Microsoft Excel सिर्फ डेटा एंट्री या गणना करने का टूल नहीं है, बल्कि यह आपके डेटा को सही तरीके से पेश करने का एक बेहतरीन माध्यम भी है। कल्पना कीजिए कि आपके पास बहुत सारा डेटा है, लेकिन वह देखने में उलझा हुआ और बोरिंग लग रहा है। ऐसे में Text Formatting काम आती है।
टेक्स्ट फॉर्मेटिंग के जरिए आप फॉन्ट का स्टाइल, उसका सही आकार (Size), आकर्षक रंग और Bold-italic जैसे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं। सही फॉर्मेटिंग न केवल आपके काम को प्रोफेशनल लुक देती है, बल्कि रिपोर्ट को पढ़ने और समझने में भी बहुत आसान बना देती है। आइए, इस लेख में Excel Formatting की सभी जरूरी सेटिंग्स को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।
📌 Table of Contents
फॉन्ट का प्रकार और आकार बदलना (Change Font Type and Size)
Excel में फॉन्ट का प्रकार और आकार बदलना टेक्स्ट को अधिक आकर्षक और पठनीय बनाने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। आइए जानते हैं इसके विभिन्न तरीकों के बारे में:
तरीका 1: Home Tab का उपयोग करके Font और Size बदलें
- उस सेल या रेंज को चुनें जिसमें टेक्स्ट का फॉर्मेट बदलना है।
- Home Tab > Font Group में जाएं।
- फॉन्ट टाइप बदलने के लिए:
- Font Type ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और वांछित फॉन्ट चुनें (जैसे Arial, Calibri)।
- फॉन्ट साइज बदलने के लिए:
- Font Size ड्रॉपडाउन से वांछित साइज चुनें (जैसे 10, 12)।
तरीका 2: Format Cells डायलॉग बॉक्स का उपयोग करें
Format Cells Dialog Box का उपयोग अधिक सटीक और कस्टमाइज़ फ़ॉन्ट साइज सेट करने के लिए किया जाता है।
- उस सेल या टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसका फ़ॉन्ट साइज बदलना है।
- राइट-क्लिक करें और Format Cells विकल्प चुनें।
- Format Cells Dialog Box खुलेगा।
- Font Tab पर जाएं।
- Font Type बॉक्स में फॉन्ट चुनें (जैसे Arial, Calibri)।
- Font Size बॉक्स में आवश्यक साइज (जैसे, 12, 14, 18 आदि) दर्ज करें।
- OK पर क्लिक करें।
या
Home Tab > Font Group में Dialog Box Launcher (कोने में छोटा तीर) पर क्लिक करें।
तरीका 3: Increase/Decrease बटन का उपयोग
- टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसका फ़ॉन्ट साइज बदलना है।
- Home Tab > Font Group में जाएं।
- फ़ॉन्ट साइज बढ़ाने के लिए Increase Font Size (A↑) बटन पर क्लिक करें।
- फ़ॉन्ट साइज घटाने के लिए Decrease Font Size (A↓) बटन पर क्लिक करें।
तरीका 4: कीबोर्ड शॉर्टकट (Keyboard Shortcuts)
- Font Size बढ़ाने के लिए:
Ctrl + Shift + >दबाएं। - Font Size घटाने के लिए:
Ctrl + Shift + <दबाएं।
Excel में Font Style (Bold, Italic, Underline) बदलना
Excel में टेक्स्ट को हाइलाइट करने के लिए Bold, Italic, और Underline जैसे स्टाइल का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इसके विभिन्न तरीकों के बारे में:
तरीका 1: Home Tab और Ribbon का उपयोग करके स्टाइल बदलना
- उस टेक्स्ट या सेल को सेलेक्ट करें जिसे बदलना है।
- Home Tab > Font Group में जाएं और वांछित विकल्प पर क्लिक करें:
- Bold (B): टेक्स्ट को गहरा (मोटा) करने के लिए।
- Italic (I): टेक्स्ट को तिरछा दिखाने के लिए।
- Underline (U): टेक्स्ट के नीचे लाइन खींचने के लिए।
- Bold:
Ctrl + B - Italic:
Ctrl + I - Underline:
Ctrl + U
तरीका 2: Excel Font Style Shortcuts (तेजी से काम करने के लिए)
Excel में Text Color बदलना (Change Text Colour)
टेक्स्ट को हाइलाइट करने या उसे आकर्षक बनाने के लिए उसके रंग को बदला जा सकता है। यह दस्तावेज़ को पढ़ने में आसान और अधिक प्रभावशाली बनाता है। आइए जानते हैं, Excel में टेक्स्ट का रंग बदलने के तरीकों के बारे में।
तरीका 1: Home Tab का उपयोग करके Font Color बदलना
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- Home Tab > Font Group > Font Color आइकन पर क्लिक करें।
- दिखाई देने वाले Color Palette (ड्रॉपडाउन) से अपना मनचाहा रंग चुनें।
तरीका 2: More Colors और Custom RGB सेटिंग्स का उपयोग
यदि आप स्टैंडर्ड रंगों के अलावा कोई विशेष शेड चाहते हैं, तो Custom Colors का उपयोग करें:
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- Home Tab > Font Group > Font Color आइकन पर क्लिक करें।
- कलर ड्रॉपडाउन में सबसे नीचे More Colors... पर क्लिक करें।
- यहाँ आप Standard टैब से या Custom टैब में RGB (Red, Green, Blue) वैल्यू डालकर अपना खुद का रंग बना सकते हैं।
तरीका 3: Format Cells डायलॉग बॉक्स से
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- राइट-क्लिक कर Format Cells विकल्प का चयन करें अथवा Home Tab > Font Group के डायलॉग बॉक्स लांचर पर क्लिक करें।
- Font Tab > Color सेक्शन में वांछित रंग चुनें।
- OK पर क्लिक करें।
Excel में Cells और Text को Highlight करना
Excel में किसी विशेष डेटा की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए Highlighting सबसे प्रभावी टूल है। चूंकि एक्सेल में टेक्स्ट हमेशा एक सेल के भीतर होता है, इसलिए टेक्स्ट को हाईलाइट करने का अर्थ सेल के बैकग्राउंड में रंग भरना (Fill Color) होता है।
तरीका 1: Home Tab का उपयोग (सबसे तेज़ तरीका)
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- Home Tab > Font Group > Fill Color (बकेट आइकन) पर क्लिक करें।
Excel Home Tab → Font Group में Fill Color (बकेट) आइकन - वांछित हाइलाइट रंग का चयन करें।
Fill Color ड्रॉपडाउन — Theme Colors और Standard Colors से हाइलाइट रंग चुनें - सेलेक्ट किया गया सेल हाईलाइट हो जायेगा।
नोट: हाईलाइट हटाने के लिए इसी मेनू में जाकर No Fill पर क्लिक करें।
तरीका 2: Format Cells डायलॉग बॉक्स (एडवांस विकल्प)
अगर आप साधारण रंग के अलावा डिज़ाइन, ग्रेडिएंट या पैटर्न जोड़ना चाहते हैं, तो इस विकल्प का उपयोग करें।
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- राइट-क्लिक कर Format Cells विकल्प का चयन करें अथवा Home Tab > Font Group के डायलॉग बॉक्स लांचर पर क्लिक करें।
- Fill Tab पर जाएं।
Format Cells Dialog Box → Fill Tab — Background Color, Fill Effects और Pattern विकल्प
Format Cells > Fill Tab के मुख्य विकल्प:
1. Background Color (Fill Color):
- Color Palette से अपनी पसंद का रंग चुनें।
Fill Tab → Background Color Palette से सेल का बैकग्राउंड रंग चुनें - यह रंग पूरे सेल की बैकग्राउंड में भर जाएगा।
2. Fill Effects (ग्रेडिएंट या अन्य प्रभाव):
- Fill Effects बटन पर क्लिक करें।
- Gradient में निम्न विकल्प मिलेंगे:
- Two Colors: दो रंगों का मिश्रण सेट करें।
- Preset Gradients: तैयार किए गए ग्रेडिएंट विकल्प चुनें।
- Shading Style: Vertical, Horizontal, Diagonal आदि।
Fill Effects → Gradient Tab में Two Colors, Preset Gradients और Shading Style विकल्प
- Preview में परिणाम देखें और OK पर क्लिक करें।
3. Pattern और Pattern Style (डिज़ाइन):
- Pattern Color: पैटर्न के लिए रंग चुनें।
- Pattern Style: पैटर्न का प्रकार चुनें, जैसे Solid, Stripes, Grid।
Fill Tab → Pattern Color और Pattern Style से सेल में Solid, Stripes या Grid डिज़ाइन जोड़ें
4. Custom Colors (More Colors):
- यदि Color Palette में आपका पसंदीदा रंग नहीं है, तो More Colors पर क्लिक करें।
- यहां आप RGB या HSL वैल्यू का उपयोग करके कस्टम रंग बना सकते हैं।
तरीका 3: Custom और More Colors का उपयोग
यदि आप अपनी कंपनी के ब्रांड कलर या किसी विशेष शेड का उपयोग करना चाहते हैं:
- Font Color > More Colors पर जाकर RGB या HSL वैल्यू से अपना कस्टम रंग सेट करें।
More Colors डायलॉग → RGB या HSL वैल्यू से कस्टम ब्रांड कलर सेट करें
Excel में Text Formatting हटाना (Clear All Formats)
कभी-कभी हमें डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट की फॉर्मेटिंग को हटाने की आवश्यकता होती है, खासकर जब हम वांछित प्रारूप को लागू करना चाहते हैं या टेक्स्ट को उसके डिफ़ॉल्ट स्वरूप में वापस लाना चाहते हैं। Excel में फॉर्मेटिंग हटाने के कुछ आसान तरीके हैं:
- टेक्स्ट या सेल को चुनें।
- Home Tab > Editing Group > Clear > Clear Formats पर क्लिक करें।
📌 Excel सीखने के लिए यह भी पढ़ें
▸ Excel में Borders: डेटा को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने का आसान तरीका – पूरी जानकारी▸ Excel AutoFill क्या है? एक बार सीख लिया तो घंटों का काम होगा सेकंड्स में – Smart Trick
Excel Paste Special : Exam Oriented FAQs
Ctrl + B दबाया जाता है।
Ctrl + 5 होती है।
Ctrl + 1 दबाने से Format Cells डायलॉग बॉक्स खुल जाता है, जिसमें सभी फॉर्मेटिंग विकल्प होते हैं।
