Web Browser, E-mail, Internet Security, Social Media, MS Office और Windows Desktop से जुड़े 20 महत्वपूर्ण प्रश्न इस set में शामिल हैं। Computer Basic MCQ – Set 4 में इन topics के basic concepts को आसान explanations के साथ दिया गया है, जिससे revision और computer exams की तैयारी में मदद मिल सके।
बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए निर्देश
- हर प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
- चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनें।
- सही उत्तर पर ✅ और गलत उत्तर पर ❌ का चिन्ह दिखाई देगा।
- गलत उत्तर मिलने पर आप दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
- सभी प्रश्नों को हल करने के पश्चात् कृपया Show Score बटन पर क्लिक करें। उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक प्रतिशत 60% है।
- अपने स्कोर को सुधारने के लिए Try Again बटन का उपयोग करें।
Computer Basic MCQ Set 4 – Internet, MS Office और Windows Desktop के प्रश्न
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वेब ब्राउज़र नहीं है? (Which of the following is not a web browser?)
सही उत्तर : (C) एमएस एक्सेल (MS Excel)
Explanation: Web Browser वह software है जिससे websites खोली जाती हैं। Google Chrome, Mozilla Firefox और Safari web browser हैं। MS Excel एक spreadsheet (application) software है, जिसमें calculation और data का काम होता है।
2. ईमेल भेजते समय 'CC' का क्या अर्थ होता है? (What does 'CC' stand for while sending an email?)
सही उत्तर : (A) कार्बन कॉपी (Carbon Copy)
Explanation: CC का पूरा नाम Carbon Copy है। जब किसी को CC में रखा जाता है, तो उसे mail की एक copy मिलती है और बाकी सभी प्राप्तकर्ताओं को उसका नाम दिखाई देता है। इसी से मिलता-जुलता BCC (Blind Carbon Copy) है, जिसमें नाम दूसरों से छिपा रहता है।
3. किसी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ को क्या कहा जाता है? (What is the main page of a website called?)
सही उत्तर : (B) होम पेज (Home Page)
Explanation: किसी website का मुख्य (पहला) पेज Home Page कहलाता है। इसी से website के बाकी pages तक जाने के links मिलते हैं। Web Page किसी भी एक पेज को कहते हैं, और कई web pages मिलकर website बनाते हैं।
4. इंटरनेट पर सुरक्षित डेटा ट्रांसफर के लिए किस प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है? (Which protocol is used for secure data transfer on the internet?)
सही उत्तर : (B) HTTPS
Explanation: HTTPS का पूरा नाम Hypertext Transfer Protocol Secure है। इसमें data encrypt (कूट-भाषा में बदला) होकर जाता है, इसलिए बीच में कोई उसे आसानी से पढ़ नहीं सकता। HTTP में data सामान्य रूप में जाता है। FTP फाइल भेजने के लिए और SMTP ई-मेल भेजने के लिए होता है।
5. फायरवॉल (Firewall) का उपयोग कंप्यूटर में किस लिए किया जाता है? (What is a Firewall used for in a computer?)
सही उत्तर : (A) सुरक्षा के लिए (Security)
Explanation: Firewall एक security system है (software या hardware), जो network में आने-जाने वाले data की निगरानी करता है। यह तय नियमों के आधार पर अनधिकृत (unauthorized) access को रोकता है। इसका काम speed बढ़ाना, cooling या backup करना नहीं है।
6. ब्लॉग (Blog) शब्द किन दो शब्दों से मिलकर बना है? (The word Blog is a combination of which two words?)
सही उत्तर : (A) वेब + लॉग (Web + Log)
Explanation: Blog शब्द Weblog से बना है, यानी Web + Log (इंटरनेट पर लिखी जाने वाली डायरी या लेखों की सूची)। इसमें नए लेख आमतौर पर सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। Blogger और WordPress blog बनाने के प्रसिद्ध platforms हैं।
7. ई-कॉमर्स (E-commerce) का क्या तात्पर्य है? (What does E-commerce mean?)
सही उत्तर : (A) इंटरनेट पर व्यापार करना (Doing business on the internet)
Explanation: E-commerce (Electronic Commerce) का अर्थ है इंटरनेट या electronic माध्यम से सामान और सेवाओं की खरीद-बिक्री करना। उदाहरण: Amazon और Flipkart जैसी online shopping websites।
8. सोशल मीडिया साइट 'फेसबुक' की स्थापना किस वर्ष हुई थी? (In which year was the social media site 'Facebook' established?)
सही उत्तर : (A) 2004
Explanation: Facebook की शुरुआत फरवरी 2004 में Mark Zuckerberg और उनके साथियों ने Harvard University से की थी। शुरू में यह केवल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए था। अब Facebook की मूल कंपनी का नाम Meta है।
9. ट्विटर (अब एक्स) के संस्थापक कौन हैं? (Who is the founder of Twitter / X?)
सही उत्तर : (A) जैक डोर्सी (Jack Dorsey)
Explanation: Twitter की स्थापना 2006 में हुई, और Jack Dorsey इसके सह-संस्थापकों में प्रमुख हैं (उनके साथ Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams भी थे)। 2023 में Twitter का नाम बदलकर X कर दिया गया। Mark Zuckerberg Facebook, Bill Gates Microsoft और Larry Page Google के संस्थापकों में से हैं।
10. आईपी एड्रेस (IPv4) कितने बिट्स का होता है? (How many bits is an IP Address - IPv4?)
सही उत्तर : (A) 32 बिट्स (Bits)
Explanation: IPv4 address 32 bit का होता है और 4 भागों में लिखा जाता है, जैसे 192.168.1.1। हर भाग 8 bit (0 से 255) का होता है। IPv6 address 128 bit का होता है।
11. एमएस वर्ड (MS Word) किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है? (What type of software is MS Word?)
सही उत्तर : (B) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
Explanation: Application Software वह software है जो user के किसी खास काम के लिए बनाया जाता है। MS Word से documents (पत्र, रिपोर्ट आदि) बनाए जाते हैं, इसलिए यह एक word processor और application software है। System software (जैसे Operating System) computer को चलाने का काम करता है।
12. एमएस एक्सेल (MS Excel) में वर्कशीट की मूल इकाई (Unit) क्या होती है? (What is the basic unit of a worksheet in MS Excel?)
सही उत्तर : (B) सेल (Cell)
Explanation: Row और Column जहाँ मिलते हैं, वह डिब्बा Cell कहलाता है। Excel में data इसी में लिखा जाता है और हर cell का एक पता (Cell Address) होता है, जैसे A1 (Column A और Row 1)।
13. एमएस पावरपॉइंट में स्लाइड शो शुरू करने के लिए कौन-सी शॉर्टकट की दबाई जाती है? (Which shortcut key is pressed to start a slide show in MS PowerPoint?)
सही उत्तर : (A) F5
Explanation: PowerPoint में F5 दबाने पर slide show पहली slide से शुरू होता है। वर्तमान slide से शुरू करने के लिए Shift + F5 दबाया जाता है। F1 आमतौर पर Help खोलता है।
14. कंप्यूटर स्टार्ट होने के बाद ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य स्क्रीन एरिया क्या कहलाता है? (What is the main screen area of the operating system called after the computer starts?)
सही उत्तर : (B) डेस्कटॉप (Desktop)
Explanation: Computer चालू होने और login के बाद जो मुख्य स्क्रीन दिखती है, उसे Desktop कहते हैं। इस पर icons, wallpaper और नीचे taskbar दिखाई देते हैं।
15. डेस्कटॉप के पीछे दिखाई देने वाली पिक्चर या कलर को क्या कहा जाता है? (What is the picture or color appearing behind the desktop called?)
सही उत्तर : (B) वॉलपेपर (Wallpaper)
Explanation: Desktop के पीछे की background picture या color को Wallpaper (या Desktop Background) कहते हैं। इसे user अपनी पसंद से बदल सकता है। Windows में यह Settings के Personalization विकल्प से बदला जाता है।
16. डेस्कटॉप पर किसी प्रोग्राम, फाइल या फोल्डर को रिप्रेजेंट करने वाली छोटी ग्राफिकल इमेज क्या कहलाती है? (What is the small graphical image representing a program, file, or folder on the desktop called?)
सही उत्तर : (A) आइकॉन (Icon)
Explanation: Icon एक छोटी तस्वीर (graphical image) होती है, जो किसी program, file, folder या Recycle Bin जैसी चीज़ को दर्शाती है। Icon पर double-click करने से वह चीज़ खुलती है। Pointer माउस का तीर होता है, जो screen पर घूमता है।
17. विंडोज डेस्कटॉप के नीचे दिखाई देने वाली लंबी पट्टी को सामान्यतः क्या कहा जाता है? (What is the long bar appearing at the bottom of the Windows desktop generally called?)
सही उत्तर : (B) टास्कबार (Taskbar)
Explanation: Windows desktop के नीचे की पट्टी Taskbar कहलाती है। इसमें Start button, Search, खुले हुए programs के icons और घड़ी (Clock) दिखाई देती है। Title Bar किसी window के सबसे ऊपर होता है, जिसमें उसका नाम लिखा रहता है।
18. टास्कबार में स्टार्ट मेनू खोलने के लिए किसका उपयोग किया जाता है? (What is used to open the Start Menu in the taskbar?)
सही उत्तर : (A) स्टार्ट बटन (Start Button)
Explanation: Taskbar पर दिए गए Start Button (Windows logo) पर click करने से Start Menu खुलता है। इसे keyboard की Windows key दबाकर भी खोला जा सकता है। Search Box का काम files और apps खोजना है।
19. विंडोज में स्टार्ट मेनू का मुख्य उद्देश्य क्या है? (What is the main purpose of the Start Menu in Windows?)
सही उत्तर : (B) एप्लीकेशन और सिस्टम फीचर्स तक एक्सेस देना (Providing access to applications and system features)
Explanation: Start Menu से installed programs (apps), Settings और Power options (Shut down, Restart, Sleep) जैसी सुविधाओं तक पहुँचा जा सकता है। यह केवल एक काम के लिए नहीं, बल्कि कई कामों का प्रवेश-द्वार है।
20. डेस्कटॉप पर किसी आइकॉन को सेलेक्ट करने के लिए सामान्यतः क्या किया जाता है? (What is generally done to select an icon on the desktop?)
सही उत्तर : (A) सिंगल-क्लिक (Single-click)
Explanation: Icon को select करने के लिए उस पर एक बार left click (single-click) किया जाता है। Double-click से icon select नहीं, बल्कि open होता है। Right-click करने पर उस icon का context menu खुलता है।