MS Word में Cut, Copy और Paste कैसे करें? Shortcuts सहित

MS Word में Cut, Copy और Paste सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले editing commands हैं। इनकी मदद से आप text, image या किसी भी object को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से copy, move या paste कर सकते हैं। इस लेख में हम MS Word में Cut, Copy और Paste करने के सभी आसान तरीकों, keyboard shortcuts, Clipboard, Paste Special, Format Painter और Spike Feature को उदाहरण सहित step-by-step समझेंगे, ताकि आपको दोबारा किसी दूसरे स्रोत की जरूरत न पड़े।

⚡ Quick Answer — जरूरी Shortcut Keys:
  • Copy: Ctrl + C
  • Cut: Ctrl + X
  • Paste: Ctrl + V
  • Paste Special: Ctrl + Alt + V
नीचे हम इन सभी को उदाहरण सहित विस्तार से समझेंगे।
MS Word में Cut Copy Paste कैसे करें

Cut, Copy और Paste में क्या अंतर है?

आगे बढ़ने से पहले इन तीनों commands का मूल अंतर समझ लेना जरूरी है, क्योंकि exam में अक्सर यही तुलना पूछी जाती है।

बिंदु Cut Copy Paste
Original Data अपनी जगह से हट जाता है अपनी जगह पर सुरक्षित रहता है नई जगह पर जोड़ा जाता है
Shortcut Key Ctrl + X Ctrl + C Ctrl + V
Clipboard पर असर आइटम Clipboard में चला जाता है आइटम की कॉपी Clipboard में जाती है Clipboard से डेटा डॉक्यूमेंट में आता है
मुख्य उपयोग Move (स्थान बदलना) Duplicate (प्रति बनाना) Insert (डालना)

MS Word में कॉपी और पेस्ट (Copy and Paste)

कॉपी और पेस्ट (Copy and Paste) एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप किसी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट की प्रति बनाकर उसे दूसरे स्थान पर रख सकते हैं। इसका मुख्य फायदा यह है कि इसमें मूल डेटा सुरक्षित रहता है।

कॉपी किया गया आइटम Clipboard में स्टोर हो जाता है। Microsoft Office Clipboard एक समय में अधिकतम 24 आइटम तक स्टोर कर सकता है। जैसे ही आप 25वाँ आइटम कॉपी करते हैं, सबसे पुराना आइटम स्वचालित रूप से Clipboard से हट जाता है। सबसे नया आइटम हमेशा सूची के शीर्ष पर होता है।

Office Clipboard का उपयोग करके Copy-Paste करना

  1. डॉक्यूमेंट में उस टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें जिसे कॉपी करना है।
  2. Home Tab > Clipboard ग्रुप में Copy बटन पर क्लिक करें।
    MS Word mein Copy command ka upyog kaise karein
    Copy (Ctrl + C): टेक्स्ट की प्रतिलिपि बनाने के लिए
  3. जहाँ टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पेस्ट करना है, वहाँ कर्सर को ले जाएँ।
  4. Clipboard ग्रुप के नीचे कोने में स्थित Dialog Box Launcher पर क्लिक करें।
    MS Word mein Clipboard Dialog Box Launcher open karein
    Clipboard Launcher: क्लिपबोर्ड टास्क पेन खोलने के लिए
  5. क्लिपबोर्ड टास्क पेन खुलेगा, जिसमें कॉपी किए गए सभी आइटम सूचीबद्ध होंगे।
    MS Word mein Clipboard Task Pane ka upyog
    Task Pane: यहाँ आपके द्वारा कॉपी किए गए सभी 24 आइटम दिखाई देते हैं
  6. Clipboard से आइटम पेस्ट करें
    • एक-एक आइटम पेस्ट करने के लिए:
      • जिस आइटम को पेस्ट करना है, उस पर डबल-क्लिक करें
    • सभी आइटम एक साथ पेस्ट करने के लिए:
      • Paste All बटन पर क्लिक करें।

Mouse Right-Click (Context Menu) द्वारा कॉपी-पेस्ट प्रक्रिया

  1. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पर राइट-क्लिक करें।
  2. मेन्यू में Copy विकल्प पर क्लिक करें।
    MS Word mein mouse right click se copy kaise karein
    Context Menu: राइट-क्लिक करके Copy विकल्प का चयन
  3. जहाँ पेस्ट करना है, वहाँ राइट-क्लिक करें।
  4. मेन्यू में Paste विकल्प पर क्लिक करें।
    MS Word mein Right-Click karke Paste kaise karein
    Paste Option: राइट-क्लिक मेन्यू से डेटा पेस्ट करने के लिए

Drag and Drop तकनीक का उपयोग (Mouse Copy Shortcut)

  1. सबसे पहले उस टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं।
  2. कीबोर्ड पर Ctrl कुंजी को दबाकर रखें।
  3. सेलेक्ट किए गए हिस्से पर माउस का बायाँ बटन दबाते हुए उसे उस स्थान पर खींचकर ले जाएँ जहाँ आप उसे पेस्ट करना चाहते हैं (Drag)
  4. सही स्थान पर पहुँचने के बाद पहले माउस बटन छोड़ें और फिर Ctrl कुंजी को छोड़ें (Drop)
  5. ऐसा करने से आपके डेटा की एक प्रति (Copy) नई जगह पर बन जाएगी और मूल डेटा अपनी जगह पर सुरक्षित रहेगा।

MS Word में कट और पेस्ट (Cut and Paste)

कट और पेस्ट (Cut and Paste) एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप किसी टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को उसके मूल स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर रख सकते हैं। Copy की तरह यहाँ मूल डेटा सुरक्षित नहीं रहता — Cut करने पर वह अपने पुराने स्थान से पूरी तरह हट जाता है और नए स्थान पर पेस्ट होने तक Clipboard में रहता है। Cut करने की प्रक्रिया लगभग Copy जैसी ही है, बस बटन और shortcut अलग होते हैं।

Ribbon (Home Tab) विकल्पों के उपयोग से कट और पेस्ट

  1. डॉक्यूमेंट में उस टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें जिसे कट करना है।
  2. Home Tab > Clipboard ग्रुप में Cut बटन पर क्लिक करें (कैंची का आइकन)।
    MS Word mein Cut command ka upyog kaise karein
    Cut (Ctrl + X): टेक्स्ट को हटाकर क्लिपबोर्ड में डालने के लिए
  3. जहाँ टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पेस्ट करना है, वहाँ कर्सर को ले जाएँ।
  4. Paste बटन पर क्लिक करें।
    MS Word mein Paste button ka upyog kaise karein
    Paste (Ctrl + V): क्लिपबोर्ड से डेटा को डॉक्यूमेंट में डालने के लिए

Context Menu (Right-Click) द्वारा कट-पेस्ट

  1. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट पर राइट-क्लिक करें।
  2. मेन्यू में Cut विकल्प पर क्लिक करें।
    MS Word mein Right click se Cut kaise karein
    Context Menu: माउस राइट-क्लिक का उपयोग करके Cut चुनें
  3. जहाँ पेस्ट करना है, वहाँ राइट-क्लिक करें।
  4. मेन्यू में Paste विकल्प पर क्लिक करें।
    MS Word mein Right click menu se Paste option select karein
    Paste Option: राइट-क्लिक मेन्यू का उपयोग करके डेटा पेस्ट करें

Drag and Drop तकनीक (बिना कीबोर्ड के)

  1. टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट करें।
  2. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर माउस का बायाँ (Left) बटन दबाकर रखें और उसे खींचकर उस स्थान पर ले जाएँ जहाँ आप उसे रखना चाहते हैं (Drag)
  3. वांछित स्थान पर पहुँचने के बाद माउस बटन छोड़ दें (Drop)
  4. टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट अपनी पुरानी जगह से हटकर (Cut होकर) नई जगह पर पेस्ट हो जाएगा।
Note: Ctrl दबाकर Drag करने पर Copy होता है, जबकि बिना Ctrl दबाए सीधे Drag करने पर Cut-Paste (Move) होता है। यह अंतर exam में अक्सर पूछा जाता है।

Copy-Paste करने का सबसे आसान तरीका कौन-सा है?

यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस स्थिति में काम कर रहे हैं। नीचे दिए गए सुझाव आपके लिए सही तरीका चुनने में मदद करेंगे:

  • सामान्य कार्य के लिए Ctrl + C और Ctrl + V सबसे तेज तरीका है।
  • Mouse से काम करने वालों के लिए Right-Click → Copy/Paste उपयोगी है।
  • कई अलग-अलग items एक साथ संभालने के लिए Office Clipboard उपयोगी है।
  • फॉर्मेटिंग बदलकर पेस्ट करने के लिए Paste Special उपयोगी है।
  • कई जगहों से टेक्स्ट इकट्ठा करके एक साथ पेस्ट करने के लिए Spike उपयोगी है।

MS Word में Paste Special का उपयोग कैसे करें?

Paste Special एक फीचर है जो आपको उपलब्ध विकल्पों के अनुसार copied content को अलग-अलग फॉर्मेट (जैसे Unformatted Text, Picture, RTF) में पेस्ट करने की सुविधा देता है। इसका उपयोग तब किया जाता है जब फॉर्मेटिंग बदलनी हो, टेक्स्ट को इमेज में बदलना हो, या किसी अन्य प्रोग्राम से डेटा ट्रांसफर करना हो — जैसे किसी वेबसाइट से कॉपी किया गया टेक्स्ट बिना extra formatting के पेस्ट करना।

इसे खोलने के लिए Home Tab > Paste बटन के नीचे तीर > Paste Special पर क्लिक करें (शॉर्टकट: Ctrl + Alt + V), फिर मनचाहा फॉर्मेट चुनकर OK दबाएँ।

Paste Special के सभी विकल्पों, स्टेप-बाय-स्टेप स्क्रीनशॉट और practical उदाहरणों के लिए हमारा विस्तृत लेख पढ़ें: MS Word में Paste Special का उपयोग कैसे करें? (पूरा गाइड)

MS Word में Cut, Copy, Paste के एडवांस फीचर्स

फॉर्मेट पेंटर (Format Painter) - फॉर्मेटिंग कॉपी करना

Format Painter टेक्स्ट को कॉपी नहीं करता, बल्कि उस पर लागू किए गए Font, Color, Size जैसी formatting को कॉपी करके दूसरे टेक्स्ट पर लागू (paint) कर देता है। शॉर्टकट: कॉपी के लिए Ctrl + Shift + C और पेस्ट के लिए Ctrl + Shift + V

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: MS Word में Format Painter का उपयोग कैसे करें?

स्पाइक (Spike Feature) - एडवांस कट और पेस्ट

Spike डॉक्यूमेंट के अलग-अलग हिस्सों से कई टेक्स्ट/ऑब्जेक्ट को cut करके एकत्र करता है और उन्हें एक साथ, एक ही जगह पर पेस्ट करने देता है — जबकि सामान्य Clipboard में हर आइटम अलग-अलग पेस्ट करना पड़ता है। शॉर्टकट: Spike में जोड़ने के लिए Ctrl + F3 और सब कुछ पेस्ट करने के लिए Ctrl + Shift + F3

पूरी जानकारी के लिए पढ़ें: MS Word Spike Feature: एडवांस कट-पेस्ट गाइड

Clipboard और Spike Feature में अंतर

Clipboard Spike
Copy और Cut दोनों आइटम स्टोर करता है केवल Cut किए गए आइटम स्टोर करता है
अधिकतम 24 आइटम स्टोर कर सकता है कई Cut किए गए आइटम एकत्र कर सकता है
आइटम एक-एक करके पेस्ट होते हैं सभी आइटम एक साथ पेस्ट होते हैं
Office Clipboard के नाम से जाना जाता है Word Spike के नाम से जाना जाता है

सभी Shortcut Keys एक टेबल में

Exam और daily practice, दोनों के लिए यह consolidated table याद रखना उपयोगी रहेगा:

काम Shortcut
CopyCtrl + C
CutCtrl + X
PasteCtrl + V
Paste SpecialCtrl + Alt + V
Copy Formatting (Format Painter)Ctrl + Shift + C
Paste Formatting (Format Painter)Ctrl + Shift + V
Add to SpikeCtrl + F3
Paste from SpikeCtrl + Shift + F3
Show Clipboard Task PaneHome Tab > Clipboard Dialog Box Launcher

MS Word Cut, Copy, Paste - Exam Oriented FAQs

क्लिपबोर्ड (Clipboard) क्या है और यह कैसे काम करता है?
क्लिपबोर्ड एक अस्थायी स्टोरेज (Temporary Memory) है। जब भी आप किसी टेक्स्ट या इमेज को 'Cut' या 'Copy' करते हैं, तो वह सिस्टम के क्लिपबोर्ड में सुरक्षित हो जाता है। इसके बाद आप उसे अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी स्थान पर 'Paste' कर सकते हैं।
MS Office क्लिपबोर्ड में एक साथ कितने आइटम रखे जा सकते हैं?
Microsoft Office का Clipboard एक साथ अधिकतम 24 आइटम स्टोर कर सकता है। यदि आप 25वाँ आइटम कॉपी करते हैं, तो सबसे पुराना (पहला) आइटम सूची से अपने आप हट जाता है।
Cut और Copy कमांड के बीच मुख्य अंतर क्या है?
  • Cut (Ctrl + X): यह ओरिजिनल डेटा को उसके स्थान से हटा देता है और Clipboard में ले जाता है।
  • Copy (Ctrl + C): यह ओरिजिनल डेटा को उसी स्थान पर रहने देता है और उसकी एक डुप्लिकेट कॉपी Clipboard में बना देता है।
MS Word में 'Spike' फीचर क्या है और यह Clipboard से कैसे अलग है?
Spike MS Word का एक विशेष फीचर है जो अलग-अलग जगहों से टेक्स्ट को "कट" करके इकट्ठा करने की अनुमति देता है।
अंतर: सामान्य Clipboard में आप एक-एक करके आइटम पेस्ट करते हैं, लेकिन Spike उन सभी आइटम को एक समूह (Group) के रूप में स्टोर करता है और एक साथ पेस्ट करता है।
Spike में डेटा जोड़ने और पेस्ट करने की शॉर्टकट की क्या है?
  • आइटम जोड़ने के लिए: Ctrl + F3 (यह सिलेक्टेड टेक्स्ट को कट करके Spike में डाल देता है)।
  • सारा डेटा पेस्ट करने के लिए: Ctrl + Shift + F3 (यह सारा डेटा एक साथ पेस्ट करके Spike को खाली कर देता है)।
Paste Special का उपयोग क्यों किया जाता है?
Paste Special (Ctrl + Alt + V) आपको यह विकल्प देता है कि आप डेटा को किस रूप में पेस्ट करना चाहते हैं, जैसे:
  • बिना फॉर्मेटिंग के केवल टेक्स्ट (Unformatted Text)।
  • टेक्स्ट को एक इमेज (Picture) के रूप में पेस्ट करना।
फॉर्मेट पेंटर (Format Painter) का क्या काम है?
फॉर्मेट पेंटर कंटेंट को नहीं, बल्कि उसकी स्टाइल (Font, Color, Size) को कॉपी करने के लिए उपयोग किया जाता है।
शॉर्टकट: कॉपी के लिए Ctrl + Shift + C और पेस्ट के लिए Ctrl + Shift + V
क्या हम Clipboard के सभी आइटम एक साथ पेस्ट कर सकते हैं?
जी हाँ, इसके लिए आपको Clipboard Task Pane खोलना होगा (Home Tab > Clipboard Group के कोने में छोटा तीर)। वहाँ आपको 'Paste All' का विकल्प मिलेगा, जिससे सभी 24 आइटम एक साथ पेस्ट हो जाएँगे।
Paste Special और सामान्य Paste में क्या अंतर है?
सामान्य Paste (Ctrl + V) कॉपी किए गए डेटा को उसकी मूल फॉर्मेटिंग सहित पेस्ट करता है। वहीं Paste Special (Ctrl + Alt + V) आपको यह चुनने की सुविधा देता है कि डेटा किस फॉर्मेट में पेस्ट हो — जैसे Unformatted Text, Picture या RTF।
Clipboard Task Pane कैसे खोलें?
Home Tab पर जाएँ और Clipboard Group के नीचे-दाएँ कोने में बने छोटे तीर (Dialog Box Launcher) पर क्लिक करें। इससे Clipboard Task Pane खुल जाएगा, जिसमें सभी कॉपी किए गए आइटम दिखाई देंगे।
क्या Windows Clipboard और Office Clipboard अलग-अलग हैं?
जी हाँ। Windows Clipboard सिस्टम स्तर पर Copy और Cut किए गए डेटा को संभालता है — Windows में उपलब्ध Clipboard History सुविधा के जरिए पहले से कॉपी किए गए कई items को भी देखा और दोबारा paste किया जा सकता है। वहीं Microsoft Office Clipboard, Microsoft Office applications में Copy/Cut किए गए एक साथ अधिकतम 24 items को manage करने की सुविधा देता है।

🎥 Watch Our YouTube Videos

▶ Visit Our YouTube Channel

📝 Online Test & MCQs

✍️ Start MCQ Quiz Now

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form