CSS MCQ Set 14 में CSS Counters और Responsive Web Design पर आधारित 20 प्रश्न दिए गए हैं। इनमें counter-reset, counter-increment, viewport, vw-vh, em-rem और Media Queries जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
- हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
- चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
- सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
- गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
- सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
- अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
CSS Counters and Responsive Web Design MCQ – Set 14
1. CSS में नया काउंटर बनाने के लिए कौन सी प्रॉपर्टी उपयोग होती है? (Which property is used to create a new counter in CSS?)
सही उत्तर : (B) counter-reset
Explanation: counter-reset नया काउंटर बनाता है या उसे शुरुआती मान पर रीसेट करता है, जैसे body { counter-reset: section; }। CSS का पूरा नाम Cascading Style Sheets है। counter-increment काउंटर का मान बढ़ाता है और content काउंटर को स्क्रीन पर दिखाने में काम आती है।
2. CSS काउंटर का मान बढ़ाने के लिए किस प्रॉपर्टी का उपयोग होता है? (Which property is used to increase the value of the CSS counter?)
सही उत्तर : (C) counter-increment
Explanation: counter-increment प्रॉपर्टी काउंटर का मान हर बार बढ़ाती है, जैसे h2::before { counter-increment: section; }। counter-reset काउंटर बनाती या रीसेट करती है और counter-set उसका मान सीधे तय करती है। counter-value मान्य CSS प्रॉपर्टी नहीं है।
3. काउंटर का मान स्क्रीन पर दिखाने के लिए किस फंक्शन का प्रयोग किया जाता है? (Which function is used to display the counter value on screen?)
सही उत्तर : (B) counter()
Explanation: counter() फ़ंक्शन काउंटर का वर्तमान मान लौटाता है, और उसे content प्रॉपर्टी में लिखकर स्क्रीन पर दिखाया जाता है, जैसे content: counter(section);। बाकी तीन नाम CSS के काउंटर फ़ंक्शन नहीं हैं।
4. नेस्टेड लिस्ट में सभी स्तरों के काउंटर्स को जोड़कर दिखाने के लिए कौन सा फंक्शन उपयोग होता है? (Which function is used to display counters from all levels in a nested list?)
सही उत्तर : (B) counters()
Explanation: counters() फ़ंक्शन नेस्टेड (अंदर-अंदर बनी) लिस्ट में सभी स्तरों के काउंटर्स को एक Separator के साथ जोड़कर दिखाता है, जैसे content: counters(item, "."); से 1.1, 1.2, 2.1 जैसी नंबरिंग बनती है। counter() केवल एक स्तर का मान दिखाता है।
5. CSS में counter-reset: section; लिखने से काउंटर का शुरुआती मान क्या होता है? (What is the initial value of the counter after writing counter-reset: section; in CSS?)
सही उत्तर : (B) 0
Explanation: counter-reset: section; में अलग से मान न देने पर काउंटर का शुरुआती मान 0 होता है। पहली बार counter-increment चलने पर वह 1 बन जाता है। शुरुआती मान बदलने के लिए counter-reset: section 5; जैसा लिखा जाता है।
6. CSS में काउंटर के मान को 2 से बढ़ाने के लिए कौन-सा डिक्लेरेशन सही है? (Which declaration increases a CSS counter by 2?)
सही उत्तर : (B) counter-increment: item 2;
Explanation: counter-increment: item 2; हर बार काउंटर item का मान 2 बढ़ाता है, यानी 2, 4, 6… क्रम बनता है। counter-reset: item 2; और counter-set: item 2; मान को बढ़ाते नहीं, बल्कि सीधे 2 पर तय करते हैं।
7. Responsive Web Design का मुख्य उद्देश्य क्या है? (What is the main purpose of Responsive Web Design?)
सही उत्तर : (C) वेबसाइट को अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के अनुसार एडजस्ट करना (To adjust a website to different screen sizes)
Explanation: Responsive Web Design का उद्देश्य है कि वेबसाइट मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप जैसी हर स्क्रीन पर ठीक से दिखे और उपयोग में आसान रहे। इसके लिए लचीली चौड़ाई, Flexible Images और Media Queries का उपयोग होता है। इसका संबंध सुरक्षा या एनीमेशन से नहीं है।
8. CSS काउंटर का प्रयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? (CSS counter is mainly used for which purpose?)
सही उत्तर : (B) ऑटोमेटिक नंबरिंग (जैसे headings, lists) के लिए (For automatic numbering such as headings, lists)
Explanation: CSS Counters से Headings, Lists और Sections की नंबरिंग अपने आप हो जाती है, हाथ से नंबर नहीं लिखने पड़ते। इससे Heading जोड़ने या हटाने पर नंबर अपने आप सही क्रम में बदल जाते हैं।
9. रेस्पॉन्सिव वेबसाइट (Responsive Website) में Viewport को डिवाइस की स्क्रीन की चौड़ाई के अनुसार सेट करने के लिए कौन-सा मेटा टैग उपयोग होता है? (Which meta tag sets the viewport according to the device screen width in a responsive website?)
सही उत्तर : (A) <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1.0">
Explanation: viewport मेटा टैग ब्राउज़र को बताता है कि पेज की चौड़ाई डिवाइस की स्क्रीन की चौड़ाई के बराबर रखी जाए (width=device-width) और शुरुआती ज़ूम 1.0 हो। यह HTML (HyperText Markup Language) के <head> में लिखा जाता है, और इसके बिना मोबाइल पर Responsive डिज़ाइन ठीक काम नहीं करता।
10. CSS में Responsive Images के लिए कौन-सा Declaration उपयोगी है, ताकि Image अपने Container से बाहर न निकले? (Which CSS declaration prevents an image from overflowing its container?)
सही उत्तर : (B) max-width: 100%;
Explanation: max-width: 100%; इमेज को उसके Container की चौड़ाई से बड़ा नहीं होने देता, पर छोटी स्क्रीन पर उसे सिकुड़ने देता है। साथ में height: auto; लिखने से इमेज का अनुपात भी बना रहता है। width: 100px; निश्चित चौड़ाई देता है, जो हर स्क्रीन के लिए ठीक नहीं होती।
11. CSS में Relative Unit के रूप में vw का क्या अर्थ है? (What does the CSS relative unit vw represent?)
सही उत्तर : (A) Viewport Width का 1% (1% of viewport width)
Explanation: vw का पूरा नाम Viewport Width है और 1vw ब्राउज़र विंडो की चौड़ाई का 1% होता है। जैसे विंडो 1000px चौड़ी हो तो 1vw = 10px। 1vh Viewport की ऊँचाई का 1% होता है।
12. CSS में 1vh किसके बराबर होता है? (What does 1vh represent in CSS?)
सही उत्तर : (B) Viewport Height का 1% (1% of viewport height)
Explanation: vh का पूरा नाम Viewport Height है और 1vh ब्राउज़र विंडो की ऊँचाई का 1% होता है। इसलिए 100vh पूरी स्क्रीन की ऊँचाई के बराबर होता है। Parent की ऊँचाई के प्रतिशत के लिए % इकाई उपयोग होती है।
13. CSS में @media (min-width: 768px) के भीतर लिखे स्टाइल कब लागू होंगे? (When will the styles inside @media (min-width: 768px) apply?)
सही उत्तर : (A) जब Viewport की चौड़ाई 768px या उससे अधिक हो (When the viewport width is 768px or more)
Explanation: min-width: 768px का अर्थ है न्यूनतम चौड़ाई 768px, इसलिए स्टाइल तब लागू होते हैं जब Viewport 768px या उससे चौड़ा हो। px का पूरा नाम Pixel है। 768px या उससे कम के लिए max-width: 768px उपयोग होता है।
14. Responsive Web Design में Mobile First Approach का क्या अर्थ है? (What does the Mobile First Approach mean in Responsive Web Design?)
सही उत्तर : (A) पहले मोबाइल के लिए बेस CSS लिखना, फिर बड़ी स्क्रीन के लिए min-width Media Query जोड़ना (Write base CSS for mobile first, then add min-width media queries for larger screens)
Explanation: Mobile First में सबसे पहले छोटी स्क्रीन (मोबाइल) के लिए बेस CSS लिखा जाता है, और फिर @media (min-width: …) से टैबलेट व डेस्कटॉप के लिए बदलाव जोड़े जाते हैं। यह तरीका आज की वेबसाइट्स में बहुत प्रचलित है, क्योंकि अधिकतर यूज़र मोबाइल से वेबसाइट खोलते हैं।
15. स्क्रीन के आकार के अनुसार अलग CSS लगाने के लिए कौन सा रूल उपयोग होता है? (Which rule is used to apply different CSS according to screen size?)
सही उत्तर : (B) @media
Explanation: @media रूल (Media Query) स्क्रीन की चौड़ाई, ऊँचाई जैसी शर्तों के आधार पर अलग-अलग CSS लागू करता है। @import दूसरी CSS फ़ाइल को जोड़ने के लिए उपयोग होता है। @screen और @responsive मान्य CSS रूल नहीं हैं।
16. Media query में maximum width 600px के लिए सही सिंटेक्स कौन-सा है? (Which is the correct syntax for maximum width 600px in a media query?)
सही उत्तर : (A) @media (max-width: 600px)
Explanation: @media (max-width: 600px) { … } सही सिंटेक्स है, जिसमें शर्त कोष्ठक के अंदर प्रॉपर्टी: मान के रूप में लिखी जाती है। इसके स्टाइल तब लागू होते हैं जब Viewport की चौड़ाई 600px या उससे कम हो। बाकी विकल्पों का सिंटेक्स गलत है और @query मान्य रूल नहीं है।
17. रेस्पॉन्सिव वेब डिज़ाइन में em और rem यूनिट में क्या अंतर है? (What is the difference between em and rem units in responsive web design?)
सही उत्तर : (B) em parent element के font-size पर आधारित है, rem root element के font-size पर (em is based on the parent element's font-size, rem on the root element's font-size)
Explanation: em एलिमेंट के Parent के font-size के सापेक्ष होता है (font-size के लिए), जबकि rem (Root em) हमेशा Root एलिमेंट (html) के font-size के सापेक्ष होता है। इसलिए rem पूरे पेज में एक जैसा और अनुमानित रहता है। Viewport पर आधारित इकाइयाँ vw और vh हैं।
18. निम्नलिखित CSS कोड में Grid लेआउट में कितने कॉलम बन सकते हैं? (How many columns can be created in this Grid Layout?)
.container {
display: grid;
grid-template-columns: repeat(3, 1fr);
}
सही उत्तर : (C) 3 कॉलम (3 Columns)
Explanation: repeat(3, 1fr) का अर्थ है कि 1fr चौड़ाई वाले कॉलम को 3 बार दोहराना, इसलिए 3 बराबर कॉलम बनेंगे। यहाँ fr का पूरा नाम Fraction है, जो उपलब्ध जगह का एक हिस्सा बताता है।
19. निम्नलिखित CSS Code में width की Computed Value क्या होगी, यदि Viewport की Width 1200px है? (What will be the computed width if the viewport width is 1200px?)
.container {
width: 50vw;
}
सही उत्तर : (B) 600px
Explanation: 50vw का अर्थ है Viewport की चौड़ाई का 50%। 1200px का 50% = 600px होता है, इसलिए कंटेनर की चौड़ाई 600px होगी।
20. निम्नलिखित CSS Code में प्रत्येक Heading के पहले कौन-सी Numbering दिखाई देगी? (What numbering will appear before each heading?)
body {
counter-reset: heading;
}
h2::before {
counter-increment: heading;
content: counter(heading) ". ";
}
सही उत्तर : (B) 1, 2, 3… दिखाई देगा (1, 2, 3… will appear)
Explanation: body पर counter-reset: heading; काउंटर को 0 से शुरू करता है। हर h2 से पहले counter-increment: heading; उसे 1 बढ़ा देता है और content: counter(heading) ". " उसे दिखाता है। इसलिए Headings के आगे क्रम से 1., 2., 3. … दिखेगा।