ITI Employability Skills August 2025 Main Exam MCQ – Solved Paper

यह ITI Employability Skills August 2025 Main Exam में पूछे गए 50 महत्वपूर्ण MCQ का practice set है। इसमें Ethics, Customer Service, Entrepreneurship, Stress Management, Information Security, Digital Skills, Resume और अन्य Employability Skills topics से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और short explanation दिया गया है, जिससे ITI students अपने concepts को revise कर सकते हैं और आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर कर सकते हैं।

Note: यह प्रश्न August 2025 Main Exam में पूछे गए उपलब्ध exam data पर आधारित हैं। वास्तविक CBT Exam में Employability Skills के 25 प्रश्न (50 Marks) पूछे जाते हैं। यहाँ 50 questions इसलिए दिए गए हैं ताकि trainees पिछले exam में पूछे गए प्रश्नों के pattern, topics और question types को बेहतर तरीके से समझ और revise कर सकें। कुछ questions में explanation दिए गए options और exam context के आधार पर दिया गया है।

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
  1. हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
  2. चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
  3. सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
  4. गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
  5. सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
  6. अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
  7. प्रत्येक प्रश्न के नीचे Answer with Explanation बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप उत्तर का विवरण देख सकते हैं।
ITI Employability Skills August 2025 CBT Exam MCQ Solved Paper

ITI Employability Skills August 2025 Main Exam MCQ – Solved Paper and Solutions

1. You withdraw Rs.500/- from an ATM. The ATM machine gives out Rs.5000/-. Which of the following would be ethically correct? (आप एटीएम से रु 500/- निकालते हैं। ATM मशीन रु 5000/- देती है। निम्नलिखित में से कौन सा नैतिक रूप से सही होगा?)

Answer: Make a complaint (शिकायत दर्ज करना)

Explanation:ATM से अतिरिक्त पैसे मिलने पर उन्हें अपना मानकर रखना सही नहीं है। सही तरीका है बैंक को इसकी जानकारी देना और अतिरिक्त राशि वापस करना।

2. Probing questions helps you (जांच करने वाले प्रश्न आपकी मदद करते हैं)

Answer: to identify customer's specific needs (ग्राहक की विशिष्ट आवश्यकताओं की पहचान करने के लिए)

Explanation: Probing questions यानी गहराई से पूछे गए सवाल। इनका मुख्य काम है यह पता करना कि customer को ठीक-ठीक क्या चाहिए। यानी customer की specific needs identify करना।

3. Which one is a "Don't" of information security? (सूचना सुरक्षा के संबंध में कौन सी बात "नहीं करनी चाहिए"?)

Answer: Disclose password to anyone (किसी को भी पासवर्ड बताना)

Explanation: Password किसी को बताना गलत है, क्योंकि वह आपके account का गलत इस्तेमाल कर सकता है। Backup लेना, मुश्किल password रखना और encrypt करना सुरक्षित आदतें हैं।

4. Which investment is considered for deciding the status of manufacturing enterprises? (विनिर्माण उद्यमों की स्थिति तय करने के लिए किस निवेश पर विचार किया जाता है?)

Answer: Plant and machinery (कार्यशाला एवं यंत्र)

Explanation: Exam के हिसाब से manufacturing उद्यम की स्थिति तय करने में plant and machinery (कारखाने की मशीनों) में लगा निवेश देखा जाता है। 2020 के बाद MSME श्रेणी में turnover (कुल बिक्री) भी देखा जाता है। Exam में answer Plant and machinery है।

5. For handling customer grievances, LEARN technique is (ग्राहक शिकायतों से निपटने के लिए, LEARN तकनीक है)

Answer: Listen, Empathise, Apologize, React, Now

Explanation: LEARN = Listen (सुनो), Empathise (customer की भावना समझो), Apologize (माफ़ी माँगो), React (समाधान के लिए काम करो), Now (तुरंत)। शिकायत संभालने का आसान तरीका।

6. Which of these statements is true? (इनमें से कौन सा कथन सत्य है?)

Answer: Some cities have more opportunities than others for certain job roles (कुछ शहरों में कुछ नौकरियों के लिए दूसरों की तुलना में अधिक अवसर होते हैं)

Explanation: हर शहर में हर नौकरी नहीं मिलती। जैसे IT jobs बड़े शहरों में ज़्यादा हैं। इसलिए कुछ शहरों में कुछ नौकरियों के मौके ज़्यादा होते हैं। "हमेशा" और "सभी" वाले options गलत हैं।

7. In SWOT analysis which pair is helpful? (SWOT विश्लेषण में कौन सी जोड़ी सहायक है?)

Answer: Strengths, Opportunities (ताकत, अवसर)

Explanation: SWOT = Strengths, Weaknesses, Opportunities, Threats। चारों बातें analysis के लिए ज़रूरी हैं। Strengths और Opportunities सकारात्मक पहलू हैं जो मदद करते हैं। Weaknesses और Threats सुधार और सावधानी की ज़रूरत बताते हैं।

8. Gender stereotypes can be (लिंग रूढ़िवादिता हो सकती है)

Answer: harmful and hurtful (हानिकारक और दुखदायी)

Explanation: Gender stereotype यानी "लड़के ऐसा करते हैं, लड़कियाँ वैसा"। ऐसी सोच लोगों के सपने और मौके रोकती है और दिल दुखाती है, इसलिए यह harmful and hurtful है।

9. What should come next after "selecting the solution" in problem solving process? (समस्या समाधान प्रक्रिया में "समाधान का चयन" करने के बाद आगे क्या आना चाहिए?)

Answer: Implement the solution (समाधान को लागू करें)

Explanation: Problem solving के steps: problem पहचानो, कारण ढूँढो, options सोचो, solution चुनो, फिर उसे लागू (implement) करो। चुनने के बाद अगला कदम implement करना है।

10. Values are (मान हैं)

Answer: motivate our attitude and actions

Explanation: Values यानी हमारे जीवन के मूल सिद्धांत, जैसे ईमानदारी और सच्चाई। ये हमारे attitude और actions को guide करती हैं, यानी हम कैसे सोचें और क्या करें, यह तय करने में मदद करती हैं।

11. What does AI try to do? (AI क्या करने की कोशिश करता है?)

Answer: Copy human thinking (मानव सोच की नकल)

Explanation: AI (Artificial Intelligence) ऐसा computer system है जो इंसान की तरह सोचने, सीखने और समझदारी वाले काम करने की कोशिश करता है। इसलिए सबसे सही option "मानव सोच की नकल" है।

12. The way money is saved, spent and invested (जिस तरह से पैसा बचाया जाता है, खर्च किया जाता है और निवेश किया जाता है)

Answer: financial literacy (वित्तीय साक्षरता)

Explanation: पैसा कैसे बचाएँ, खर्च करें और invest करें, इसकी समझ को financial literacy (वित्तीय साक्षरता) कहते हैं। हर किसी को यह सीखनी चाहिए।

13. Motivation is categorized into (मोटिवेशन को वर्गीकृत किया गया है?)

Answer: intrinsic and extrinsic (आंतरिक और बाह्य)

Explanation: Motivation दो तरह की होती है: Intrinsic (अंदर से, जैसे शौक) और Extrinsic (बाहर से, जैसे इनाम या सैलरी)।

14. An activity that stops or reduces stress is called a stress buster. Which of the following according to you is not a stress buster? (एक गतिविधि जो तनाव को रोकती है या कम करती है उसे स्ट्रेस बस्टर कहा जाता है। आपके अनुसार निम्नलिखित में से कौन एक स्ट्रेस बस्टर नहीं है?)

Answer: Spending long hours thinking about the problem (लंबे समय तक समस्या के बारे में सोचते रहना)

Explanation: Stress buster वह काम है जो tension कम करे। सिर्फ़ problem के बारे में सोचते रहने से tension बढ़ती है। बागवानी, संगीत और समय पर सोना stress कम करते हैं।

15. Based on the information that you get through probing, you will be in a better position to make (जांच के दौरान आपको जो जानकारी मिलती है, उसके आधार पर आप _______ बनाने की बेहतर स्थिति में होंगे।)

Answer: proper product suggestions (उचित उत्पाद सुझाव)

Explanation: Probing से customer की ज़रूरत पता चलती है। इस जानकारी से आप उसे उसके काम का सही product suggest कर सकते हैं।

16. Why is Generative AI special? (जनरेटिव AI क्यों खास है?)

Answer: It creates new things (यह नई चीज़ें बनाता है)

Explanation: Generative AI खुद नया content बनाता है, जैसे text, photo, music या code। इसीलिए यह खास है।

17. Which one is the disadvantage of social networking sites? (सोशल नेटवर्किंग साइट्स का नुकसान कौन सा है?)

Answer: Make addictive (लत होना)

Explanation: Social media का एक बड़ा नुकसान है इसकी लत लगना, क्योंकि लोग घंटों phone में लगे रहते हैं। जानकारी मिलना, तुरंत बात करना और online marketing इसके फ़ायदे हैं।

18. In an economic growth, role of entrepreneur is to (आर्थिक विकास में, उद्यमी की भूमिका)

Answer: improve per capita income (प्रति व्यक्ति आय में सुधार)

Explanation: Entrepreneur नए business शुरू करके नौकरियाँ और कमाई बढ़ाते हैं। इससे per capita income (हर व्यक्ति की औसत कमाई) बढ़ती है।

19. What actions should be taken after getting to know customer suggestions/problems? (ग्राहक के सुझावों/समस्याओं को जानने के बाद क्या कार्रवाई की जानी चाहिए?)

Answer: Ask, Categorize, Act, Followup (पूछें, वर्गीकृत करें, अधिनियम, अनुवर्ती कार्रवाई)

Explanation: सही क्रम है: Ask (पूछना), Categorize (प्रकार में बाँटना), Act (कार्रवाई करना), Follow-up (बाद में जाँचना कि समस्या हल हुई या नहीं)। बाकी options में steps अधूरे या गलत क्रम में हैं।

20. Entrepreneurship is also termed as (उद्यमिता को _______ भी कहा जाता है)

Answer: self employment (स्व रोजगार)

Explanation: Entrepreneur अपना काम खुद शुरू करता है, इसलिए exam में entrepreneurship को self employment (स्वरोज़गार) से जोड़ा जाता है। ध्यान रहे, उद्यमी नया idea और risk भी लेता है, इसलिए दोनों बिल्कुल एक जैसे नहीं हैं।

21. Which one is NOT a part of Triple 'A' listening? (कौन ट्रिपल 'A' लिसनिंग का हिस्सा नहीं है?)

Answer: Anxiety (चिंता)

Explanation: Triple 'A' listening: Attention (ध्यान), Attitude (सही सोच), Adjustment (सामने वाले के हिसाब से ढलना)। Anxiety (चिंता) इसका हिस्सा नहीं है।

22. Feedback helps to (फीडबैक _______ में मदद करता है।)

Answer: all of the above (ऊपर के सभी)

Explanation: Feedback से service सुधरती है, process बेहतर होता है और customer ज़्यादा खुश होता है। तीनों बातें सही हैं, इसलिए All of the above।

23. A person with a growth mindset is always willing to (एक विकास मानसिकता वाला व्यक्ति हमेशा _______ तैयार रहता है।)

Answer: grow, change, learn (बढ़ने, बदलने, सीखने में)

Explanation: Growth mindset यानी "मैं सीख सकता हूँ"। ऐसा व्यक्ति हमेशा बढ़ने, बदलने और नया सीखने को तैयार रहता है।

24. Ethics means (नैतिकता का अर्थ है)

Answer: decide what is right and wrong for a human conduct (तय करें कि मानव आचरण के लिए क्या सही है और क्या गलत)

Explanation: Ethics (नैतिकता) वे principles (सिद्धांत) हैं जो बताते हैं कि इंसान के आचरण के लिए क्या सही है और क्या गलत, जैसे ईमानदारी और सच बोलना।

25. Which of the following is true about stress? (तनाव के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?)

Answer: Stress can be managed (तनाव को प्रबंधित किया जा सकता है)

Explanation: Stress को exercise, नींद, संगीत या बात करके manage (संभाल) सकते हैं। इसलिए "stress control नहीं हो सकता" वाले options गलत हैं।

26. A software application used to enable computer users to locate and access web page is called (कंप्यूटर यूजर को वेब पेज खोजने और एक्सेस करने में सक्षम करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन कहलाता है)

Answer: web browser (वेब ब्राउज़र)

Explanation: Web browser वह software है जिससे हम websites खोलते और देखते हैं, जैसे Chrome, Edge, Firefox। Website वह page है जो browser में खुलता है।

27. NAPS Stands for (NAPS का मतलब)

Answer: National Apprenticeship Promotion Scheme

Explanation: NAPS = National Apprenticeship Promotion Scheme। यह सरकार की योजना है, जिसमें company युवाओं को apprentice बनाकर training देती है और सरकार company की मदद करती है।

28. What is the full form of GST? (GST का फुल फॉर्म क्या है?)

Answer: Goods and Service Tax

Explanation: GST का सही full form Goods and Services Tax है। यह एक ही tax है जो सामान और सेवाओं पर लगता है और पूरे भारत में लागू है। Option B में "Service" लिखा है, फिर भी answer B ही है।

29. Information like date of birth, permanent address form a part of one's _______ in the resume. (जन्म तिथि, स्थायी पता जैसी जानकारी रिज्यूमे में किसी के _______ का हिस्सा होती है।)

Answer: Personal details (व्यक्तिगत विवरण)

Explanation: Resume में जन्म तिथि, स्थायी पता, नाम और फ़ोन नंबर Personal Details वाले हिस्से में लिखे जाते हैं।

30. Which one is a cybercrime? (कौन एक साइबर अपराध है?)

Answer: Online gambling (ऑनलाइन जुआ)

Explanation: Exam context में दिए गए options में Online gambling को cybercrime के रूप में लिया गया है। हालांकि online gambling की legal status अलग-अलग स्थानों के कानून पर निर्भर करती है।

31. RTI is (RTI है)

Answer: Right To Information

Explanation: RTI = Right To Information (सूचना का अधिकार)। इसके तहत कोई भी नागरिक सरकारी दफ़्तर से जानकारी माँग सकता है।

32. Which one of these phrases is not related to a telephone call? (इनमें से कौन-सा वाक्यांश एक टेलीफोन कॉल से संबंधित नहीं है?)

Answer: Make up (मेकअप)

Explanation: Pick up, call back और hold on फ़ोन कॉल में बोले जाने वाले phrases हैं। Make up इस context में telephone call का phrase नहीं है।

33. To be in a job or work is (नौकरी या काम में होना है)

Answer: employ (रोजगार)

Explanation: Given options में “employ” intended answer है। हालांकि “नौकरी या काम में होना” के लिए सही expression “be employed” है। “Employ” का अर्थ किसी व्यक्ति को काम पर रखना होता है।

34. 1st industrial revolution started in (1st औद्योगिक क्रांति की शुरुआत)

Answer: 18th century (18 वीं सदी)

Explanation: पहली औद्योगिक क्रांति 18वीं सदी (1700 के दशक) में Britain में शुरू हुई, जब भाप के इंजन और मशीनें आईं।

35. A person who is associated with the starting of business is called (एक व्यक्ति जो व्यवसाय की शुरुआत से जुड़ा है, उसे _______ कहा जाता है।)

Answer: entrepreneur (उद्यमी)

Explanation: Entrepreneur वह है जो नया business शुरू करता है, risk उठाता है और उसे चलाता है। इसे उद्यमी कहते हैं।

36. _______ is a brief statement about purpose and principles of the Constitution. (_______ संविधान के उद्देश्य और सिद्धांतों के बारे में संक्षिप्त विवरण है।)

Answer: The preamble (प्रस्तावना)

Explanation: Preamble (प्रस्तावना) Constitution की शुरुआत में लिखा छोटा हिस्सा है, जो बताता है कि Constitution का उद्देश्य और मूल सिद्धांत क्या हैं।

37. The expansion of LAN is ("LAN" का विस्तार है)

Answer: Local Area Network

Explanation: LAN = Local Area Network। यह घर, school या office जैसे छोटे area के computers को आपस में जोड़ता है।

38. Jobs that have become outdated in the past 5 years (नौकरियां जो पिछले 5 वर्षों में पुरानी हो गई हैं।)

Answer: STD booth (एसटीडी बूथ)

Explanation: STD booth पहले फ़ोन करने के लिए इस्तेमाल होते थे। अब mobile आम हो गया है, इसलिए ये outdated हो गए हैं। Ola, Uber और Swiggy आज के नए काम हैं।

39. Which of the following websites are not popular for finding jobs? (निम्नलिखित में से कौन सी वेबसाइट नौकरी खोजने के लिए लोकप्रिय नहीं है?)

Answer: Twitter.com

Explanation: Twitter social media site है, खास job site नहीं। LinkedIn, Naukri और Sheroes नौकरी ढूँढने के लिए बनी हैं।

40. In an email, where will you add the recipient email address whom you want to send the copy of an email? (एक ईमेल में, आप प्राप्तकर्ता का ई-मेल पता कहां जोड़ेंगे, जिसे आप ईमेल की कॉपी भेजना चाहते हैं?)

Answer: CC

Explanation: CC = Carbon Copy। जिसे copy भेजनी हो उसका address CC में लिखते हैं, और बाकी लोग भी देख सकते हैं। Bcc में छिपी हुई copy जाती है।

41. Which is a silent letter in the word "ANSWER"? ("ANSWER" शब्द में कौन सा silent letter है?)

Answer: W

Explanation: ANSWER बोलते समय W की आवाज़ नहीं आती ("आन्सर" बोलते हैं)। इसलिए W silent letter है।

42. 1 Byte = (1 बाइट =)

Answer: 8 bits (8 बिट्स)

Explanation: 1 Byte में 8 bits होते हैं। Bit computer की सबसे छोटी unit (0 या 1) है।

43. Curriculum vitae is also known as (Curriculum vitae को _______ के रूप में भी जाना जाता है।)

Answer: resume (रिज्यूम)

Explanation: Curriculum Vitae (CV) और resume, दोनों में आपकी पढ़ाई, अनुभव और skills लिखे होते हैं। Exam में CV को resume का दूसरा नाम माना जाता है, हालाँकि CV थोड़ा विस्तृत हो सकता है।

44. A _______ person is someone who works for a person/organization and gets paid for that work. (एक _______ व्यक्ति वह है जो किसी व्यक्ति/संगठन के लिए काम करता है और उस काम के लिए भुगतान प्राप्त करता है)

Answer: Wage employed (नियोजित मजदूरी)

Explanation: Wage employment में व्यक्ति किसी और के लिए काम करके तनख़्वाह या मज़दूरी पाता है। Self-employed और entrepreneur अपना काम खुद करते हैं।

45. _______ is major changes takes place in manufacturing. (_______ मैन्युफैक्चरिंग में प्रमुख परिवर्तन होते हैं।)

Answer: Industrial Revolution (उद्योग क्रांति)

Explanation: Industrial Revolution (औद्योगिक क्रांति) में हाथ के काम की जगह मशीनें आईं, जिससे manufacturing का तरीका बदल गया। Option में "Industry revolution" लिखा है, पर सही शब्द Industrial Revolution है।

46. Which one is a correct channel through which marketers can reach customers? (कौन सा एक सही चैनल है जिसके माध्यम से बाजार ग्राहकों तक पहुंच सकता है?)

Answer: Manufacturer → Retailer → Customer

Explanation: सही channel: Manufacturer (बनाने वाला) → Retailer (दुकानदार) → Customer (ग्राहक)। सामान बनाने वाले से दुकानदार के पास और फिर ग्राहक तक पहुँचता है।

47. Which one is a web browser? (कौन एक वेब ब्राउज़र है?)

Answer: Internet explorer (इंटरनेट एक्स्प्लोरर)

Explanation: Web browser websites खोलने का software है। Internet Explorer एक browser है, जिसे Microsoft ने अब बंद कर दिया है और उसकी जगह Edge browser आया है। Hotmail और Outlook Express email हैं, Facebook social site है।

48. Which is not the online payment App? (कौन सा ऑनलाइन भुगतान App नहीं है?)

Answer: India Pay (इंडिया पे)

Explanation: PhonePe, Google Pay और Paytm जाने-माने payment apps हैं। Exam के हिसाब से India Pay को इनमें payment app नहीं माना गया है, इसलिए answer A है।

49. What does 'A' in SMART stand for? (SMART में 'A' का क्या अर्थ है?)

Answer: Achievable

Explanation: SMART = Specific, Measurable, Achievable, Relevant, Time-bound। 'A' का मतलब Achievable है, यानी ऐसा लक्ष्य जो पाया जा सके।

50. Which one is a file management tool that comes with windows? (कौन एक फाइल मैनेजमेंट टूल है, जो विंडोज़ के साथ आता है?)

Answer: Window explorer (विंडो एक्सप्लोरर)

Explanation: File Explorer (पुराना नाम Windows Explorer) Windows के साथ आने वाला tool है, जिससे files और folders खोलते, copy, move और delete करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form