ITI COPA August 2025 CBT Exam MCQ – Trade Theory | 50 Questions

यह ITI COPA August 2025 CBT Exam के Trade Theory प्रश्नों पर आधारित 50 महत्वपूर्ण MCQ का practice test है। ये प्रश्न अगस्त 2025 की CBT परीक्षा के अलग-अलग sets से collect किए गए हैं। इसमें Computer Fundamentals, Linux, Database (SQL), MS Word, MS Excel, PowerPoint, Cyber Security, Web Server, Java, JavaScript, CSS, Power BI और E-Commerce जैसे topics से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर और short explanation दिया गया है, जिससे आप अपनी तैयारी को check करने के साथ-साथ concepts को भी revise कर सकते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
  1. हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
  2. चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
  3. सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
  4. गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
  5. सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
  6. अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
  7. प्रत्येक प्रश्न के नीचे Answer with Explanation बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप उत्तर का विवरण देख सकते हैं।
ITI COPA August 2025 CBT Exam Trade Theory MCQ Practice Set in Hindi

ITI COPA August 2025 CBT Exam के Trade Theory MCQ

1. Which is a free open source web development IDE? (निम्नलिखित में से कौन सा एक फ्री ओपन सोर्स वेब डेवलपमेंट IDE है?)

Answer: Kompozer

Explanation: KompoZer एक फ्री और ओपन सोर्स वेब डेवलपमेंट टूल है, जिससे बिना ज़्यादा कोड लिखे वेब पेज बनाए जा सकते हैं। बाकी विकल्पों में SciTE टेक्स्ट एडिटर है, Base डेटाबेस सॉफ्टवेयर है और HTML सिर्फ एक मार्कअप लैंग्वेज है, इसलिए ये IDE नहीं हैं।

2. How does parallel port transfer a byte? (समानांतर पोर्ट एक बाइट को कैसे स्थानांतरित करता है?)

Answer: 8 bits at a time (एक समय में 8 बिट्स)

Explanation: Parallel port में 8 अलग-अलग तारें (data lines) होती हैं, जैसे 8 लेन वाली सड़क। इसलिए 8 bits एक ही समय पर एक साथ भेज दिए जाते हैं।

3. Which is an internal power supply unit of CPU? (CPU की आंतरिक विद्युत आपूर्ति इकाई कौन सी है?)

Answer: SMPS (एसएमपीएस)

Explanation: SMPS (Switched Mode Power Supply) कंप्यूटर के अंदर लगी power supply है। यह घर की AC बिजली (230V) को छोटी DC voltage (+3.3V, +5V, +12V) में बदलती है। UPS, CVT और Stabilizer कंप्यूटर के बाहर के device हैं।

4. What is BIOS? (BIOS क्या है?)

Answer: Firmware (फर्मवेयर)

Explanation: BIOS एक firmware है, यानी ऐसा प्रोग्राम जो motherboard की chip (ROM) में पहले से लिखा होता है। कंप्यूटर ON होते ही यह hardware जाँचता है और Operating System को शुरू करवाता है।

5. Which character redirects output into an existing file in Linux? (लिनक्स में कौन सा कैरेक्टर आउटपुट को मौजूदा फ़ाइल में रीडायरेक्ट करता है?)

Answer: >

Explanation: Linux में > का काम command का output file में लिखना है। अगर file में पहले से data हो तो वह मिट जाता है (overwrite)। पुराने data के बाद जोड़ने के लिए >> इस्तेमाल होता है।

6. Which command remove files in Linux? (लिनक्स में कौन सा कमांड फाइलों को हटाता है?)

Answer: rm

Explanation: Linux में files हटाने के लिए rm (remove) command इस्तेमाल होती है, जैसे rm file.txt। Folder हटाने के लिए rm -r लगाते हैं। erase, delete और dm लिनक्स के command नहीं हैं।

7. Which character represents a range of values in Linux? (लिनक्स में कौन सा करैक्टर वैल्यू की रेंज का प्रतिनिधित्व करता है?)

Answer: []

Explanation: Linux shell में square brackets [] करैक्टर मैचिंग के लिए उपयोग होते हैं। उदाहरण के लिए [a-z] lowercase letters की range को represent करता है और pattern matching में काम आता है।

8. What does the term "attribute" refers to in a table? (किसी टेबल में "attribute" टर्म का क्या अर्थ है?)

Answer: Column (कॉलम)

Explanation: Table में attribute का मतलब column होता है, जैसे Name, Age, Roll No। Row को tuple या record कहते हैं। हर column हर record की एक खास जानकारी रखता है।

9. Which database aspect preserves execution of transaction in isolation? (कौन सा डेटाबेस पहलू अनुवाद के निष्पादन को पृथक रूप से संरक्षित करता है?)

Answer: Consistency (कंसिस्टेंसी)

Explanation: ACID में Consistency का मतलब है कि transaction के बाद database सही (valid) स्थिति में रहे और कोई rule न टूटे। जैसे पैसे transfer के बाद दोनों account का कुल total वही रहे जो पहले था।

10. What is the error in the below statement?

Create function deptcount(dept_name varchar(20))
begin
declare d_count integer;
select count() into d_count;
from instructor
where instructor.dept_name= dept_name
return d_count;
end

Answer: Return type missing (रिटर्न टाइप गायब है)

Explanation: Function बनाते समय बताना पड़ता है कि वह किस type की value वापस (return) करेगा। इस code में RETURNS INTEGER लिखा ही नहीं है, इसलिए Return type missing है।

11. Which are TCL commands? (TCL कमांड कौन से हैं?)

Answer: COMMIT and ROLLBACK

Explanation: TCL यानी Transaction Control Language। COMMIT किए हुए बदलाव हमेशा के लिए save करता है, और ROLLBACK बदलाव को वापस undo कर देता है। GRANT और REVOKE permission देने-लेने के लिए होते हैं।

12. Which is a type of database? (कौन सा डेटाबेस का एक प्रकार है?

Answer: Relational (रिलेशनल)

Explanation: Relational database डेटा को tables में rows और columns के रूप में रखता है, जैसे Excel sheet। यह database का एक प्रकार है। Outlook तो email software है।

13. Which unit is considered if the domain of the element is atomic? (यदि तत्व का डोमेन एटॉमिक है तो कौन सी यूनिट पर विचार किया जाता है?)

Answer: Indivisible units (अविभाज्य यूनिट)

Explanation: Atomic domain में प्रत्येक value को और छोटे parts में divide नहीं किया जा सकता। 1NF में सभी attributes की values atomic यानी indivisible होनी चाहिए।

14. Which is a step of merge process? (मर्ज प्रक्रिया का एक चरण कौन सा है?)

Answer: Preview the merge results (मर्ज रिजल्ट का प्रीव्यू)

Explanation: Mail merge process में main document बनाने, recipients select करने और merge fields insert करने के बाद results का preview किया जाता है। इससे merge होने वाले data को final merge से पहले check किया जा सकता है।

15. What is the purpose of gutter margin? (गटर मार्जिन का उद्देश्य क्या है?)

Answer: Added to binding side of page when printing

Explanation: Gutter margin page के binding वाली side (जहाँ pages बाँधे या stitch किए जाते हैं) पर extra जगह छोड़ता है, ताकि binding की वजह से लिखा हुआ text छिप न जाए।

16. Which shortcut key center aligns the selected text in MS Word? (MS Word में चयनित टेक्स्ट को कौन सा शॉर्टकट की सेंटर में संरेखित करता है?)

Answer: Ctrl + E

Explanation: MS Word में Ctrl + E से text बीच (center) में आता है (E = cEnter)। Ctrl+L left, Ctrl+R right, Ctrl+J justify करता है। Ctrl+F Find और Ctrl+C Copy के लिए है।

17. Which option is used for tab setting? (टैब सेटिंग के लिए किस विकल्प का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Horizontal ruler (हॉरिजॉन्टल रूलर)

Explanation: Tab stops horizontal ruler (स्क्रीन के ऊपर वाली पट्टी) पर set होते हैं। Ruler पर click करके left, center, right या decimal tab लगा सकते हैं। Vertical ruler margin के लिए होता है।

18. Which function key opens save as dialogue box in MS Excel? (MS Excel में कौन सी फ़ंक्शन कुंजी सेव ऐज़ डायलॉग बॉक्स खोलती है?)

Answer: F12

Explanation: F12 Save As dialog खोलता है। F2 active cell edit करता है, F5 Go To खोलता है, F7 spelling check करता है। F12 सभी Office apps में Save As के लिए universal है।

19. Which tab is used to access the What if Analysis Excel tools? (व्हाटइफ एनालिसिस एक्सेल टूल्स तक पहुंचने के लिए किस टैब का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Data Tab (डेटा टैब)

Explanation: What-If Analysis, Data tab में मिलता है। इसमें Goal Seek, Scenario Manager और Data Table होते हैं, जो बताते हैं कि value बदलने पर result कैसे बदलेगा।

20. Which conditional formatting option shows the Value in bar chart? (कौन सा कंडीशनल फॉर्मेटिंग ऑप्शन बार चार्ट में वैल्यू दिखाता है?)

Answer: Data Bar (डेटा बार)

Explanation: Data Bar cell के अंदर value के हिसाब से छोटा या लंबा bar दिखाता है, जैसे छोटा bar chart। Color Scales रंग बदलता है और Icon Sets छोटे symbols दिखाता है।

21. Which command converts cell text to CAPS? (कौन सा कमांड सेल टेक्स्ट को CAPS में बदलता है?)

Answer: = UPPER()

Explanation: =UPPER() text के सभी letters को CAPITAL बना देता है। =LOWER() छोटे letters बनाता है, =TRIM() extra space हटाता है और =LEN() string length देता है।

22. Which is a 'Date and Time' function in Excel? (Excel में 'Date and Time' फंक्शन कौन सा है?)

Answer: NOW()

Explanation: NOW() अभी की current date और time दोनों बताता है। TODAY() सिर्फ date देता है। MID(), MOD() और FIND() date-time के function नहीं हैं, ये text और number के function हैं।

23. Which option displays the rows that meet certain conditions in MS Excel? (कौन सा विकल्प MS Excel में कुछ शर्तों को पूरा करने वाली पंक्तियों (रो) को प्रदर्शित करता है?)

Answer: Filter (फ़िल्टर)

Explanation: Filter सिर्फ वही rows दिखाता है जो आपकी शर्त (condition) पूरी करती हैं, बाकी rows छिपा देता है। Data delete नहीं होता। Sort सिर्फ data को क्रम में लगाता है।

24. Which key stops a PowerPoint presentation? (कौन सी कुंजी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन को रोकती है?)

Answer: ESC

Explanation: PowerPoint में slide show चल रहा हो तो ESC (Escape) key दबाने से show रुक जाता है और आप वापस normal editing view में आ जाते हैं।

25. Which button is used to add instant animation to the presentation? (प्रेजेंटेशन में तुरंत एनीमेशन जोड़ने के लिए किस बटन का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Action button (एक्शन बटन)

Explanation: Action button एक ready-made बटन है। Click करते ही यह काम करता है, जैसे next slide पर जाना, sound बजाना या program चलाना। इससे presentation interactive बनता है।

26. Which option creates a presentation automatically in PowerPoint? (पावर प्वाइंट में स्वचालित रूप से प्रेजेंटेशन बनाने के लिए किस विकल्प का उपयोग किया जाता है?)

Answer: Auto content wizard (ऑटो कंटेन्ट विज़ार्ड)

Explanation: Auto Content Wizard पूछता है कि presentation किस type की चाहिए, फिर ready outline और design के साथ अपने आप presentation बना देता है। यह PowerPoint की पुरानी feature है।

27. Which storage technologies has the best performance? (कौन सी स्टोरेज टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन सबसे अच्छा है?)

Answer: SAN

Explanation: SAN (Storage Area Network) अलग तेज़ network पर storage देता है, इसलिए speed सबसे ज़्यादा होती है। NAS (Network Attached Storage) network पर files देता है और DAS (Direct Attached Storage) सीधे कंप्यूटर से जुड़ा होता है।

28. Who is the father of cloud computing? (क्लाउड कंप्यूटिंग के जनक कौन हैं?)

Answer: J.C.R. Licklider (J.C.R. लिक्लिडर)

Explanation: J.C.R. Licklider ने 1963 में सभी कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने का विचार दिया था, जो आगे चलकर cloud computing की नींव बना। इसलिए उन्हें जनक कहते हैं। Edgar Codd relational model के जनक हैं।

29. Which type of attack is a method of defeating a cryptographic scheme by trying a large number of possibilities? (किस प्रकार का हमला बड़ी संख्या में संभावनाओं की कोशिश करने की एक क्रिप्टोग्राफिक योजना को हराने का एक तरीका है?)

Answer: Brute force attack (ब्रूट फोर्स अटैक)

Explanation: Brute force attack में hacker password या key के सभी संभावित combination एक-एक करके try करता रहता है जब तक सही न मिल जाए। Password जितना लंबा, hack करना उतना मुश्किल।

30. What is the penalty for destroying computer source code? (कंप्यूटर सोर्स कोड को नष्ट करने का दंड क्या है?)

Answer: 3 years imprisonment or Rs.2 lakh penalty or both

Explanation: IT Act 2000 की Section 65 (2008 amendment) के अनुसार computer source code destroy/alter करने पर 3 साल तक imprisonment, ₹2 लाख तक fine, या दोनों हो सकते हैं। यह cognizable और bailable offense है।

31. Which term collectively refers to malicious software, such as viruses, worms and trojans? (कौन सा शब्द सामूहिक रूप से दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर, जैसे वायरस, वर्म्स और ट्रोजन को संदर्भित करता है?)

Answer: Malware (मैलवेयर)

Explanation: Malware यानी malicious software, मतलब नुकसान करने वाला प्रोग्राम। Virus, worm और trojan सब malware के प्रकार हैं। Spam बेकार email है और phishing यह एक ठगी की तकनीक है ,जिसमे धोखे से जानकारी चुराई जाती है।

32. Which of the following attacks to protects by firewall? (निम्नलिखित में से किस अटैक से फ़ायरवॉल सुरक्षा करता है?)

Answer: Denial of service

Explanation: DoS attack में server पर बहुत ज़्यादा नकली traffic भेजा जाता है। Firewall ऐसा traffic रोक सकता है। Dumpster diving और shoulder surfing physical तरीके हैं, और phishing एक धोखा है।

33. Which web server provides good customer support if it had any issues? (यदि कोई समस्या है तो कौन सा वेब सर्वर अच्छी ग्राहक सहायता प्रदान करता है?)

Answer: IIS

Explanation: IIS Microsoft का वेब सर्वर है। Microsoft अपने प्रोडक्ट के लिए आधिकारिक और पेड ग्राहक सहायता देती है। Apache और Nginx ओपन सोर्स हैं, इसलिए वहाँ ज़्यादातर community सपोर्ट मिलता है। इसलिए सही उत्तर IIS है।

34. Which open source software is used to upload file from client to server? (क्लाइंट से सर्वर तक फ़ाइल अपलोड करने के लिए किस ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर का उपयोग किया जाता है?)

Answer: FILEZILLA

Explanation: FileZilla एक ओपन सोर्स FTP सॉफ़्टवेयर है, जिससे क्लाइंट कंप्यूटर से सर्वर पर फ़ाइलें अपलोड और डाउनलोड की जाती हैं। HTTP एक प्रोटोकॉल है, जबकि PHP और Perl प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं, सॉफ़्टवेयर टूल नहीं। इसलिए सही उत्तर FileZilla है।

35. Which protocol is based on the active directory database? (कौन सा प्रोटोकॉल एक्टिव डायरेक्ट्री डेटाबेस पर आधारित है?)

Answer: LDAP

Explanation: LDAP (Lightweight Directory Access Protocol) एक्टिव डायरेक्ट्री जैसी डायरेक्टरी सेवाओं से यूज़र, पासवर्ड और अन्य जानकारी खोजने और एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल होता है। SQL डेटाबेस की भाषा है, TCP नेटवर्क प्रोटोकॉल है और HTTP वेब प्रोटोकॉल है। इसलिए सही उत्तर LDAP है।

36. Which web server has high performance stability simple configuration and low resource usage? (किस वेब सर्वर में हाई परफॉर्मेंस स्टेबिलिटी, सिंपल कॉन्फ़िगरेशन और लो रिसोर्स यूज़ है?)

Answer: Nginx

Explanation: Nginx कम memory और कम resource इस्तेमाल करके बहुत सारे users एक साथ संभाल लेता है। इसकी setting भी आसान है और यह stable चलता है।

37. What is the full form of ADSL? (ADSL का फुल फॉर्म क्या है?)

Answer: Asymmetric Digital Subscriber Line

Explanation: ADSL में download speed, upload speed से ज़्यादा होती है, इसलिए इसे Asymmetrical (असमान) कहते हैं। यह सामान्य telephone के तार पर internet देता है।

38. How many different values can be returned by the error name property in JavaScript? (जावास्क्रिप्ट में एरर नाम प्रॉपर्टी द्वारा कितने अलगअलग वैल्यूज लौटाए जा सकते हैं?)

Answer: 6

Explanation: JavaScript में error के 6 नाम (name property) होते हैं: EvalError, RangeError, ReferenceError, SyntaxError, TypeError और URIError। हर नाम एक अलग तरह की गलती बताता है।

39. Which option is best for generating random integer 0 or 1? (रैंडम पूर्णांक 0 या 1 उत्पन्न करने के लिए कौन सा विकल्प सबसे अच्छा है?)

Answer: (int)(Math.random() + 0.5)

Explanation: Math.random() 0 से 1 के बीच का decimal देता है। 0.5 जोड़ने पर आधे values 1 से छोटे (int = 0) और आधे 1 से बड़े (int = 1) हो जाते हैं। दोनों बराबर आते हैं।

40. Which loop statement in Java repeatedly executes a target statement as long as a given condition is true? (जावा में कौन सा लूप स्टेटमेंट किसी टारगेट स्टेटमेंट को बारबार निष्पादित करता है, जब तक कि दी गई स्थिति सत्य है?)

Answer: while

Explanation: while loop पहले condition check करता है, और जब तक condition true रहती है तब तक statement को बार-बार चलाता है। Condition false होते ही loop रुक जाता है।

41. Which polymorphism behaviour do you see in below class?

class Paint {
    public void Color(int x) { }
    public void Color(int x, int y) { }
    public void Color(int x, int y, int z) { }
}

Answer: Method overloading (मेथड ओवरलोडिंग)

Explanation: एक ही class में same नाम (Color) के कई methods हैं, पर उनके parameters अलग-अलग हैं। इसे method overloading कहते हैं। यह program compile होते समय ही तय हो जाता है।

42. Which is the correct CSS syntax? (सही CSS सिंटैक्स कौन सा है?)

Answer: body { color: black; }

Explanation: CSS का rule होता है: selector { property: value; }। यहाँ body selector है, color property है और black value। Property और value के बीच colon (:) लगता है, = नहीं।

Answer: For (int i = 7; i <= 77; i += 7)

Explanation: सही for loop में शुरुआत (i = 7), condition (i <= 77) और बढ़ने का तरीका (i += 7) तीनों सही लिखे होते हैं। Java में for keyword हमेशा small letter में लिखा जाता है, क्योंकि Java case-sensitive language है।

44. Which is an abstract? (कौन सा एक abstract है?)

Answer: Abstract List Class

Explanation: AbstractList एक abstract class है, यानी अधूरी class जिससे सीधे object नहीं बन सकता। Concrete class और Thread पूरी class हैं, और Method class नहीं होता।

45. Which object method is used to return the value rounded down to its nearest integer? (किस ऑब्जेक्ट विधि का उपयोग इसके निकटतम अंतराल के लिए राउंडेड वैल्यू को वापस करने के लिए किया जाता है?)

Answer: floor()

Explanation: Math.floor() number को नीचे वाले नज़दीकी पूरे number पर ले आता है। जैसे floor(4.9) = 4 और floor(4.1) = 4। ceil() ऊपर round करता है और abs() negative sign हटाता है।

46. Which package includes classes to create user interface like Button and Checkbox? (किस पैकेज में बटन और चेकबॉक्स जैसे यूजर इंटरफ़ेस बनाने के लिए क्लासेस शामिल हैं?)

Answer: Java.awt

Explanation: java.awt (Abstract Window Toolkit) package में Button, Checkbox, Label, TextField जैसे screen के components मिलते हैं। इसलिए GUI बनाने के लिए यही इस्तेमाल होता है। java.lang basic classes के लिए है।

47. Which is a free opensource HTML editor developed by Microsoft? (माइक्रोसॉफ्ट द्वारा डेवलप्ड एक फ्री ओपन सोर्स HTML एडिटर कौन सा है?)

Answer: Visual Studio Code

Explanation: Visual Studio Code Microsoft का free और open-source code editor है। HTML, CSS, JavaScript लिखने में suggestions और error ढूँढने में मदद करता है। बाकी editors Microsoft के नहीं हैं।

48. Which creates a calendar table in PowerBI? (PowerBI में कैलेंडर टेबल कौन बनाता है?)

Answer: Power Query

Explanation: Power Query में date table बनाई जा सकती है जो सभी dates की एक list देती है। इससे time-based reports बनाना आसान होता है। Power Pivot data model और measures के लिए होता है।

49. What is the data limit for free Power BI adoption? (निःशुल्क Power BI अपनाने के लिए डेटा लिमिट क्या है?)

Answer: 1GB/client

Explanation: Power BI के free version में एक user को सिर्फ 1GB data रखने की limit मिलती है। ज़्यादा data के लिए paid Pro license लेना पड़ता है।

50. Which authenticates and handles credit card payment for ECommerce? (ईकॉमर्स के लिए क्रेडिट कार्ड भुगतान को कौन प्रमाणित और प्रबंधित करता है?)

Answer: Payment gateway (पेमेंट गेटवे)

Explanation: Payment gateway card की जानकारी सुरक्षित रखकर bank से पूछता है कि payment allowed है या नहीं, फिर success या fail बताता है। जैसे Razorpay, Stripe, PayPal।है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form