Microsoft Word में Lists (लिस्ट) का उपयोग दस्तावेज़ को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और पढ़ने में आसान बनाने के लिए किया जाता है। चाहे आपको एक साधारण To-Do List बनानी हो या फिर एक Multi-Level List, Microsoft Word इसमें कई उपयोगी विकल्प प्रदान करता है, जिनकी मदद से आप अपने कंटेंट को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं।
यदि आप पहले से लिखे हुए टेक्स्ट को लिस्ट में बदलना चाहते हैं, तो उस टेक्स्ट को Select करें और फिर Bullets या Numbering विकल्प पर क्लिक करें। वहीं, यदि आप नई लिस्ट बनाना चाहते हैं, तो सीधे Bullets या Numbering पर क्लिक करें और टाइप करना शुरू करें। जैसे ही आप Enter दबाते हैं, अगला बुलेट या नंबर अपने आप जुड़ जाता है, जिससे काम तेज और आसान हो जाता है।
इस गाइड में हम विस्तार से जानेंगे कि Microsoft Word में Bulleted List, Numbered List और Multilevel List कैसे बनाई जाती हैं और उन्हें अपनी जरूरत के अनुसार कैसे Customize किया जा सकता है। इसके साथ ही, कुछ उपयोगी Tips और Tricks भी साझा किए जाएंगे, जो आपके Word दस्तावेज़ को अधिक प्रभावशाली और प्रोफेशनल बनाने में मदद करेंगे।
📜 विषय-सूची | Table of Contents
- लिस्ट क्या होता है? | What is a List?
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लिस्ट के प्रकार | Types of Lists in Microsoft Word
- वर्ड डॉक्यूमेंट में लिस्ट बनाना | Create a List in a Word Document
- लिस्ट कस्टमाइज करना | Customizing Lists
- लिस्ट लेवल बदलना | Change List Levels
- लिस्ट नंबरिंग को पुनः शुरू या जारी रखना
- लिस्ट का प्रारंभिक मान सेट करना | Set Initial List Value
- बुलेट या नंबरिंग हटाना | Remove Bullets or Numbering
- महत्वपूर्ण टिप्स | Important Tips
लिस्ट क्या होता है? | What is a List?
लिस्ट एक ऐसा तरीका है, जिसमें हम किसी टेक्स्ट या आइटम्स को बुलेट्स (छोटा चिन्ह) या नंबर के जरिए व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करते हैं। यह तरीका बहुत मददगार होता है, खासकर जब हमें किसी जानकारी को साफ और समझने में आसान बनाना हो। लिस्ट का इस्तेमाल तब किया जाता है जब हमें किसी चीज़ को व्यवस्थित और क्रमवार दिखाना हो, जैसे कि टू-डू लिस्ट, शॉपिंग लिस्ट, या किसी प्रक्रिया के स्टेप्स।
MS Word में लिस्ट के प्रकार | Types of Lists in Microsoft Word
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में लिस्ट मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
1. बुलेटेड लिस्ट (Bulleted List) - बिना क्रम वाली सूची
बुलेटेड लिस्ट एक ऐसी सूची होती है, जिसमें हर आइटम के पहले एक बुलेट (छोटा चिह्न) दिया जाता है। ये लिस्ट उन आइटम के लिए उपयोग में लायी जाती हैं , जिनका कोई निश्चित क्रम नहीं होता है।
उदाहरण:
- Apple
- Banana
- Orange
2. नंबर्ड लिस्ट (Numbered List) - क्रमवार सूची
Numbered List एक ऐसी सूची होती है, जिसमें हर आइटम के पहले एक संख्या या संख्या का अन्य रूप (जैसे अक्षर या रोमन अंक ) दिया जाता है। इसका उपयोग तब किया जाता है, जब सूची में दिए गए आइटमों को एक निश्चित क्रम में प्रस्तुत करना हो।
उदाहरण:
- 1st Step
- 2nd Step
- 3rd Step
3. मल्टीलेवल लिस्ट (Multilevel List) - पदानुक्रम सूची
मल्टीलेवल लिस्ट एक ऐसी सूची होती है, जिसमें मुख्य लिस्ट के आइटम्स के अलावा उप-आइटम्स (sub-items) भी होते हैं। इसमें आइटम्स को हायरार्की या लेवल के रूप में दिखाया जाता है।
उदाहरण:
- Main Item
- Sub-item
- Sub-item
- Main Item
- Sub-item
📌 इसे भी पढ़ें: MS Word में Sorting कैसे करें | Complete Guide हिंदी में
MS Word में बुलेट्स और नंबर्ड लिस्ट कैसे बनाएँ? (How to Create Lists in MS Word)
MS Word में बुलेटेड लिस्ट बनाना (Create Bulleted List)
तरीका 1: Home टैब का उपयोग
- पहले उस टेक्स्ट या पैराग्राफ को सेलेक्ट करें, जिस पर आप बुलेटेड लिस्ट लागू करना चाहते हैं। यदि आप नई सूची बनाना चाहते हैं, तो टेक्स्ट सेलेक्ट करने की आवश्यकता नहीं है।
- Home Tab > Paragraph Group पर जाएं।
- Bullets आइकन पर क्लिक करें। यह आपके सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर बुलेट लागू कर देगा।
Home Tab → Paragraph Group → Bullets आइकन - बुलेटेड लिस्ट में आइटम जोड़ने के लिए आइटम टाइप करें और Enter दबाएं। अगला बुलेट स्वचालित रूप से अगली लाइन में बन जाएगा।
- यदि आप बुलेट स्टाइल बदलना चाहते हैं, तो Bullets ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और नया बुलेट स्टाइल चुनें।
तरीका 2: Mini Toolbar का उपयोग
- टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
- मिनी-टूलबार में Bullets आइकन पर क्लिक करें।
Mini Toolbar → Bullets आइकन
तरीका 3: कीबोर्ड शॉर्टकट
Ctrl + Shift + L— यह डिफ़ॉल्ट बुलेट स्टाइल लागू कर देगा।
MS Word में नंबर्ड लिस्ट बनाना (Create Numbered List)
तरीका 1: Home टैब का उपयोग
- पहले उस टेक्स्ट या पैराग्राफ को सेलेक्ट करें, जिस पर आप Numbered List लागू करना चाहते हैं। यदि आप नई सूची बनाना चाहते हैं, तो बस कर्सर को उस स्थान पर रखें जहां आप सूची शुरू करना चाहते हैं।
- Home Tab > Paragraph Group पर जाएं।
- Numbering पर क्लिक करें। यह आपके सेलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर नंबरिंग लागू कर देगा।
Home Tab → Paragraph Group → Numbering आइकन - नंबरिंग लिस्ट में आइटम जोड़ने के लिए आइटम टाइप कर Enter दबाएं — प्रत्येक नए आइटम के साथ नंबर बढ़ेगा।
- नंबरिंग शैली बदलने के लिए Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और वांछित शैली (जैसे 1., 2., 3. या a., b., c.) चुनें।
तरीका 2: Mini Toolbar का उपयोग
- टेक्स्ट को सेलेक्ट करें।
- मिनी-टूलबार में Numbering आइकन पर क्लिक करें।
Mini Toolbar → Numbering आइकन
तरीका 3: कीबोर्ड शॉर्टकट
Ctrl + Alt + L— यह डिफ़ॉल्ट नंबरिंग स्टाइल लागू करेगा।
MS Word में मल्टीलेवल लिस्ट बनाना (Create Multilevel List)
तरीका 1: Home टैब का उपयोग
- सबसे पहले उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करें जिसे आप मल्टीलेवल लिस्ट में बदलना चाहते हैं। यदि आप नई सूची बनाना चाहते हैं, तो बस कर्सर को उस स्थान पर रखें जहां आप सूची शुरू करना चाहते हैं।
- Home Tab > Paragraph Group पर जाएं।
- Multilevel List पर क्लिक करें और ड्रॉपडाउन से वांछित शैली का चयन करें। यह आपके टेक्स्ट को Multilevel List में बदल देगा।
- सूची में किसी आइटम का स्तर बदलने के लिए उस आइटम को सेलेक्ट करें और Tab दबाएं (स्तर बढ़ाने के लिए) या Shift + Tab दबाएं (स्तर घटाने के लिए)।
Home Tab → Paragraph Group → Multilevel List - मल्टीलेवल शैली बदलने के लिए Multilevel List के ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें और वांछित शैली का चयन करें।
तरीका 2: Tab और Shift + Tab का उपयोग
- उप-स्तरीय आइटम (Sub-level Item) बनाने के लिए:
Tab - मुख्य स्तर (Main Level) पर वापस लाने के लिए:
Shift + Tab
लिस्ट को कस्टमाइज और फॉर्मेट कैसे करें? (How to Customize Lists)
लिस्ट कस्टमाइज करने का अर्थ है, लिस्ट के फॉर्मेट, स्टाइल और लेआउट को अपनी आवश्यकतानुसार बदलना। यह आपको अपने डॉक्यूमेंट को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाने में मदद करता है। लिस्ट को कस्टमाइज करने के लिए आप निम्नलिखित विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।
बुलेटेड लिस्ट कस्टमाइज करना (Customize Bullet Styles)
- अपने दस्तावेज़ में बुलेटेड लिस्ट को सेलेक्ट करें।
- Home Tab > Paragraph Group > Bullets के ड्रॉपडाउन मेनू पर क्लिक करें।
- Define New Bullet पर क्लिक करें — एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
- डायलॉग बॉक्स में बुलेट स्टाइल चुनें:
Define New Bullet डायलॉग बॉक्स - Symbol: सिंबल डायलॉग बॉक्स से कोई भी सिंबल चुनें।
- Picture: किसी इमेज को बुलेट के रूप में सेट करें।
- Font: फॉन्ट डायलॉग बॉक्स से बुलेट का फॉन्ट, साइज़ और रंग बदलें।
- OK पर क्लिक करें।
नंबर्ड लिस्ट कस्टमाइज करना (Change Numbering Format)
- अपने दस्तावेज़ में नंबर्ड लिस्ट को सेलेक्ट करें।
- Home Tab > Paragraph Group > Numbering के ड्रॉपडाउन मेनू पर क्लिक करें।
- Define New Number Format पर क्लिक करें — एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
- डायलॉग बॉक्स में नंबरिंग स्टाइल चुनें:
Define New Number Format डायलॉग बॉक्स - Number Style: नंबरिंग स्टाइल चुनें (जैसे 1, 2, 3; a, b, c; i, ii, iii आदि)।
- Number Format: नंबर के बाद किसी कैरेक्टर को जोड़ें (जैसे कोष्ठक, डैश, या पीरियड)।
- Font: फॉन्ट डायलॉग बॉक्स से नंबरिंग का फॉन्ट, साइज़ और रंग बदलें।
- OK पर क्लिक करें।
मल्टीलेवल लिस्ट कस्टमाइज करना (Customize Multilevel Lists)
- अपने दस्तावेज़ में मल्टीलेवल लिस्ट को सेलेक्ट करें।
- Home Tab > Paragraph Group > Multilevel List के ड्रॉपडाउन मेनू पर क्लिक करें।
- Define New Multilevel List पर क्लिक करें — एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।
- डायलॉग बॉक्स में प्रत्येक लेवल के लिए स्टाइल चुनें:
Define New Multilevel List डायलॉग बॉक्स - Level: जिस स्तर (1, 2, 3...) को बदलना है, उसे चुनें।
- Number Format: नंबर के आगे/पीछे कोई कैरेक्टर जोड़ें (जैसे ब्रैकेट, डैश, या पीरियड)।
- Number Style: नंबरिंग स्टाइल चुनें (जैसे 1, 2, 3; A, B, C; i, ii, iii आदि)।
- Font: नंबरिंग का फॉन्ट, साइज और रंग बदलें।
- Positioning: Alignment, Indentation और Tab Space को एडजस्ट करें।
- More: एडवांस ऑप्शंस का उपयोग करें (जैसे लिंक्ड स्टाइल या स्टार्टिंग नंबर)।
- OK पर क्लिक करें।
MS Word में लिस्ट लेवल कैसे बदलें? (How to Change List Levels)
MS Word में List को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए हम उसके स्तर (Level) को बदल सकते हैं। इससे बुलेटेड, नंबर्ड, और मल्टीलेवल लिस्ट को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है। आप निम्नलिखित तरीकों से List के स्तर को बदल सकते हैं:
बुलेटेड लिस्ट का लेवल बदलना (Change Bulleted List Level)
- Home Tab > Paragraph Group में जाएं।
- Bullets ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Change List Level पर क्लिक करें और वांछित लेवल चुनें।
Bullets ड्रॉपडाउन → Change List Level
नंबर्ड लिस्ट का लेवल बदलना (Change Numbered List Level)
- Home Tab > Paragraph Group में जाएं।
- Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Change List Level पर क्लिक करें और वांछित लेवल चुनें।
Numbering ड्रॉपडाउन → Change List Level
मल्टीलेवल लिस्ट लेवल कस्टमाइजेशन (Adjust Multilevel List Levels)
- Home Tab > Paragraph Group में जाएं।
- Multilevel List ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Change List Level पर क्लिक करें और वांछित लेवल चुनें।
इंडेंटेशन के द्वारा लिस्ट लेवल बदलना (Change List Level Using Indent)
1. लेवल बढ़ाने के लिए (Increase Level):
- सबसे पहले लिस्ट के उस आइटम पर कर्सर रखें जिसका लेवल बदलना है।
- Home Tab > Paragraph Group में जाकर Increase Indent आइकन पर क्लिक करें।
Home Tab → Paragraph Group → Increase Indent से लिस्ट का लेवल बढ़ाएं - यह आइटम को एक स्तर नीचे ले जाएगा (जैसे: 1. → a.)।
2. लेवल घटाने के लिए (Decrease Level):
- Home Tab > Paragraph Group में मौजूद Decrease Indent आइकन पर क्लिक करें।
Home Tab → Paragraph Group → Decrease Indent से लिस्ट का लेवल घटाएं - यह आइटम को एक स्तर ऊपर ले जाएगा (जैसे: a. → 1.)।
शॉर्टकट की से लेवल बदलना (Change List Level Using Shortcut Key)
लेवल बढ़ाने के लिए (Increase Level):
Tabदबाएं — यह आइटम को एक स्तर नीचे ले जाएगा (जैसे: 1. → a.)।
लेवल घटाने के लिए (Decrease Level):
Shift + Tabदबाएं — यह आइटम को एक स्तर ऊपर ले जाएगा (जैसे: a. → 1.)।
MS Word में नंबरिंग शुरू या जारी कैसे रखें? (Restart and Continue Numbering)
नंबरिंग को 1 से पुनः शुरू करना (How to Restart Numbering at 1)
MS Word में कई बार हमें नंबरिंग लिस्ट को पुनः शुरू करने की आवश्यकता होती है, खासकर जब दस्तावेज़ में अलग-अलग खंड होते हैं। इसे दो तरीकों से किया जा सकता है:
तरीका 1: कॉन्टेक्स्ट मेनू का उपयोग
- जिस लिस्ट की नंबरिंग को आप पुनः शुरू करना चाहते हैं, उस पर राइट-क्लिक करें।
- मेनू में Restart at 1 विकल्प चुनें — इससे लिस्ट की नंबरिंग 1 से शुरू हो जाएगी।
राइट-क्लिक → Restart at 1
तरीका 2: होम टैब का उपयोग
- जिस लिस्ट की नंबरिंग को आप पुनः शुरू करना चाहते हैं, उस पर कर्सर लाएं।
- Home Tab > Paragraph Group > Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Set Numbering Value पर क्लिक करें।
- Start New List का चयन करें।
- Set Value to में 1 डालें, ताकि लिस्ट 1 से शुरू हो।
- OK पर क्लिक करें — इससे लिस्ट की नंबरिंग 1 से शुरू हो जाएगी।
Set Numbering Value → Start New List → Set Value to 1 से नंबरिंग रीसेट करें
पिछली लिस्ट से नंबरिंग जारी रखना (How to Continue Numbering)
MS Word में कभी-कभी हमें अलग-अलग सेक्शनों में बनी लिस्ट को एक ही क्रम में जारी रखने की आवश्यकता होती है। इसके लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं:
तरीका 1: कॉन्टेक्स्ट मेनू का उपयोग
- लिस्ट पर राइट-क्लिक करें।
- Continue Numbering विकल्प चुनें — यह लिस्ट की नंबरिंग को पिछली लिस्ट के अनुसार जारी रखेगा।
राइट-क्लिक → Continue Numbering से पिछली लिस्ट की नंबरिंग जारी रखें
तरीका 2: होम टैब का उपयोग
- लिस्ट को सेलेक्ट करें या माउस कर्सर को लिस्ट पर लाएं।
- Home Tab > Paragraph Group > Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Set Numbering Value पर क्लिक करें।
- Continue from previous list का चयन करें — यह लिस्ट की नंबरिंग को पिछली लिस्ट के अनुसार जारी रखेगा।
- यदि आप नंबरिंग में कुछ वैल्यू स्किप करना चाहते हैं, तो Advance Value (Skip Number) पर चेक मार्क लगाएं और वांछित वैल्यू सेट करें।
- OK पर क्लिक करें।
Set Numbering Value → Continue from Previous List → Advance Value से नंबर स्किप करें
MS Word में कस्टम नंबर से लिस्ट कैसे शुरू करें? (Set Starting Number)
यदि आप किसी सूची की नंबरिंग को 1 के बजाय किसी अन्य संख्या से शुरू करना चाहते हैं, तो MS Word में इसका एक आसान तरीका है। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- लिस्ट को सेलेक्ट करें या माउस कर्सर को लिस्ट पर लाएं।
- Home Tab > Paragraph Group > Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
- Numbering ड्रॉपडाउन में Set Numbering Value विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, जहां Start New List का चयन करें।
- Set Value to फ़ील्ड में वह नंबर डालें जहाँ से लिस्ट की नंबरिंग शुरू करना चाहते हैं। उदाहरण: यदि लिस्ट को 5 से शुरू करना चाहते हैं, तो 5 डालें।
- OK पर क्लिक करें।
Set Numbering Value → Start New List → Set Value to में कस्टम नंबर डालें
MS Word में बुलेट या नंबरिंग कैसे हटाएँ? (Remove Bullets or Numbering)
- लिस्ट को सेलेक्ट करें और Bullets या Numbering ड्रॉपडाउन पर क्लिक करके None का चयन करें।
Bullets / Numbering ड्रॉपडाउन → None
महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी तथ्य (Exam Points)
- Default Bullet: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डिफ़ॉल्ट रूप से Round Solid Dot (काला बिंदु) बुलेट का उपयोग होता है
- Auto-Format Feature: यदि आप 1. लिखकर Space दबाते हैं, तो वर्ड उसे अपने आप लिस्ट में बदल देता है। इसे Auto-Format As You Type कहा जाता है।
- List Levels: वर्ड में एक मल्टीलेवल लिस्ट के अंतर्गत अधिकतम 9 स्तर (Levels) तक कस्टमाइजेशन संभव है।
- Soft Return: बिना लिस्ट का अगला नंबर जनरेट किए लाइन बदलने की प्रक्रिया को Soft Return कहते हैं, इसके लिए Shift + Enter दबाया जाता है।
- Tab Location: बुलेट्स, नंबरिंग और मल्टीलेवल लिस्ट—ये तीनों विकल्प Home Tab के Paragraph Group में मिलते हैं।
- Numbering Formats: MS Word में गिनती (1,2,3) के अलावा रोमन अंक (i, ii, iii) और अक्षर (a, b, c) का भी उपयोग किया जा सकता है।
📌 इसे भी पढ़ें
▸ MS Word में Text Formatting सीखें | Complete Guide▸ MS Word में Paragraph Formatting | आसान हिंदी गाइड