MS Word में Text Formatting कैसे करें? Font, Size, Color और Effects

क्या MS Word में आपका document लिखने के बाद भी अव्यवस्थित या साधारण दिखाई देता है? क्या आप चाहते हैं कि किसी heading को Bold करें, text का Font और Size बदलें, जरूरी शब्दों को Color या Highlight करें या कुछ text को Italic, Underline और Text Effects के साथ अलग दिखाएँ? इन सभी कामों के लिए MS Word में Text Formatting का उपयोग किया जाता है।

Text Formatting की मदद से आप document के text की appearance को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं और उसे अधिक साफ, आकर्षक और professional बना सकते हैं। इस लेख में हम MS Word में Text Formatting कैसे करें, Font, Font Size, Bold, Italic, Underline, Font Color, Highlight, Change Case, Text Effects और Clear Formatting जैसे options का उपयोग step-by-step सीखेंगे ।

MS Word में Text Formatting — Font Style, Size, Color और Effects बदलकर दस्तावेज़ को पेशेवर बनाना

MS Word में Text Formatting क्या है?

Text Formatting का मतलब है document में लिखे गए text की दिखावट (appearance) को बदलना — जैसे उसका फॉन्ट, आकार, रंग, स्टाइल और इफ़ेक्ट। सही formatting से document न सिर्फ पढ़ने में आसान लगता है, बल्कि देखने में भी पेशेवर (professional) दिखता है। MS Word इसके लिए Home Tab के Font Group में कई तरह के टूल्स देता है, जिन्हें हम आगे विस्तार से समझेंगे।

MS Word में Font Type और Font Size कैसे बदलें?

Home Tab से Font बदलना

  1. डॉक्यूमेंट में उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें ।
  2. Home Tab > Font Group ग्रुप में जाएं।
  3. Font Type ड्रॉपडाउन (जैसे Arial, Times New Roman) से वांछित फॉन्ट प्रकार चुनें।
  4. Font Size बॉक्स में जाकर आवश्यक आकार (जैसे 12, 14) चुनें।
MS Word में Font Type और Font Size बदलने का विकल्प
Font Group: Font Style और Size बदल सकते हैं।

Font Size बढ़ाना या घटाना (Grow/Shrink)

  1. डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को सेलेक्ट करें ।
  2. Home Tab > Font Group ग्रुप में जाएं।
  3. Font Size बढ़ाने के लिए:
    • A↑ (Increase Font Size) बटन पर क्लिक करें।
    • शॉर्टकट कीज़ : Ctrl + Shift + >
  4. Font Size घटाने के लिए:
    • A↓ (Decrease Font Size) बटन पर क्लिक करें।
    • शॉर्टकट कीज़ : Ctrl + Shift + <
MS Word में Font Size बढ़ाने और घटाने के बटन
MS Word में Increase (A↑) और Decrease (A↓) फ़ॉन्ट बटन।

Font Dialog Box से Font बदलना

एडवांस्ड फॉर्मेटिंग विकल्पों के लिए आप फॉण्ट डायलॉग बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले उस टेक्स्ट को Select करें जिसे आप बदलना चाहते हैं।
  2. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर Right-Click करके Font विकल्प चुनें, या Home Tab > Font Group के कोने में दिए गए छोटे तीर (Dialog Box Launcher) पर क्लिक करें।
  3. शॉर्टकट की: आप Ctrl + D दबाकर भी इसे खोल सकते हैं।
  4. अब खुले हुए डायलॉग बॉक्स में अपनी पसंद का Font Type और Size चुनें और 'OK' पर क्लिक करें।
MS Word Font Dialog Box में Font Settings
Font Dialog Box: यहाँ से आप एडवांस फॉन्ट सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।

Font बदलने के लिए Keyboard Shortcuts

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Font Type बदलने के लिए: Ctrl + Shift + F दबाएं, डायलॉग बॉक्स से वांछित फॉन्ट टाइप चुनें ।
  3. Font Size बदलने के लिए: Ctrl + Shift + P दबाएं और डायलॉग बॉक्स से वांछित फॉन्ट साइज चुनें ।

Mini Toolbar से Font बदलना

  1. डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को हाइलाइट करें, जिससे मिनी टूलबार दिखाई देगा।
    MS Word Mini Toolbar में Font Options
    Mini Toolbar: टेक्स्ट सेलेक्ट करते ही ये फॉर्मेटिंग विकल्प अपने आप दिखाई देते हैं।
  2. मिनी टूलबार पर जाकर Font Type और Size बदलने के लिए ड्रॉपडाउन मेन्यू का उपयोग करें।
  3. जैसे ही आप विकल्प चुनेंगे, परिवर्तन तुरंत लागू हो जाएंगे।

MS Word में Bold, Italic, Underline और Strikethrough कैसे लगाएँ?

Home Tab से Font Style लगाना

  1. डॉक्यूमेंट में उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसे बदलना है।
  2. Home Tab > Font Group में जाएं।
  3. Font Style और Effect के विभिन्न विकल्प मिलेंगे । वांछित विकल्प पर क्लिक करें:
    MS Word Font Style और Effects विकल्प
    Font Group: यहाँ से आप Bold, Italic, Underline और Strikethrough जैसे इफेक्ट्स लगा सकते हैं।
    1. Bold (B): टेक्स्ट को मोटा करने के लिए।
    2. Italic (I): टेक्स्ट को तिरछा करने के लिए।
    3. Underline (U): टेक्स्ट के नीचे रेखा लगाने के लिए।
    4. Strikethrough (ab): जब किसी टेक्स्ट के बीच में एक रेखा खींचनी हो — यह दर्शाने के लिए कि वह टेक्स्ट हटा दिया गया है या गलत है — तब Strikethrough विकल्प का उपयोग किया जाता है। उदाहरण: Old Price → New Price

Font Dialog Box से Style और Effects

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें ।
  2. सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर राइट-क्लिक कर Font विकल्प पर क्लिक करें अथवा Home Tab > Font Group के डायलॉग बॉक्स लांचर पर क्लिक करें ।
  3. खुलने वाले फॉण्ट डायलॉग बॉक्स में Font Style और Effects के विकल्प चुनें:
    • Font Style: Regular, Bold, Italic, Bold Italic।
    • Effects : Bold, Italic, Underline, Superscript, Subscript ।
    • Text Effects: Shadow, Outline, Glow, Reflection।
  4. परिवर्तनों को लागू करने के लिए OK पर क्लिक करें।
MS Word Font Dialog Box में Style और Effects विकल्प
Font Dialog Box: यहाँ से आप स्टाइल, इफेक्ट्स और टेक्स्ट रिफ्लेक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।

Mini Toolbar से Style लगाना

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. ऊपर दिखाई देने वाले मिनी-टूलबार का उपयोग करें जिसमें Bold, Italic, और Underline जैसे विकल्प होते हैं।
  3. वांछित Style और Effect को चुनें।
MS Word Mini Toolbar में Bold और Italic विकल्प
Mini Toolbar: यहाँ से आप बिना मेनू में जाए टेक्स्ट को बोल्ड या इटैलिक कर सकते हैं।

Style लगाने के लिए Keyboard Shortcuts

  • Bold: Ctrl + B
  • Italic: Ctrl + I
  • Underline: Ctrl + U

MS Word में Superscript और Subscript कैसे करें?

Superscript और Subscript का उपयोग तब किया जाता है जब किसी टेक्स्ट को सामान्य लाइन से थोड़ा ऊपर या नीचे दिखाना हो — जैसे गणितीय घातों (X2) या रासायनिक सूत्रों (H2O) में।

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Font Group में जाकर Subscript (X2) या Superscript (X2) बटन पर क्लिक करें।
  3. इसे Font Dialog Box (Ctrl + D) के Effects सेक्शन से भी लगाया जा सकता है।
  • Superscript शॉर्टकट: Ctrl + Shift + +
  • Subscript शॉर्टकट: Ctrl + =
टिप: दोनों में से किसी एक बटन पर दोबारा क्लिक करने से या शॉर्टकट दोबारा दबाने से टेक्स्ट सामान्य (Normal) स्थिति में वापस आ जाता है।

MS Word में Text Color कैसे बदलें?

Home Tab से Text Color बदलना

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसका रंग बदलना है।
  2. Home Tab > Font Group > Font Color आइकन ( A अक्षर के नीचे रंग का विकल्प ) पर क्लिक करें।
    MS Word Home Tab में Font Color आइकन
    Font Color: यहाँ से आप अपनी पसंद का कोई भी रंग चुन सकते हैं।
  3. ड्रॉपडाउन से वांछित रंग चुनें।
    MS Word Font Color Palette में रंग चुनना
    Color Palette: यहाँ से आप Colors चुन सकते हैं।
  4. तुरंत टेक्स्ट का रंग बदल जाएगा।

Gradient Color Effect लगाना

ग्रेडिएंट रंगों का सुगम मिश्रण है, जो टेक्स्ट या ऑब्जेक्ट को खूबसूरत बनाता है। इसे लागू करने के लिए :

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Font Group > Font Color आइकन ( A अक्षर के नीचे रंग का विकल्प ) पर क्लिक करें।
  3. नीचे दिए गए Gradient विकल्प का उपयोग करें, ग्रेडिएंट प्रकार और रंग सेट करें।
    MS Word Font Color में Gradient विकल्प
    Gradient Menu: यहाँ से आप Variations और 'More Gradients' सेटिंग्स एक्सेस कर सकते हैं।

Custom Colors (More Colors)

यह विकल्प आपको अपनी पसंद का सटीक रंग चुनने की सुविधा देता है। रंग चुनने के लिए :

  1. Home Tab > Font Color > More Colors > Standard या Custom टैब में क्लिक करें
  2. RGB या HSL मान दर्ज करें
  3. OK पर क्लिक करें।
MS Word More Colors डायलॉग में Standard और Custom टैब
Colors Dialog: Standard और Custom टैब का उपयोग करके सटीक रंग चुनें।

Text Color के बाद इसे बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए Text Highlight Color का भी उपयोग किया जाता है। Related: MS Word में Text Highlight कैसे करें?

MS Word में Text Highlight कैसे करें और हटाएँ?

Text Highlight करना

जैसे हम अपनी किताबों में मार्कर या हाइलाइटर पेन का उपयोग करते हैं, वैसे ही MS Word में भी यह फीचर काम करता है:

  1. डॉक्यूमेंट में उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें, जिसे हाइलाइट करना है।
  2. Home Tab > Font Group > Text Highlight Color (पेन की तरह का आइकन रंग का विकल्प) के बगल में दिए गए छोटे तीर पर क्लिक करें।
    MS Word Home Tab में Text Highlight Color विकल्प
    Text Highlighting: यहाँ से आप हाइलाइटर पेन का रंग चुन सकते हैं।
  3. उपलब्ध रंगों (जैसे पीला, हरा, नीला) में से अपना पसंदीदा Highlight Color चुनें।
  4. टेक्स्ट तुरंत चुने गए रंग से हाइलाइट हो जाएगा।
टिप: अगर आप बिना टेक्स्ट सेलेक्ट किए ही हाइलाइटर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सीधे आइकन पर क्लिक करें। आपका माउस पॉइंटर एक पेन जैसा बन जाएगा, अब आप जिस भी टेक्स्ट पर इसे चलाएंगे, वह हाइलाइट होता जाएगा।

Highlight हटाना (Removing Highlight)

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Font Group > Text Highlight Color (पेन की तरह का आइकन रंग का विकल्प) पर क्लिक करें।
  3. ड्रॉपडाउन में No Color विकल्प चुने, टेक्स्ट से हाइलाइटिंग हट जाएगी।
MS Word में Text Highlight हटाने के लिए No Color विकल्प
Remove Highlight: No Color विकल्प चुनकर आप हाइलाइटिंग हटा सकते हैं।

MS Word में Change Case कैसे करें?

MS Word में काम करते समय अक्सर हमें स्मॉल लेटर्स को कैपिटल या कैपिटल को स्मॉल करने की जरूरत पड़ती है। नीचे दिए गए तरीकों से आप चुटकियों में Change Case फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

Home Tab से Case बदलना

  1. उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसका केस बदलना है।
  2. स्क्रीन के ऊपर Home टैब पर जाएं।
  3. Home Tab > Font Group > Change Case आइकन (Aa) के ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
    MS Word में Change Case Options मेनू
    Change Case: यहाँ से आप Sentence case, lowercase, और UPPERCASE जैसे विकल्प चुन सकते हैं।
  4. विकल्प चुनें: आपको ड्रॉपडाउन में ये 5 विकल्प मिलेंगे:
    • Sentence case: पहला अक्षर कैपिटल।
    • lowercase: सभी अक्षर छोटे।
    • UPPERCASE: सभी अक्षर बड़े।
    • Capitalize Each Word: प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर कैपिटल।
    • tOGGLE cASE: बड़े अक्षर छोटे और छोटे अक्षर बड़े हो जाएंगे।

Keyboard Shortcut से Case बदलना

  • टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  • Shift + F3 दबाएं।
  • इसे बार-बार दबाने पर टेक्स्ट इन तीन फॉर्मेट में बदलता है:
    • lowercase → UPPERCASE → sentence case।

पूरे डॉक्यूमेंट का Case एक साथ बदलना

  • यदि पूरे डॉक्यूमेंट का केस बदलना हो, तो Ctrl + A दबाकर पूरा टेक्स्ट सेलेक्ट करें।
  • अब ऊपर बताए गए Shift + F3 या Home Tab वाले तरीके को अपनाएं।

MS Word में Text Effects और Typography कैसे लगाएँ?

MS Word में टेक्स्ट को प्रोफेशनल डिज़ाइन देने के लिए Shadow, Outline, Glow और Reflection जैसे Text Effects दिए गए हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से headings, poster या title जैसे टेक्स्ट को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है।

  1. टेक्स्ट सेलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Font Group > Text Effects and Typography के ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
    MS Word Text Effects and Typography मेनू
    Typography Menu: यहाँ से आप प्री-सेट डिज़ाइन चुन सकते हैं।
  3. ड्रॉपडाउन लिस्ट में से कोई भी प्री-सेट टेक्स्ट इफ़ेक्ट चुनें, या नीचे Outline, Shadow, Reflection और Glow में जाकर अपनी पसंद का effect अलग से सेट करें।
    MS Word Font Dialog Box में Text Effects विकल्प
    Text Effects: यहाँ से आप आउटलाइन और शैडो जैसी एडवांस्ड फॉर्मेटिंग कर सकते हैं।
  4. सेटिंग्स करने के बाद OK दबाएं।

MS Word में Default Font कैसे Set करें?

अगर आप चाहते हैं कि हर नया document खुलते ही आपकी पसंद के फॉन्ट और साइज में ही खुले, तो आप उसे Default सेट कर सकते हैं। ध्यान रहे — यह फीचर formatting हटाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के documents के लिए एक स्थायी (permanent) फॉन्ट सेटिंग तय करने के लिए है।

  1. वह फॉन्ट, साइज और स्टाइल सेट करें जिसे आप Default बनाना चाहते हैं।
  2. राइट क्लिक या डायलॉग बॉक्स लांचर का प्रयोग कर Font Dialog Box खोलें।
  3. डायलॉग बॉक्स में नीचे दिए गए Set as Default बटन पर क्लिक करें।
MS Word में Default Font Set करने की सेटिंग
Default Settings: यहाँ से आप स्थायी (Permanent) फॉन्ट सेटिंग्स लागू कर सकते हैं।

MS Word में Text Formatting कैसे हटाएँ?

जब आप MS Word में किसी टेक्स्ट का फॉन्ट, रंग या स्टाइल हटाकर उसे सामान्य (Default) बनाना चाहते हैं, तो आप Clear Formatting फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

Clear All Formatting Button

  1. उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसकी फॉर्मेटिंग हटानी है।
  2. Home Tab > Font Group > Clear All Formatting बटन (एरेज़र आइकन) पर क्लिक करें। टेक्स्ट पर लागू सभी Direct Formatting (जैसे Bold, Color, Highlight) हट जाएगी।
MS Word में Clear All Formatting बटन
Clear All Formatting: इस बटन पर क्लिक करते ही टेक्स्ट सामान्य डिफ़ॉल्ट स्टाइल में आ जाएगा।

Keyboard Shortcut से Formatting हटाना

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Ctrl + Spacebar दबाएं।
  3. ध्यान दें: यह शॉर्टकट मुख्य रूप से character-level formatting (जैसे Bold, Italic, Color, Font) हटाता है। Paragraph-level formatting (जैसे Alignment, Line Spacing) के लिए Styles Group के Normal विकल्प का उपयोग करें।

Styles Group (Normal) से Formatting हटाना

  1. टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
  2. Home Tab > Styles Group में जाकर Normal स्टाइल पर क्लिक करें। यह टेक्स्ट को character और paragraph — दोनों स्तर की डिफॉल्ट फॉर्मेटिंग में बदल देता है।
MS Word Styles Group में Normal Style विकल्प
Styles Group: 'Normal' पर क्लिक करते ही टेक्स्ट अपनी मूल डिफ़ॉल्ट फॉर्मेटिंग में बदल जाएगा।

पूरे डॉक्यूमेंट की Formatting एक साथ हटाना

  • Ctrl + A दबाकर पूरा टेक्स्ट सेलेक्ट करें।
  • फिर Ctrl + Spacebar दबाएं या Clear All Formatting बटन पर क्लिक करें।

Text Formatting के साथ-साथ पैराग्राफ स्तर की formatting समझना भी जरूरी है। Related: MS Word में Paragraph Formatting कैसे करें?

MS Word Text Formatting की Important Shortcut Keys

नीचे दी गई टेबल में इस article में बताए गए सभी महत्वपूर्ण शॉर्टकट एक जगह दिए गए हैं। ITI COPA और अन्य कंप्यूटर exams के लिए ये शॉर्टकट याद रखना उपयोगी है।

कार्य (Task)Shortcut Key
Font Dialog Box खोलनाCtrl + D या Ctrl + Shift + F
Font Size बदलना (Dialog Box)Ctrl + Shift + P
Font Size बढ़ानाCtrl + Shift + >
Font Size घटानाCtrl + Shift + <
BoldCtrl + B
ItalicCtrl + I
UnderlineCtrl + U
SuperscriptCtrl + Shift + +
SubscriptCtrl + =
Change CaseShift + F3
Clear All FormattingCtrl + Spacebar
पूरा टेक्स्ट सेलेक्ट करनाCtrl + A

निष्कर्ष

MS Word में Text Formatting सीखना किसी भी document को साफ, आकर्षक और प्रोफेशनल बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इस article में हमने Font Type और Size बदलने से लेकर Bold, Italic, Underline, Strikethrough, Superscript-Subscript, Text Color, Highlight, Change Case, Text Effects और Clear Formatting तक — हर जरूरी टूल को step-by-step समझा। शुरुआत में ये विकल्प थोड़े अलग-अलग जगह लग सकते हैं, लेकिन थोड़े अभ्यास के बाद ये उंगलियों पर याद हो जाते हैं और document बनाने की स्पीड भी बढ़ जाती है। ऊपर दी गई Shortcut Keys की टेबल को दोबारा देख लें — exam की तैयारी और रोज़ के काम, दोनों में यह आपका काफी समय बचाएगी।

MS Word Text Formatting - FAQs

▶ MS Word में Text Formatting क्या है?

Text Formatting का मतलब है document के text की दिखावट (जैसे फॉन्ट, साइज़, रंग, स्टाइल) को बदलना, ताकि content पढ़ने में स्पष्ट और देखने में पेशेवर लगे। इसमें Bold, Italic, Underline, Font Color, Highlight और Change Case जैसे विकल्प शामिल हैं।

▶ MS Word में डिफ़ॉल्ट फॉन्ट और फॉन्ट साइज क्या होता है?

Microsoft 365 के वर्तमान वर्ज़न में डिफ़ॉल्ट फॉन्ट Aptos है, जबकि Word 2007 से 2019 तक के वर्ज़न में डिफ़ॉल्ट फॉन्ट Calibri, साइज 11 होता था। इससे भी पुराने Word 2003 जैसे वर्ज़न में डिफ़ॉल्ट फॉन्ट Times New Roman, साइज 12 हुआ करता था।

▶ MS Word में Font Size कैसे बदलें?

टेक्स्ट सेलेक्ट करके Home Tab > Font Group में Font Size बॉक्स से मनचाहा साइज़ चुना जा सकता है। इसके अलावा A↑ / A↓ बटन, Font Dialog Box (Ctrl + D) या शॉर्टकट Ctrl + Shift + P से भी Font Size बदला जा सकता है।

▶ MS Word में Bold, Italic और Underline की शॉर्टकट कीज़ क्या हैं?

Bold के लिए Ctrl + B, Italic के लिए Ctrl + I और Underline के लिए Ctrl + U शॉर्टकट का उपयोग किया जाता है।

▶ टेक्स्ट का केस (Case) बदलने के लिए किस शॉर्टकट की का उपयोग किया जाता है?

टेक्स्ट का केस बदलने के लिए Shift + F3 का उपयोग किया जाता है। यह शॉर्टकट मुख्य रूप से तीन केस के बीच स्विच करता है — lowercase → UPPERCASE → Sentence case।

▶ MS Word में Superscript और Subscript के बीच क्या अंतर है?

Superscript (X2) टेक्स्ट को सामान्य लाइन से थोड़ा ऊपर और छोटा दिखाता है, जैसे गणितीय घातों के लिए — शॉर्टकट Ctrl + Shift + +। वहीं Subscript (H2O) टेक्स्ट को सामान्य लाइन से थोड़ा नीचे और छोटा दिखाता है, जैसे रासायनिक सूत्रों के लिए — शॉर्टकट Ctrl + =।

▶ MS Word में Clear Formatting कैसे करें?

टेक्स्ट सेलेक्ट करके Home Tab > Font Group > Clear All Formatting बटन पर क्लिक करें, या शॉर्टकट Ctrl + Spacebar दबाएं। इससे character-level formatting (जैसे रंग, Bold, Italic, Underline) हट जाती है और टेक्स्ट वापस Normal स्टाइल में आ जाता है।

▶ MS Word में फॉन्ट डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए कौन सी शॉर्टकट की है?

एडवांस्ड फॉन्ट सेटिंग्स के लिए Font Dialog Box को Ctrl + D या Ctrl + Shift + F शॉर्टकट से खोला जा सकता है।

▶ MS Word में Strikethrough इफेक्ट का उपयोग कब किया जाता है?

जब किसी टेक्स्ट के बीच में एक रेखा खींचनी हो — यह दर्शाने के लिए कि वह टेक्स्ट हटा दिया गया है या गलत है — तब Strikethrough विकल्प का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण: Old Price → New Price

▶ MS Word के Change Case मेनू में कितने विकल्प उपलब्ध होते हैं?

MS Word में Change Case के अंतर्गत कुल 5 विकल्प होते हैं — Sentence case (पहला अक्षर कैपिटल), lowercase (सभी अक्षर छोटे), UPPERCASE (सभी अक्षर बड़े), Capitalize Each Word (प्रत्येक शब्द का पहला अक्षर कैपिटल), और tOGGLE cASE (बड़े अक्षर छोटे और छोटे अक्षर बड़े)।

▶ क्या MS Word में टेक्स्ट को Gradient Color दे सकते हैं?

हाँ, MS Word 2010 और उसके बाद के वर्ज़न में Font Color विकल्प के अंदर Gradient का विकल्प मिलता है। इससे आप टेक्स्ट में रंगों का सुंदर मिश्रण बना सकते हैं। इसे Home Tab > Font Color > Gradient से एक्सेस किया जा सकता है।

Download Text Formatting Notes PDF

नोट्स (Hindi Medium) को रिवीज़न और परीक्षा की तैयारी के लिए PDF में डाउनलोड करें।

Download Free PDF Notes

🎥 Watch Our YouTube Videos

▶ Visit Our YouTube Channel

📝 MS Word Online Test & MCQs

✍️ Start MCQ Quiz Now

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form