माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एक मौजूदा दस्तावेज़ खोलना | Opening an Existing Document in Microsoft Word

Microsoft Word एक शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसिंग टूल है, जो दस्तावेज़ बनाने, संपादित (Edit) करने और प्रबंधित (Manage) करने के लिए उपयोग किया जाता है। यदि आपने पहले से कोई दस्तावेज़ बनाया है और उसे फिर से खोलना चाहते हैं, तो MS Word इस प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज़ बना देता है। नीचे दिए गए चरणों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पालन करें ताकि आप किसी भी दस्तावेज़ को आसानी से खोल सकें।

Opening an existing document in Microsoft Word using the Open command

फाइल टैब का उपयोग करके डॉक्यूमेंट खोलना | Opening a document using the File tab

  1. Microsoft Word को खोलें।
  2. स्क्रीन के ऊपर बाईं तरफ File टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर, Open विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको निम्न विकल्प दिखाई देंगे:
    • Recent: यह आपके हाल ही में खोले गए डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट दिखाएगा। यहां से आप किसी भी डॉक्यूमेंट पर क्लिक करके उसे खोल सकते हैं।
    • This PC: अगर डॉक्यूमेंट आपके कंप्यूटर में कहीं और सेव है, तो आप Browse पर क्लिक करके उस स्थान तक जा सकते हैं, जहां वह डॉक्यूमेंट सेव है।
    • One Drive : यदि डॉक्यूमेंट क्लाउड स्टोरेज में सेव है, तो इसे यहां से एक्सेस किया जा सकता है।
  5. उस डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें, जिसे आप खोलना चाहते हैं, और फिर Open पर क्लिक करें।
Selecting a file from the Open Dialog box in Microsoft Word
Open Dialog Box: This window allows you to browse folders.

डॉक्यूमेंट खोलने के लिए शॉर्टकट | Shortcut to Open Document

  • Ctrl + O : इस सबसे लोकप्रिय शॉर्टकट का उपयोग करके आप किसी भी पहले से बने (Existing) डॉक्यूमेंट को खोलने के लिए Open Window सक्रिय कर सकते हैं।
  • Ctrl + F12 : यह एक एडवांस शॉर्टकट कुंजी है, जिसका उपयोग सीधे Open डायलॉग बॉक्स को खोलने के लिए किया जाता है।
  • Alt + Ctrl + F2 : जानकारी के लिए बता दें कि यह भी MS Word में फाइल ओपन करने का एक वैकल्पिक शॉर्टकट है।
प्रो टिप: यदि आप अक्सर किसी विशेष डॉक्यूमेंट पर काम करते हैं, तो उसे Recent Documents सूची में Pin कर दें। इससे वह फाइल हमेशा टॉप पर रहेगी और आपको उसे बार-बार फोल्डर में ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

MS Word Document - Exam Oriented FAQs

MS Word में पहले से बने डॉक्यूमेंट को खोलने की शॉर्टकट की (Shortcut Key) क्या है?
MS Word में किसी मौजूदा डॉक्यूमेंट को खोलने के लिए मुख्य शॉर्टकट की Ctrl + O है। इसके अलावा एडवांस विकल्प के रूप में Ctrl + F12 का भी उपयोग किया जा सकता है।
'Open' कमांड MS Word के किस टैब के अंतर्गत आता है?
'Open' कमांड File Tab के अंतर्गत आता है। इसे Backstage View भी कहा जाता है, जहाँ फाइल मैनेजमेंट से जुड़े विकल्प मिलते हैं।
'Recent Documents' सूची का क्या उपयोग है?
यह उन फाइलों की सूची दिखाता है जिन पर आपने हाल ही में काम किया है। इससे आपको बार-बार कंप्यूटर की ड्राइव में जाकर फाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है।
MS Word में फाइलों का एक्सटेंशन (Extension) क्या होता है?
MS Word 2007 और उसके बाद के सभी नए वर्जन्स में फाइल एक्सटेंशन .docx होता है, जबकि पुराने वर्जन्स (जैसे 2003) में यह .doc होता था।

🎥 Watch Our YouTube Videos

▶ Visit Our YouTube Channel

📝 MS Word Online Test & MCQs

✍️ Start MCQ Quiz Now

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form