्स दोबारा नहीं करने पड़ते। बस एक क्लिक में पूरी डिजाइन कॉपी हो जाती है।

एकरूपता बनी रहती है (Consistency)

पूरी वर्कशीट में एक जैसा लुक और फील रखने के लिए यह टूल बेस्ट है। इससे मानवीय गलतियों (जैसे गलत कलर कोड चुनना) की संभावना खत्म हो जाती है।

मल्टीपल फॉर्मेटिंग का एक साथ ट्रांसफर

यह केवल एक चीज नहीं, बल्कि बोल्ड, इटैलिक, अंडरलाइन, बैकग्राउंड कलर और नंबर फॉर्मेट (जैसे Currency या Date) को एक साथ दूसरे सेल पर लागू कर देता है।

डबल-क्लिक मैजिक (Double-Click Feature)

फॉर्मेट पेंटर बटन पर डबल-क्लिक करके आप इसे Lock कर सकते हैं, जिससे आप एक ही फॉर्मेटिंग को अलग-अलग जगह स्थित कई सेल्स पर बिना रुके पेस्ट कर सकते हैं।

इस्तेमाल में बेहद आसान

इसे सीखने के लिए किसी एडवांस एक्सेल कोर्स की जरूरत नहीं है। यह एक बिगिनर-फ्रेंडली टूल है जो काम की स्पीड को 2x बढ़ा देता है।

Excel में फॉर्मेट पेंटर की सीमाएं (Limitations)

सिर्फ फॉर्मेटिंग कॉपी करना

फॉर्मेट पेंटर केवल सेल के लुक (जैसे—रंग, फोंट, बॉर्डर) को कॉपी करता है। यह सेल के अंदर मौजूद डेटा या फॉर्मूला को कॉपी नहीं करता है।

सिंगल बनाम डबल क्लिक

अगर आप फॉर्मेट पेंटर पर सिर्फ एक बार क्लिक करते हैं, तो यह केवल एक ही सेल या रेंज पर काम करता है। कई जगहों पर फॉर्मेटिंग लागू करने के लिए आपको इस पर Double-Click करना होगा, वरना यह बार-बार बंद हो जाता है।

कंडीशनल फॉर्मेटिंग की जटिलता

कभी-कभी यह कंडीशनल फॉर्मेटिंग (Conditional Formatting) के नियमों को ठीक से लागू नहीं कर पाता, जिससे डेटा का विजुअल बदल सकता है।

ऑब्जेक्ट्स पर सीमित नियंत्रण

यह टूल सेल के लिए तो परफेक्ट है, लेकिन चार्ट्स या शेप्स (Shapes) के अंदरूनी फॉर्मेटिंग पर हमेशा सटीक परिणाम नहीं देता।

Excel Format Painter : Exam Oriented FAQs

अगर एक साथ कई Cells पर फॉर्मेटिंग लगानी हो, तो क्या प्रोसेस है?
कई Cells पर एक साथ फॉर्मेट पेंटर लागू करने के लिए Format Painter बटन पर Double Click करें। अब आप जिन-जिन सेल्स पर क्लिक करेंगे या माउस ड्रैग करेंगे, उन सब पर वही फॉर्मेटिंग अप्लाई होती जाएगी।
क्या Format Painter फॉर्मूला (Formula) को भी कॉपी करता है?
नहीं। Format Painter सिर्फ Format (डिजाइन और स्टाइल) को कॉपी करता है, सेल के अंदर मौजूद वैल्यू या फॉर्मूला को कॉपी नहीं करता।
Excel में Format Painter की शॉर्टकट की (Shortcut Key) क्या है?
Excel में Format Painter के लिए कोई सीधा शॉर्टकट नहीं है, लेकिन आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
  • सेल चुनकर Alt + H, F, P दबाएं (यह टूल एक्टिवेट कर देगा)।
  • या Ctrl + C करके दूसरे सेल पर जाएं और Paste Special (Alt + E, S, T) का उपयोग करें।
फॉर्मेट पेंटर में Esc की (Key) का क्या रोल है?
जब आप डबल-क्लिक करके Format Painter को लॉक कर देते हैं, तो उसे बंद (Deactivate) करने के लिए कीबोर्ड की Esc बटन का इस्तेमाल किया जाता है।
Format Painter एक्टिव है, यह कैसे पता चलता है?
Format Painter एक्टिव होने पर माउस कर्सर के साथ एक छोटा पेंट ब्रश (Paint Brush) का आइकन दिखता है और रिबन के Home टैब में Format Painter बटन हाईलाइट (दबा हुआ) दिखाई देता है।

🎥 Watch Our YouTube Videos

▶ Visit Our YouTube Channel

📝 Spreadsheet (Excel) Online Test & MCQs

✍️ Start MCQ Quiz Now

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form