कंप्यूटर का इतिहास | History of Computers in Hindi

कंप्यूटर उद्योग का विकास मानवीय आवश्यकताओं और चुनौतियों से जुड़ा हुआ है। शुरुआत में, गणना करने के लिए मैन्युअल तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था, जो न केवल धीमे थे बल्कि त्रुटियों की संभावना भी अधिक थी। समय के साथ, तेज और सटीक गणना करने की मांग बढ़ती गई, जिसके चलते नए और बेहतर उपकरणों के विकास की आवश्यकता महसूस हुई। यही वजह है कि गणना के क्षेत्र में निरंतर प्रयास होते रहे, और इसकी शुरुआत अबेकस जैसे साधारण उपकरणों से हुई। आज हम उसी यात्रा के परिणामस्वरूप अत्याधुनिक और अविश्वसनीय गति वाले कंप्यूटरों तक पहुँचे हैं। दोस्तों, इस आर्टिकल में हम Computer के History को शुरू से लेकर Stored Program Concept तक step by step समझेंगे ।

विषय-सूची | Table of Contents
History of Computer

अबेकस | Abacus

आविष्कार (Invention of Abacus)

  • अबेकस का आविष्कार लगभग 2700-2300 ईसा पूर्व प्राचीन मेसोपोटामिया (Mesopotamia) में हुआ था।
  • समय के साथ, इसे चीन, जापान, रोम और अन्य सभ्यताओं में विकसित और उपयोग किया गया।

संरचना (structure of abacus)

  • अबेकस में एक आयताकार फ्रेम (rectangular frame) होता है, जिसमें लकड़ी या धातु की छड़ें (rods) लगी होती हैं।
  • इन छड़ों पर मोती (beads) लगे होते हैं, जिन्हें ऊपर-नीचे करके गणना की जाती है।
  • Abacus - Computer ka Sabse Pehla Ganak Yantra | History of Computer in Hindi

उपयोग (uses of abacus)

  • अबेकस का उपयोग जोड़ (addition), घटाव (subtraction), गुणा (multiplication) और भाग (division) जैसी बुनियादी गणितीय गणना के लिए किया जाता है।

महत्व (importance of abacus)

  • यह दुनिया का पहला गणना उपकरण (1st Counting Device) है ।
  • यह एक यांत्रिक उपकरण (mechanical device) है, जिसमें बिजली या बैटरी की आवश्यकता नहीं होती।

अन्य नाम (Other Names of Abacus)

  • काउंटिंग फ्रेम
  • गिनतारा
  • अबेकस को विभिन्न संस्कृतियों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे:
    • चीन में सुआनपान (Suanpan)
    • जापान में सोरोबान (Soroban)
    • रोम में एबैकस (Abacus)
Exam Tip: अबेकस को "World's First Counting Device" कहा जाता है — यह सवाल objective exams में बहुत बार पूछा जाता है। याद रखें: Abacus = Manual + Mechanical (No electricity needed)।

नेपियर बोन्स | Napier’s Bones

आविष्कार (Napier's bones invention)

  • नेपियर बोन्स (Napier's Bones) का आविष्कार स्कॉटिश गणितज्ञ जॉन नेपियर (John Napier) ने 1617 में किया था।

संरचना (Napier's bones structure)

  • नेपियर बोन्स आयताकार छड़ों (rectangular rods) से बनी होती हैं ।
  • ये छड़ें आमतौर पर लकड़ी, हाथीदांत (ivory) या धातु से बनी होती हैं।
  • प्रत्येक छड़ पर संख्याएँ (numbers) लिखी होती हैं, जो एक विशिष्ट पैटर्न (specific pattern) में व्यवस्थित होती हैं।
Napier's Bones - Early Manual Calculating Device | History of Computer in Hindi
Image Credit: By Stephencdickson – Own work, CC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

उपयोग (Uses of Napier Bones)

  • यह एक मैन्युअल गणना उपकरण (manual calculating device) था, जो गुणा (multiplication) और भाग (division) जैसी गणितीय क्रियाओं को आसान बनाने के लिए बनाया गया था।

अन्य नाम (Other names for Napier Bones)

  • नेपियर के बोन्स को नेपियर रॉड्स (Napier's Rods) के नाम से भी जाना जाता है।

अन्य योगदान (Napier Other Contributions)

  • नेपियर ने 1614 में लघुगणक का भी आविष्कार किया था ।
📌 Exam Tip: John Napier को logarithm (लघुगणक) के आविष्कारक के रूप में भी जाना जाता है — Napier's Bones और Logarithm दोनों से जुड़े सवाल साथ में पूछे जा सकते हैं, इसलिए दोनों को जोड़कर याद रखें।

स्लाइड रूल | Slide Rule

आविष्कार (The invention of the slide rule)

  • स्लाइड रूल (Slide Rule) का आविष्कार 1620-1622 के बीच विलियम आउट्रेड (William Oughtred) ने किया था।

संरचना (Structure of Slide Rule)

  • स्लाइड रूल दो पट्टियों (स्लाइड्स) और एक मार्कर से बना होता है।
  • पट्टियों पर लघुगणकीय (logarithmic) स्केल बने होते हैं, जो गणनाओं को आसान बनाते हैं।
Slide Rule - Mechanical Analog Calculator | History of Computer in Hindi
Image Credit: By ArnoldReinhold – Own work, CC BY 2.5, via Wikimedia Commons

अन्य नाम (Other Slide Rule Names)

  • इसे लघुगणक रूल (Logarithmic Rule) या गणना रूल (Calculation Rule) के नाम से भी जाना जाता है।

उपयोग (Uses of Slide Rule)

  • स्लाइड रूल का उपयोग गुणा, भाग, वर्गमूल और त्रिकोणमितीय गणनाओं (trigonometric calculations) के लिए किया जाता था। कंप्यूटर के आविष्कार से पहले यह इंजीनियरिंग, विज्ञान और गणित के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपकरण था । स्लाइड रूल लघुगणक (logarithm) के सिद्धांत पर काम करता है। लघुगणक की मदद से जटिल गणनाएं जैसे गुणा, भाग, वर्गमूल आदि सरल हो जाती हैं।
📌 Exam Tip: Slide Rule भी Logarithm के सिद्धांत पर काम करता है, ठीक Napier's Bones की तरह — परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है कि "कौन सा यंत्र लघुगणक पर आधारित है" — दोनों नाम याद रखें।

पास्कलाइन | Pascaline

आविष्कार (Pascaline Invention)

  • पास्कलाइन का आविष्कार 1642 में फ्रांसीसी गणितज्ञ और वैज्ञानिक ब्लेज़ पास्कल (Blaise Pascal) ने किया था।

संरचना (Structure of Pascaline)

  • पास्कलाइन एक यांत्रिक कैलकुलेटर (mechanical calculator) था, जिसमें गियर (gears) और पहियों (wheels) का उपयोग किया जाता था।
  • पहिये पर संख्या अंकित रहते थे, और जब पहिये घुमाए जाते थे, तो संख्याएँ बदलती थीं।
  • यह ओडोमीटर के सिद्धांत पर काम करता है ।
Pascaline - Mechanical Calculator Invented by Blaise Pascal | History of Computer in Hindi
Image Credit: By Rama, CC BY-SA 3.0 fr, via Wikimedia Commons

उपयोग (Pascaline Uses):

  • पास्कलाइन जोड़ (addition) और घटाव (subtraction) करने में सक्षम था।
  • यह पहला ज्ञात यांत्रिक उपकरण था जो स्वचालित रूप से (automatically) गणनाएँ कर सकता था।
  • इसे टैक्स कलेक्शन (Tax Collection) के काम में सहायता के लिए विकसित किया गया था, ताकि गणना के कार्य को सरल और तेज़ बनाया जा सके।

अन्य नाम (Other names of Pascaline)

  • पास्कलाइन को पास्कल का कैलकुलेटर (Pascal's Calculator) , पास्कल का अरिथमोमीटर (Pascal's Arithmometer), Arithmetic Machine, Adding Machine आदि नामो से जाना जाता है।

महत्व (The Importance of Pascaline)

  • पास्कलाइन को पहला यांत्रिक कैलकुलेटर (first mechanical calculator) माना जाता है।
  • इसने आधुनिक कंप्यूटर और कैलकुलेटर के विकास की नींव रखी।
📌 Exam Tip: Pascaline = पहला Mechanical Calculator (1642) जो जोड़-घटाव कर सकता था। इसे Blaise Pascal के नाम पर "Pascaline" कहा गया — यह सीधा सवाल exams में पूछा जाता है।

लाइबनिट्स कैलकुलेटर | Leibniz Calculator

आविष्कार (The invention of the Leibniz calculator)

  • लाइबनिट्स कैलकुलेटर को जर्मन गणितज्ञ और दार्शनिक गॉटफ्रीड विल्हेम लाइबनिट्स (Gottfried Wilhelm Leibniz) ने 1673 में विकसित किया था।

संरचना (Structure of Leibniz Calculator)

  • लाइबनिट्स कैलकुलेटर एक यांत्रिक उपकरण (mechanical device) था, जो स्टेप्ड ड्रम (Stepped Drum) पर आधारित था।
  • इस ड्रम को लाइबनिट्स व्हील (Leibniz Wheel) भी कहा जाता है, जो संख्याओं को घुमाकर गणनाएँ करने में सक्षम था।
  • यह उपकरण गियर (gears), पहिये (wheels), और ड्रम (drums) से बना था।
Leibniz Stepped Reckoner - Mechanical Calculator by Gottfried Wilhelm Leibniz | History of Computer in Hindi
Image Credit: By User:Kolossos – Technische Sammlungen der Stadt Dresden, CC BY-SA 3.0, via Wikimedia Commons

अन्य नाम (Other name of Leibnitz Calculator

  • इस Leibniz Wheel, Stepped Drum Mechanism, Stepped Reckoner के नाम से भी जाना जाता है।

उपयोग (Uses of Leibniz Calculator)

  • लाइबनिट्स कैलकुलेटर जोड़ (addition), घटाव (subtraction), गुणा (multiplication), और भाग (division) करने में सक्षम था।
  • यह पहला यांत्रिक उपकरण था, जो स्वचालित रूप से (automatically) गुणा और भाग कर सकता था।

महत्व (Importance of Leibniz Calculator)

  • पहला mechanical calculator जो चारो तरह के गणितीय गणना जैसे जोड़ ,घटाव , गुणा और भाग करने में सक्षम था

अन्य योगदान (Other contributions of Leibniz)

  • लाइबनिट्स एक प्रमुख गणितज्ञ थे, जिन्होंने बाइनरी संख्या प्रणाली (Binary Number System) को विकसित किया।
  • बाइनरी संख्या प्रणाली आज की डिजिटल कंप्यूटिंग (Digital Computing) का आधार है।
📌 Exam Tip: याद रखें का अंतर — Pascaline सिर्फ जोड़-घटाव कर सकता था, जबकि Leibniz Calculator जोड़, घटाव, गुणा और भाग — चारों कर सकता था। यह comparison-based सवाल exams में आता है।

जैक्वार्ड लूम | Jacquard’s Loom

जैक्वार्ड लूम एक ऐतिहासिक यांत्रिक उपकरण है जिसने बुनाई उद्योग और कंप्यूटिंग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां इसके आविष्कार, संरचना, सिद्धांत, उपयोग, अन्य नाम, और महत्व के आधार पर विस्तृत जानकारी दी गई है:

आविष्कार (Invention of Jacquard Loom):

  • जैक्वार्ड लूम का आविष्कार जोसेफ मैरी जैक्वार्ड (Joseph Marie Jacquard) ने 1804-1805 में किया।

संरचना (Structure of Jacquard Loom)

  • जैक्वार्ड लूम में पंच कार्ड का उपयोग किया गया था । पंच कार्ड में बने छेद (होल) मशीन को यह निर्देश देते थे कि कपड़े पर कौन सा डिज़ाइन बुनना है। प्रत्येक छेद एक विशेष धागे को नियंत्रित करता था, जिससे जटिल डिज़ाइन बनाना संभव हो गया। यह बाइनरी सिस्टम (0 और 1) का प्रारंभिक रूप था, जहां छेद (1) और बिना छेद (0) डेटा को दर्शाते थे।
    • छेद (1) = धागा ऊपर उठाएं।
    • बिना छेद (0) = धागा नीचे रखें।
    • इसने प्रोग्रामिंग और स्वचालित मशीनों की नींव रखी।
Jacquard Loom Punch Cards - Early Programmable System | History of Computer in Hindi
Image Credit: By User Ghw – Public Domain, via Wikimedia Commons

उपयोग (Usage of Jacquard Loom)

  • इसका मुख्य उपयोग कपड़ा बुनाई में जटिल डिज़ाइन को आसान और स्वचालित बनाना था।
  • इसने पंच कार्ड (Punch Cards) का उपयोग करके धागों को नियंत्रित किया, जिससे पैटर्न स्वचालित रूप से बनाए जा सके।

महत्व (Importance of Jacquard Loom)

  • जैक्वार्ड लूम ने बुनाई उद्योग में क्रांति ला दी और कपड़ा उत्पादन को तेज और कुशल बना दिया।
  • इसकी पंच कार्ड प्रणाली (Punch Card System) को बाद में प्रारंभिक कंप्यूटरों में डेटा स्टोरेज और प्रोग्रामिंग के लिए अपनाया गया।
  • इसे स्वचालन (Automation) और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की शुरुआती अवधारणाओं में से एक माना जाता है।
  • जैक्वार्ड लूम ने चार्ल्स बैबेज के एनालिटिकल इंजन के विकास को प्रेरित किया।
📌 Exam Tip: Jacquard Loom को "Punch Card का पहला उपयोग" करने वाला उपकरण माना जाता है — इसी अवधारणा से प्रेरित होकर बाद में Babbage और Hollerith ने अपनी मशीनों में Punch Card इस्तेमाल की।

डिफरेंस इंजन | Difference engine

आविष्कार (Invention of Difference Engine)

  • डिफरेंस इंजन का आविष्कार चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने 1822 में किया।

उद्देश्य (Purpose of the Difference Engine)

  • इसका मुख्य उद्देश्य गणितीय टेबल (mathematical tables) को स्वचालित रूप से बनाना था, जैसे लघुगणक (logarithms) और त्रिकोणमितीय फंक्शन (trigonometric functions)।

संरचना (Structure of Difference Engine)

  • यह एक यांत्रिक कंप्यूटर (mechanical computer) था, जो गणितीय गणनाएं करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
  • यह मशीन गियर, लीवर और शाफ्ट (gears, levers, and shafts) से बनी थी।
Charles Babbage Difference Engine - Early Mechanical Computer | History of Computer in Hindi
Image Credit: By User:GeniCC BY-SA 4.0, via Wikimedia Commons

महत्व (Importance of Difference Engine)

  • डिफरेंस इंजन को आधुनिक कंप्यूटर का पूर्वज (ancestor of modern computers) माना जाता है।

पुनर्निर्माण (Rebuilding the Difference Engine)

  • बैबेज के जीवनकाल में यह मशीन पूरी तरह से नहीं बन पाई, लेकिन बाद में 1991 में, लंदन के साइंस म्यूज़ियम (Science Museum) ने बैबेज के डिज़ाइन के आधार पर डिफरेंस इंजन 2 का पुनर्निर्माण किया।
  • यह मशीन पूरी तरह से कार्यात्मक (functional) थी और इसने साबित किया कि बैबेज का डिज़ाइन सही था ।
📌 Exam Tip: Difference Engine और Analytical Engine दोनों Charles Babbage ने बनाए — Difference Engine सिर्फ mathematical tables के लिए था, जबकि Analytical Engine programmable था। इसी अंतर पर अक्सर सवाल बनते हैं।

एनालिटिकल इंजन | Analytical Engine

आविष्कार (Invention of Analytical Engine)

  • एनालिटिकल इंजन का आविष्कार चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने 1837 में किया।
  • इस पर काम 1833 के आसपास शुरू हुआ था।

संरचना (Structure of Analytical Engine)

  • इसमें चार प्रमुख घटक थे:
    • मिल (Mill): यह गणनाएं करता था और इसे आज के सीपीयू (CPU) की तरह माना जा सकता है।
    • स्टोर (Store): यह डेटा और परिणामों को संग्रहीत करता था, जो आज की मेमोरी (Memory) की तरह है।
    • रीडर (Reader): यह पंच कार्ड (punch cards) से डेटा और निर्देश पढ़ता था।
    • प्रिंटर (Printer): यह परिणामों को प्रिंट करता था।

इसकी अवधारणा में वह सभी तत्व शामिल थे जो आधुनिक कंप्यूटरों में होते हैं, जैसे मेमोरी, सीपीयू, इनपुट, और आउटपुट।

Charles Babbage Analytical Engine - First Mechanical General Purpose Computer | History of Computer in Hindi
Image Credit: By Charles Babbage – Uploaded by Mrjohncummings, CC BY-SA 2.0, via Wikimedia Commons

महत्व (Importance of Analytical Engine)

  • एनालिटिकल इंजन को आधुनिक कंप्यूटर का पहला डिज़ाइन (first design of modern computer) माना जाता है।
  • चार्ल्स बैबेज को आधुनिक कंप्यूटर के जनक (Father of Modern Computer) की उपाधि मिली।
  • यह पहला प्रोग्रामेबल (Programmable) इंजन था, यानी इसमें विभिन्न प्रोग्राम लोड किए जा सकते थे और विभिन्न कार्य किए जा सकते थे। इसे पंच कार्ड (Punch Cards) की मदद से प्रोग्राम किया जा सकता था।
  • एडा लवलेस (Ada Lovelace) ने एनालिटिकल इंजन के लिए पहला एल्गोरिथ्म (Algorithm) लिखा। उन्हें दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर (First Computer Programmer) माना जाता है।

एनालिटिकल इंजन ने प्रोग्रामेबल कंप्यूटिंग (Programmable Computing) की नींव रखी। हालांकि यह मशीन बैबेज के जीवनकाल में पूरी नहीं बन पाई, लेकिन इसने आधुनिक कंप्यूटरों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

📌 Exam Tip: याद रखें — "Father of Computer" = Charles Babbage, और "First Computer Programmer" = Ada Lovelace। ये दोनों नाम और उनकी उपाधि अक्सर exams में अलग-अलग पूछी जाती हैं, इन्हें कन्फ्यूज़ न करें।

टैब्युलेटिंग मशीन | Tabulating Machine

आविष्कार (Invention of the Tabulating Machine )

  • टैब्युलेटिंग मशीन का आविष्कार हरमन होलेरिथ (Herman Hollerith) ने 1890 में किया था।

अन्य नाम (Other Names of Tabulating Machine)

  • इसे होलेरिथ मशीन (Hollerith Machine) के नाम से भी जाना जाता है।
  • जनगणना में उपयोग किये जाने के कारण इसे Census machine भी कहा जाता है ।

संरचना (Structure of Tabulating Machine)

  • टैब्युलेटिंग मशीन में पंच कार्ड का उपयोग किया जाता था, जिस पर डेटा को छिद्रों (holes) के रूप में स्टोर किया जाता था।
  • Herman Hollerith Punched Card - Early Data Processing System | History of Computer in Hindi
    यह Punch Card का चित्र है, जिसका उपयोग प्रारंभिक डेटा प्रोसेसिंग प्रणाली में किया जाता था।
  • यह मशीन इलेक्ट्रोमैकेनिकल (electromechanical) तकनीक पर आधारित थी, जिसमें स्विच और रिले (relays) का उपयोग किया गया था।

उपयोग (Usage of Tabulating Machine)

  • टैब्युलेटिंग मशीन का उपयोग मुख्य रूप से जनगणना (census) और सांख्यिकीय डेटा (statistical data) के प्रोसेसिंग के लिए किया गया था।
  • 1890 की अमेरिकी जनगणना में इस मशीन का उपयोग करके डेटा प्रोसेसिंग का समय काफी कम कर दिया गया।
  • इसका उपयोग बाद में व्यावसायिक और वैज्ञानिक गणनाओं (commercial and scientific calculations) के लिए भी किया गया।

टैब्युलेटिंग मशीन कंपनी और IBM का जन्म (Birth of the Tabulating Machine Company and IBM)

  • टैब्युलेटिंग मशीन की सफलता ने हरमन होलेरिथ को 1896 में टैब्युलेटिंग मशीन कंपनी (Tabulating Machine Company) की स्थापना करने के लिए प्रेरित किया।
  • 1911 में, टैब्युलेटिंग मशीन कंपनी का तीन अन्य कंपनियों (International Time Recording Company, Computing Scale Company, और Bundy Manufacturing Company) के साथ विलय हुआ। इस विलय से Computing Tabulating Recording Company (CTR) का गठन हुआ।
  • 1924 में, CTR कंपनी का नाम बदलकर IBM (International Business Machines Corporation) कर दिया गया।
  • IBM आज दुनिया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है।
📌 Exam Tip: Tabulating Machine → Tabulating Machine Company (1896) → CTR (1911) → IBM (1924) — यह पूरी chain exam में sequence-based सवाल के रूप में पूछी जा सकती है, इसे क्रम से याद करें।

ट्यूरिंग मशीन | Turing Machine

आविष्कार (The invention of the Turing machine)

  • ट्यूरिंग मशीन का आविष्कार 1936 में ब्रिटिश गणितज्ञ और कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग (Alan Turing) ने किया था।
  • यह एक सैद्धांतिक मॉडल है , जो कंप्यूटर और एल्गोरिदम की क्षमताओं को समझने के लिए बनाया गया था।

सिद्धांत (Principle of the Turing Machine)

  • ट्यूरिंग मशीन एक सैद्धांतिक कंप्यूटर मॉडल है, जो किसी भी गणितीय समस्या को हल कर सकता है, बशर्ते उसे एक उचित एल्गोरिदम (algorithm) दिया जाए।
  • यह चर्च-ट्यूरिंग थीसिस (Church-Turing Thesis) का आधार है, जो कहता है कि कोई भी गणना जो एक एल्गोरिदम द्वारा की जा सकती है, वह ट्यूरिंग मशीन द्वारा भी की जा सकती है।

अन्य नाम (Other name of Turing machine)

  • इसे यूनिवर्सल ट्यूरिंग मशीन (Universal Turing Machine) भी कहा जाता है, क्योंकि यह किसी भी अन्य ट्यूरिंग मशीन के कार्यों को अनुकरण (simulate) कर सकती है।

उपयोग (Usage of Turing Machine)

  • ट्यूरिंग मशीन का उपयोग कंप्यूटर विज्ञान में एल्गोरिदम, कंप्यूटेशनल थ्योरी (computational theory) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के अध्ययन के लिए किया जाता है।
  • यह कंप्यूटर की सीमाओं और क्षमताओं को समझने में मदद करता है, जैसे कि कौन सी समस्याएं हल की जा सकती हैं और कौन सी नहीं।

महत्व (Importance of Turing Machine)

  • ट्यूरिंग मशीन आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान की नींव है।
  • एलन ट्यूरिंग को इस आविष्कार के लिए कंप्यूटर विज्ञान का जनक (Father of Computer Science) माना जाता है।
📌 Exam Tip: Confuse न हों — "Father of Computer" = Charles Babbage लेकिन "Father of Computer Science" = Alan Turing। दोनों उपाधियाँ अलग-अलग व्यक्तियों को दी जाती हैं, exams में यही गलती सबसे ज्यादा होती है।

ज़ूस Z3 | Zuse Z3

आविष्कारक (Inventor of Zuse Z3)

  • कॉनराड ज़ूस (Konrad Zuse) ने 1941 में जर्मनी में Z3 को विकसित किया। लेकिन यह पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक नहीं था ।

महत्व (Importance of Zuse Z3)

  • पहला प्रोग्रामेबल कंप्यूटर: Z3 दुनिया का पहला प्रोग्रामेबल और स्वचालित डिजिटल कंप्यूटर था।
📌 Exam Tip: Zuse Z3 (1941) को "First Programmable Digital Computer" कहा जाता है, लेकिन यह electromechanical (relay-based) था, पूरी तरह electronic नहीं — यह बारीकी exam में पूछी जाती है।

एटानासॉफ़-बेरी कंप्यूटर | Atanasoff-Berry Computer (ABC)

आविष्कारक (Inventor of Atanasoff-Berry)

  • John Atanasoff और Clifford Berry ने 1937-1942 के बीच विकसित किया ।

महत्व (Importance of ABC Computer)

  • यह दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था । यह एक विशेष उद्देश्य वाला कंप्यूटर था और सामान्य-उद्देश्य (General-Purpose) कंप्यूटर नहीं था। इसे पूरी तरह से प्रोग्रामेबल नहीं बनाया गया था।
  • इसने बाइनरी सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक घटकों का उपयोग करके डेटा प्रोसेसिंग का नया तरीका पेश किया।
  • ENIAC (जिसे पहले सामान्य-उद्देश्य वाला कंप्यूटर माना जाता था) के निर्माण में ABC कंप्यूटर के विचारों का उपयोग किया गया।

ABC vs ENIAC

  • ABC: विशेष उद्देश्य वाला, बाइनरी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक घटक।
  • ENIAC: सामान्य-उद्देश्य वाला, दशमलव सिस्टम, पूरी तरह से प्रोग्रामेबल।
📌 Exam Tip: ABC = "पहला Electronic Digital Computer" (special-purpose), जबकि ENIAC = "पहला General-Purpose Programmable Electronic Computer" — दोनों में "पहला" शब्द होने से confusion होता है, इसलिए purpose याद रखें।

मार्क 1 | Mark 1

आविष्कार (Invention of the Mark 1)

  • मार्क 1 का आविष्कार हॉवर्ड आइकेन (Howard Aiken) ने IBM कंपनी के सहयोग से Harvard University में 1944 में किया था।

अन्य नाम (Other names for Mark 1)

  • मार्क 1 को Automatic Sequence Controlled Calculator (ASCC) के नाम से भी जाना जाता है।
  • Harvard Mark I

महत्व (Importance of Mark 1)

  • मार्क 1 पहला ऑपरेशनल (संचालित) जनरल-पर्पज़ इलेक्ट्रोमैकेनिकल कंप्यूटर था ।
📌 Exam Tip: Mark 1 = "पहला Operational General-Purpose Electromechanical Computer" — इसका official नाम ASCC (Automatic Sequence Controlled Calculator) भी याद रखें, क्योंकि exams में दोनों नामों से सवाल आता है।

स्टोर्ड प्रोग्राम की अवधारणा | Stored Program Concept

Stored Program Concept वह सिद्धांत है जिसमें प्रोग्राम (निर्देश) और डेटा को एक ही मेमोरी में संग्रहीत किया जाता है। यह आधुनिक कंप्यूटरों की बुनियादी कार्यप्रणाली का आधार है। इस अवधारणा की मुख्य बातें :

Stored Program Concept Diagram - Modern Computer Architecture | History of Computer in Hindi
यह Stored Program Concept का चित्र है, जिसमें प्रोग्राम और डेटा दोनों को कंप्यूटर की मेमोरी में संग्रहीत किया जाता है।
  • 1945 में, Dr. John Von Neumann ने एक Stored Program Computer की अवधारणा का प्रस्ताव रखा।
  • इस अवधारणा के अनुसार Program और Data को एक ही Memory Unit में संग्रहीत किया जा सकता है । प्रोसेसर कंप्यूटर की मेमोरी में संग्रहीत निर्देशों को निष्पादित करता है।
  • आज के सभी मॉडर्न कंप्यूटर, स्मार्टफोन, और AI सिस्टम इसी Stored Program Concept पर काम करते हैं ।
  • EDVAC (Electronic Discrete Variable Automatic Computer) : Stored Program की अवधारणा पर आधारित कंप्यूटर था। (1944 - 1949) ,जिसे John von Neumann ने प्रस्तावित किया था। लेकिन पूरी तरह से उपयोग में नहीं आया ।
  • Manchester Baby : Manchester Baby (SSEM) दुनिया का पहला कंप्यूटर था, जिसने स्टोर्ड-प्रोग्राम कॉन्सेप्ट को सफलतापूर्वक लागू किया (1948) |
  • EDSAC (Electronic Delay Storage Automatic Calculator)पहला व्यावहारिक स्टोर्ड-प्रोग्राम कंप्यूटर था, जिसे 1947 – 1949 में Maurice Wilkes ने विकसित किया था।
Exam Tip: Sequence याद रखें: EDVAC (concept, 1944-49) → Manchester Baby (पहला working stored-program computer, 1948) → EDSAC (पहला practical stored-program computer, 1949)। यह तीनों नाम exams में सबसे ज्यादा confuse करते हैं।

क्विक रिवीज़न टेबल | Quick Revision Table

नीचे दी गई टेबल में Computer History के सभी महत्वपूर्ण आविष्कार, उनके आविष्कारक और वर्ष को एक जगह दिया गया है — यह exam से पहले फटाफट revision के लिए बहुत उपयोगी है।

उपकरण (Device) आविष्कारक (Inventor) वर्ष (Year) विशेष पहचान (Importance)
Abacus2700-2300 BCपहला गणना उपकरण
Napier's BonesJohn Napier1617Logarithm आधारित गणना यंत्र
Slide RuleWilliam Oughtred1620-1622Logarithm पर आधारित Analog Calculator
PascalineBlaise Pascal1642पहला Mechanical Calculator
Leibniz CalculatorGottfried Wilhelm Leibniz1673जोड़, घटाव, गुणा, भाग — चारों में सक्षम
Jacquard's LoomJoseph Marie Jacquard1804-1805Punch Card का पहला उपयोग
Difference EngineCharles Babbage1822आधुनिक कंप्यूटर का पूर्वज
Analytical EngineCharles Babbage1837पहला Programmable Engine
Tabulating MachineHerman Hollerith1890आधार बना IBM कंपनी का
Turing MachineAlan Turing1936Computer Science का सैद्धांतिक आधार
Atanasoff-Berry Computer (ABC)John Atanasoff & Clifford Berry1937-1942पहला Electronic Digital Computer
Zuse Z3Konrad Zuse1941पहला Programmable Digital Computer
Mark 1 (ASCC)Howard Aiken1944पहला General-Purpose Electromechanical Computer
ENIACJohn Presper Eckert & John Mauchly1945पहला General-Purpose Programmable Electronic Computer
Manchester BabyManchester University Team1948पहला Working Stored-Program Computer
EDSACMaurice Wilkes1949पहला Practical Stored-Program Computer
UNIVAC IEckert-Mauchly Computer Corporation1951पहला Commercial Computer
Exam Tip: इस टेबल को बार-बार पढ़ें — exams में 80% questions "First Computer / Inventor / Year" से जुड़े matching या MCQ टाइप के होते हैं। Inventor और Year की जोड़ी सबसे ज्यादा पूछी जाती है।

History of Computer - FAQs

किस गणना यन्त्र में पहली बार प्रोग्रामिंग की गयी थी ?
पहली बार प्रोग्रामिंग एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) में की गई थी। यह एक यांत्रिक गणना यंत्र था, इसे 1837 में चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने डिजाइन किया था। लेकिन यह मशीन कभी पूरी तरह से निर्मित नहीं हुई।
पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर कौन सा था?
ABC (Atanasoff-Berry Computer) (1937-42) – यह पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था, लेकिन प्रोग्रामेबल नहीं था और न ही Stored Program Concept पर आधारित था
पहला सामान्य उद्देशीय ( General Purpose ) प्रोग्रामेबल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कौन सा था?

ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) को पहला प्रोग्राम करने योग्य सामान्य उद्देशीय प्रोग्रामेबल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर माना जाता है। इसे 1945 में John Presper Eckert और John Mauchly ने बनाया था। यह वैक्यूम ट्यूब्स पर आधारित था और पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक था।

हालांकि, ABC (Atanasoff-Berry Computer), जिसे 1937-1942 के बीच बनाया गया था, को कुछ लोग पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर मानते हैं। लेकिन ABC पूरी तरह से प्रोग्राम करने योग्य नहीं था और केवल विशिष्ट समस्याओं को हल कर सकता था। इसलिए, ENIAC को आमतौर पर पहला पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर माना जाता है।

पहला प्रोग्रामेबल कंप्यूटर कौन सा था?
Zuse Z3 (1941) – इसे Konrad Zuse ने विकसित किया और यह पहला प्रोग्रामेबल डिजिटल कंप्यूटर था। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रोमैकेनिकल नहीं था। यह रिले (Relays) पर आधारित था, जो इलेक्ट्रोमैकेनिकल घटक होते हैं, इस कारण इसे अक्सर डिजिटल कंप्यूटर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
पहला इलेक्ट्रो मैकेनिकल कंप्यूटर कौन सा था ?
पहला इलेक्ट्रोमैकेनिकल कंप्यूटर Harvard Mark I था, जिसे आईबीएम (IBM) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग से बनाया गया था। इसे 1944 में पूरा किया गया और इसे आधिकारिक तौर पर Automatic Sequence Controlled Calculator (ASCC) कहा जाता था।
पहला स्टोर्ड प्रोग्राम कंप्यूटर कौन सा था?
Manchester Baby (1948) – यह पहला कंप्यूटर था, जिसमे Stored Program Concept को सफलतापूर्वक लागू किया।
पहला पूरी तरह कार्यशील स्टोर्ड प्रोग्राम कंप्यूटर कौन सा था?
EDSAC (1949) – यह पहला कंप्यूटर था जो स्टोर्ड प्रोग्राम कॉन्सेप्ट के साथ पूरी तरह कार्यशील हुआ।
पहला व्यवसायिक कंप्यूटर कौन सा था?
UNIVAC I (1951) – यह पहला व्यवसायिक रूप से उपलब्ध कंप्यूटर था।
कंप्यूटर का जनक (Father of Computer ) किसे माना जाता है?
कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को माना जाता है। उन्होंने 1837 में एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) का डिज़ाइन तैयार किया, जो आधुनिक कंप्यूटर की संरचना से मेल खाता था। यह पहला यांत्रिक कंप्यूटर था जिसमें गणना करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट (मिल), डेटा स्टोरेज (स्टोर), इनपुट और आउटपुट जैसी आधुनिक कंप्यूटर की मूलभूत विशेषताएँ थीं।
कंप्यूटर विज्ञान का जनक (Father of Computer Science) किसे माना जाता है ?
कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) के जनक अलन ट्यूरिंग (Alan Turing) को माना जाता है। उन्होंने ट्यूरिंग मशीन (Turing Machine) की अवधारणा प्रस्तुत की, जो आधुनिक कंप्यूटर के सैद्धांतिक मॉडल के रूप में जानी जाती है।
Difference Engine और Analytical Engine में क्या अंतर है?
Difference Engine (1822) सिर्फ गणितीय टेबल (mathematical tables) बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया था और यह programmable नहीं था। जबकि Analytical Engine (1837) एक programmable machine थी, जिसमें Mill, Store, Reader और Printer जैसे components थे — यानी यह आज के CPU और Memory के concept के करीब थी। दोनों ही Charles Babbage ने डिजाइन किए थे।
दुनिया का पहला कंप्यूटर किसे माना जाता है — यह सवाल इतना confusing क्यों है?
यह सवाल confusing है क्योंकि "पहला कंप्यूटर" कई categories में बंटा हुआ है: Abacus (पहला counting device), Pascaline (पहला mechanical calculator), ABC (पहला electronic digital computer), Zuse Z3 (पहला programmable digital computer), Mark 1 (पहला general-purpose electromechanical computer), ENIAC (पहला general-purpose programmable electronic computer), और Manchester Baby (पहला working stored-program computer)। इसलिए exam में सवाल पूछते समय हमेशा category पर ध्यान दें कि "पहला किस प्रकार का कंप्यूटर" पूछा जा रहा है।

🎥 Watch Our YouTube Videos

▶ Visit Our YouTube Channel

📝 Basic Computer Online Test & MCQs

✍️ Start MCQ Quiz Now

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form