CSS MCQ Set 20 में Bootstrap JavaScript Components पर आधारित 20 प्रश्न दिए गए हैं। इनमें Accordion, Carousel, Modal, Offcanvas, Toast, Collapse, Tooltip, Popover, data-bs- एट्रिब्यूट्स और bootstrap.bundle.min.js जैसे परीक्षा-उपयोगी टॉपिक्स शामिल हैं। हर प्रश्न की सरल हिंदी व्याख्या के साथ अपनी तैयारी परखें और Web Designing में Bootstrap के इंटरैक्टिव कंपोनेंट्स की समझ मजबूत करें।
बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
- हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
- चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
- सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
- गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
- सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
- अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
Bootstrap JavaScript Components MCQ – Set 20
1. Bootstrap में Accordion Component का उपयोग किसलिए किया जाता है? (What is the purpose of the Accordion component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (B) कंटेंट को Expand और Collapse करने के लिए (To expand and collapse content)
Explanation: Accordion कंटेंट को खंडों (Panels) में बाँटता है, जिन्हें क्लिक करके खोला (Expand) या बंद (Collapse) किया जा सकता है। इसमें एक समय पर सामान्यतः एक ही खंड खुला रहता है। इसका उपयोग FAQ जैसे अनुभागों में बहुत होता है।
2. Bootstrap में Carousel कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किसलिए किया जाता है? (What is the purpose of the Carousel component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (C) स्लाइड्स या इमेज को क्रम से दिखाने के लिए (To display slides or images sequentially)
Explanation: Carousel इमेज, टेक्स्ट या स्लाइड्स को एक के बाद एक घूमते (Slideshow) रूप में दिखाता है। इसमें Previous और Next बटन तथा Indicators भी जोड़े जा सकते हैं।
3. Bootstrap में Modal Component का मुख्य उपयोग क्या है? (What is the main purpose of the Modal component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (A) पॉपअप डायलॉग दिखाना (To display a popup dialog)
Explanation: Modal पेज के ऊपर दिखने वाला पॉपअप डायलॉग बॉक्स है, जिसका उपयोग सूचना, फ़ॉर्म या पुष्टि (Confirmation) संदेश दिखाने के लिए होता है। Modal खुले रहने पर पीछे का पेज धुंधला हो जाता है।
4. Bootstrap में Offcanvas कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किसलिए किया जाता है? (What is the purpose of the Offcanvas component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (D) साइड पैनल को दिखाने और छिपाने के लिए (To show and hide a side panel)
Explanation: Offcanvas स्क्रीन के किनारे (बाएँ, दाएँ, ऊपर या नीचे) से सरककर आने वाला साइड पैनल है, जैसे मोबाइल पर नेविगेशन मेन्यू या साइडबार। इसे बटन से दिखाया और छिपाया जाता है।
5. Bootstrap में Toast कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किसलिए किया जाता है? (What is the purpose of the Toast component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (B) Temporary नोटिफिकेशन दिखाने के लिए (To display temporary notifications)
Explanation: Toast छोटा अस्थायी (Temporary) नोटिफिकेशन संदेश है, जो स्क्रीन के कोने में दिखता है और कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाता है। इसका उपयोग "सेव हो गया" जैसे संदेशों के लिए होता है।
6. Bootstrap में Collapse कॉम्पोनेन्ट का उपयोग क्या है? (What is the purpose of the Collapse component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (A) कंटेंट को शो और हाईड करना (To show and hide content)
Explanation: Collapse कंटेंट को बटन या लिंक के क्लिक पर दिखाने और छिपाने का काम करता है। जैसे data-bs-toggle="collapse" लिखने पर लक्ष्य एलिमेंट खुलता-बंद होता है। Accordion और Navbar का Toggle भी इसी पर आधारित है।
7. Bootstrap में Tooltip कॉम्पोनेन्ट का उपयोग किसलिए होता है? (What is the purpose of the Tooltip component in Bootstrap?)
सही उत्तर : (C) एलिमेंट के बारे में छोटा हिंट दिखाने के लिए (To display a short hint about an element)
Explanation: Tooltip माउस को एलिमेंट पर ले जाने या फ़ोकस करने पर एक छोटा संकेत (Hint) टेक्स्ट दिखाता है। यह एलिमेंट के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने के काम आता है।
8. Bootstrap में Popover और Tooltip के बीच मुख्य अंतर क्या है? (What is the main difference between a Popover and a Tooltip in Bootstrap?)
सही उत्तर : (D) Popover में Tooltip की तुलना में अधिक कंटेंट दिखाया जा सकता है (Popover can display more content than a tooltip)
Explanation: Tooltip केवल छोटा टेक्स्ट दिखाता है, जबकि Popover में शीर्षक (Title) और बड़ी सामग्री (Content) दोनों दिखाई जा सकती हैं। दोनों किसी भी एलिमेंट पर लगाए जा सकते हैं और दोनों Popper लाइब्रेरी पर आधारित हैं।
9. Bootstrap 5 में Tooltip को JavaScript से Initialize करने के लिए किस Statement का उपयोग किया जाता है? (Which statement is used to initialize a Tooltip in Bootstrap 5 using JavaScript?)
सही उत्तर : (A) new bootstrap.Tooltip(element)
Explanation: Bootstrap 5 में Tooltip को Initialize करने के लिए new bootstrap.Tooltip(element) Statement का उपयोग किया जाता है। इसके लिए संबंधित HTML Element को JavaScript में Select करना आवश्यक है।
10. Bootstrap 5 में JavaScript Component को ट्रिगर करने के लिए किस Attribute Prefix का उपयोग होता है? (Which attribute prefix is used to trigger JavaScript components in Bootstrap 5?)
सही उत्तर : (B) data-bs-
Explanation: Bootstrap 5 में JavaScript कॉम्पोनेन्ट्स के लिए data-bs- प्रीफ़िक्स उपयोग होता है, जैसे data-bs-toggle और data-bs-target। यहाँ bs का अर्थ Bootstrap है। Bootstrap 4 में केवल data- (जैसे data-toggle) लिखा जाता था।
11. निम्न कोड का क्या कार्य है? (What is the function of the following code?)
<button data-bs-toggle="modal" data-bs-target="#myModal">Open</button>
सही उत्तर : (C) Modal खोलना (Open a modal)
Explanation: data-bs-toggle="modal" बताता है कि यह बटन Modal को चालू करेगा और data-bs-target="#myModal" बताता है कि id="myModal" वाला Modal खुलेगा। इसलिए बटन क्लिक करने पर वह Modal खुल जाएगा।
12. Bootstrap Carousel में अगली स्लाइड पर जाने के लिए कौन-सा एट्रिब्यूट उपयोग होता है? (Which attribute is used to move to the next slide in Bootstrap Carousel?)
सही उत्तर : (D) data-bs-slide="next"
Explanation: data-bs-slide="next" Carousel में अगली स्लाइड पर ले जाता है, और data-bs-slide="prev" पिछली स्लाइड पर। data-bs-target यह बताता है कि कौन-सा Carousel नियंत्रित होगा। स्लाइड बदलने के लिए data-bs-toggle का मान "next" नहीं होता।
13. Bootstrap Accordion में किसी पैनल को खोलने या बंद करने के लिए किस कॉम्पोनेन्ट का उपयोग होता है? (Which component is used to open or close a panel in Bootstrap Accordion?)
सही उत्तर : (A) Collapse
Explanation: Bootstrap Accordion का हर पैनल Collapse कॉम्पोनेन्ट से खुलता और बंद होता है। Carousel स्लाइड दिखाता है, Toast अस्थायी संदेश दिखाता है और Badge छोटा लेबल होता है।
14. Bootstrap में टैब नेविगेशन को नियंत्रित करने के लिए कौन-सा एट्रिब्यूट उपयोग होता है? (Which attribute is used to control tab navigation in Bootstrap?)
सही उत्तर : (B) data-bs-toggle="tab"
Explanation: data-bs-toggle="tab" नेविगेशन लिंक या बटन को टैब की तरह काम करवाता है, जिससे क्लिक करने पर संबंधित टैब की सामग्री दिखती है। modal, toast और alert दूसरे कॉम्पोनेन्ट्स के लिए हैं।
15. Bootstrap JavaScript में Modal को Programmatically दिखाने के लिए कौन-सा मेथड उपयोग होता है? (Which method is used to display a modal programmatically in Bootstrap JavaScript?)
सही उत्तर : (C) modal.show()
Explanation: show() मेथड Modal को कोड से खोलता है, जैसे const modal = new bootstrap.Modal(element); modal.show();। इसे बंद करने के लिए hide() मेथड उपयोग होता है। open(), display() और start() Bootstrap Modal के मेथड नहीं हैं।
16. निम्न कोड में data-bs-dismiss="modal" का क्या कार्य है? (What is the function of data-bs-dismiss="modal" in the following code?)
<button data-bs-dismiss="modal">Close</button>
सही उत्तर : (D) Modal को क्लोज करना (To close the modal)
Explanation: data-bs-dismiss="modal" वाले बटन पर क्लिक करने से उसका Modal बंद हो जाता है। इसे आमतौर पर Modal के Close बटन पर लगाया जाता है। Modal खोलने के लिए data-bs-toggle="modal" उपयोग होता है।
17. Bootstrap 5 में Toast को JavaScript के माध्यम से दिखाने के लिए निम्न में से कौन-सा कोड सही है? (Which code is used to display a Toast using JavaScript in Bootstrap 5?)
const toast = new bootstrap.Toast(document.getElementById('myToast'));
toast.show();
सही उत्तर : (B) toast.show();
Explanation: Bootstrap में Toast Object बनाने के बाद show() Method का उपयोग उसे दिखाने के लिए किया जाता है। hide() Method Toast को छिपाने के लिए उपयोग होता है।
18. Bootstrap 5 में Offcanvas Component को JavaScript के माध्यम से छिपाने के लिए किस Method का उपयोग किया जाता है? (Which method is used to hide an Offcanvas component using JavaScript in Bootstrap 5?)
सही उत्तर : (C) offcanvas.hide()
Explanation: Bootstrap 5 में Offcanvas Object के hide() Method से खुले हुए Offcanvas Panel को छिपाया जाता है। इसे दिखाने के लिए show() Method का उपयोग होता है।
19. Bootstrap 5 में Popover Component को एक्टिवेट करने के लिए कौन-सा जावास्क्रिप्ट स्टेटमेंट सही है? (Which JavaScript statement correctly activates the Popover component in Bootstrap 5?)
सही उत्तर : (C) new bootstrap.Popover(element)
Explanation: Popover ऑप्ट-इन (Opt-in) कॉम्पोनेन्ट है, इसलिए उसे JavaScript से new bootstrap.Popover(element) लिखकर एक्टिवेट करना पड़ता है। बाकी तीन स्टेटमेंट Bootstrap में मान्य नहीं हैं।
20. Bootstrap 5 में JavaScript कंपोनेंट्स के लिए आवश्यक जावास्क्रिप्ट और Popper दोनों को शामिल करने वाली फाइल कौन-सी है? (Which file includes both the required Bootstrap JavaScript and Popper?)
सही उत्तर : (D) bootstrap.bundle.min.js
Explanation: bootstrap.bundle.min.js में Bootstrap का JavaScript और Popper लाइब्रेरी दोनों शामिल होती हैं, इसलिए अलग से Popper जोड़ना ज़रूरी नहीं। बाकी तीनों .css फ़ाइलें स्टाइल के लिए हैं, JavaScript के लिए नहीं।