क्या आपने कभी गौर किया है कि Windows की स्क्रीन पर सबसे नीचे मौजूद वह पतली सी पट्टी — जिसमें Start button, खुले हुए apps और घड़ी दिखती है — हर बार एक जैसी क्यों नहीं दिखती? असल में यह Taskbar है, और यह Windows के सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले हिस्सों में से एक है। इसे भी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार Customize किया जा सकता है।
इसी प्रक्रिया को Taskbar Customization कहा जाता है, जिसमें Taskbar की Position, उस पर दिखने वाले Icons, Colors और उसका Behaviour तक बदला जा सकता है।
बहुत से students रोज़ Taskbar का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि Search Box को कैसे छोटा करें, ज़रूरी Apps को Pin कैसे करें, या Taskbar को अपने-आप Hide कैसे करवाएँ। इस आर्टिकल में हम Taskbar से जुड़ी हर छोटी-बड़ी Setting को step-by-step, आसान भाषा में समझेंगे।
Table of Contents
- Taskbar Customization क्या है?
- 1. Taskbar Settings कैसे खोलें?
- 2. Taskbar Alignment बदलना
- 3. Widgets Button को Customize करना
- 4. Search Button को Customize करना
- 5. Task View Button को Customize करना
- 6. Pinned & Open App Buttons (Apps को Pin/Unpin करना)
- 7. Taskbar Buttons को Combine या Uncombine करना
- 8. Taskbar से App Launch करना
- 9. System Tray, Notification Area और Quick Settings
- 10. Show Desktop Button
- 11. Taskbar को Automatically Hide करना
- 12. Taskbar का Color बदलना
- 13. Multiple Monitors में Taskbar
- 14. Taskbar से जुड़ी आम गलतियाँ (Common Mistakes)
- 15. उपयोगी Taskbar Shortcut Keys
- 16. Taskbar Features की Comparison Table
- 📌 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बिंदु (Exam Important Points)
- Windows Taskbar Customization: FAQs
Taskbar Customization क्या है? (What is Taskbar Customization?)
Taskbar Windows Screen के सबसे नीचे मौजूद वह horizontal पट्टी होती है, जिसमें Start Button, Search Box, Pinned Apps, खुली हुई Windows और System Tray Icons दिखाई देते हैं। इसे Windows Interface का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा माना जाता है, क्योंकि लगभग हर काम की शुरुआत यहीं से होती है।
Taskbar Customization का अर्थ है — इस पट्टी की Position, उस पर मौजूद Buttons, Icons, Color और Behaviour को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदलना। सरल शब्दों में समझें तो Taskbar एक ऐसी शेल्फ़ की तरह है जहाँ आप अपने रोज़ के काम आने वाले औज़ार (Apps) करीने से सजाकर रखते हैं, ताकि हर चीज़ हाथ की पहुँच में रहे।
एक ठीक से Customize किया गया Taskbar काम की रफ़्तार बढ़ा देता है। उदाहरण के लिए, अगर आप रोज़ Word, Excel और Browser इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें Taskbar पर Pin करने से हर बार Start Menu खोलकर ढूँढने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इसी तरह Auto Hide जैसी Setting छोटी Screen वाले Laptop पर काम की जगह (Screen Space) बढ़ा देती है।
यह गाइड Windows 11 के Taskbar Interface पर आधारित है। Windows 10 में कुछ Options का स्थान (जैसे Alignment) अलग हो सकता है।
1. Taskbar Settings कैसे खोलें?
Taskbar से जुड़ी लगभग सभी Settings एक ही जगह — Taskbar Settings पेज पर मिलती हैं। इसे खोलने के दो तरीके हैं।
Method 1: Right-Click से
- Taskbar की खाली जगह पर Right-Click करें।
- खुलने वाले छोटे मेन्यू में Taskbar settings पर क्लिक करें।
Method 2: Settings App से
- Windows key + I दबाकर Settings ऐप खोलें।
- Personalization पर क्लिक करें, फिर Taskbar चुनें।
Tip: दोनों तरीके एक ही पेज पर लेकर जाते हैं, इसलिए जो तरीका आपको आसान लगे उसे इस्तेमाल करें।
2. Taskbar Alignment बदलना
Windows 11 में बाईं डिफॉल्ट (Default) रूप से Start Button और App Icons स्क्रीन के बीच में (Center) होते हैं। यदि आप पुराने Windows 10 जैसा लुक चाहते हैं, तो इसे Left कर सकते हैं।
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar behaviors सेक्शन खोलें।
- Taskbar alignment के सामने Center या Left में से कोई विकल्प चुनें।
3. Widgets Button को Customize करना
Widgets एक Panel है जो Taskbar के बाईं (Left) ओर दिए गए Icon पर क्लिक करने से खुलता है। इसमें Weather, News, Calendar जैसी छोटी-छोटी जानकारी वाली Cards दिखाई देती हैं।
Widgets Button को On या Off करना
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar items में Widgets के आगे दिए गए Toggle को On या Off करें।
Note: Widgets Panel का उपयोग करने के लिए Internet Connection ज़रूरी है, क्योंकि Weather, News और अन्य जानकारी Online Update होती रहती है।
4. Search Button को Customize करना
Taskbar पर मौजूद Search Option की मदद से Files, Apps और Web को सीधे Taskbar से खोजा जा सकता है। इसका Display Style बदला जा सकता है।
Search Button की Style (Display Mode) बदलना
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar items सेक्शन में Search के सामने Drop-down खोलें।
- इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- Hide: Search पूरी तरह Taskbar से छिप जाता है।
- Search icon only: सिर्फ एक छोटा Icon दिखता है, जिससे जगह बचती है।
- Search box: पूरी लंबी Search Box दिखती है, जिसमें सीधे टाइप किया जा सकता है।
- Search icon and label: Icon के साथ "Search" शब्द भी दिखता है।
Tip: जिन Laptops में Screen छोटी होती है, वहाँ Search icon only चुनना बेहतर रहता है — इससे बाकी Icons के लिए ज़्यादा जगह बच जाती है।
5. Task View Button को Customize करना
Task View एक ऐसा Feature है जो सभी खुली हुई Windows को एक साथ छोटे Thumbnails के रूप में दिखाता है और Multiple (Virtual) Desktops बनाने की सुविधा भी देता है।
Task View Button को On या Off करना
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar items में Task view के आगे दिए Toggle को On या Off करें।
उदाहरण के लिए: अगर आप एक साथ Study Material और Entertainment के लिए अलग-अलग Windows खोलकर रखना चाहते हैं, तो Task View से दो अलग Virtual Desktops बनाकर दोनों काम अलग-अलग रखे जा सकते हैं, बिना Windows को बार-बार Minimize किए।
Exam Point: Task View Button को Enable किए बिना भी Windows key + Tab दबाकर उसे तुरंत खोला जा सकता है।
6. Pinned & Open App Buttons (Apps को Pin/Unpin करना)
Pin to Taskbar किसी App का Shortcut स्थायी रूप से Taskbar पर रखने की सुविधा है, ताकि उसे बार-बार Start Menu में ढूँढना न पड़े।
(a) Start Menu से App Pin करना
- Start Menu खोलें।
- जिस App को Pin करना है, उस पर Right-Click करें।
- Pin to taskbar पर क्लिक करें।
(b) Desktop से App Pin करना
- Desktop पर App के Shortcut पर Right-Click करें।
- यदि आवश्यक हो, Show more options पर क्लिक करें।
- Pin to taskbar विकल्प चुनें (यदि उपलब्ध हो)।
(c) खुले हुए App को Taskbar पर Pin करना
- जिस App को Pin करना है, उसे पहले Open करें।
- अब Taskbar में दिखाई दे रहे उस App के Icon पर Right-Click करें।
- Pin to taskbar विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद App बंद होने पर भी उसका Shortcut Taskbar पर बना रहेगा और अगली बार उसे केवल एक क्लिक में खोला जा सकेगा।
(d) App को Unpin करना
- Taskbar पर Pinned App के Icon पर Right-Click करें।
- Unpin from taskbar पर क्लिक करें।
Note: किसी App को Unpin करने से वह App Uninstall नहीं होता — केवल उसका Shortcut Taskbar से हट जाता है।
8. Taskbar से App Launch करना
Pinned या पहले से खुले हुए किसी App को Taskbar से खोलने के लिए उसके Icon का उपयोग किया जाता है।
- Icon पर एक बार Click करने से App खुल जाता है या यदि पहले से खुला हो, तो सामने (Foreground) आ जाता है।
- यदि App की एक से अधिक Windows खुली हों, तो Icon पर Mouse Hover (कर्सर ले जाने) करने पर उन सभी के Thumbnail Previews दिख जाते हैं, जहाँ से मनचाही Window चुनी जा सकती है।
- Icon पर Middle-Click (Mouse Wheel दबाने) या Shift + Left Click करने पर उस App की एक नई Window तुरंत खुल जाती है।
9. System Tray, Notification Area और Quick Settings
System Tray (जिसे Notification Area भी कहा जाता है) Taskbar के दाईं (Right) ओर स्थित होता है। Windows 11 में इस क्षेत्र में Background Apps, Quick Settings और Clock & Date जैसी महत्वपूर्ण चीजें दिखाई देती हैं।
(a) App Icons / Background App Icons
ये वे Icons होते हैं जो Taskbar के दाईं ओर सीधे दिखाई देते हैं और Background में चल रहे Apps या Programs को दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए Gemini, CloudStorage, Antivirus आदि के Icons।
इन Icons को Taskbar पर सीधे दिखाया जा सकता है या ^ (Up Arrow) पर क्लिक करने से खुलने वाले Overflow Menu में रखा जा सकता है। किसी Icon को Drag and Drop करके Taskbar और Overflow Menu के बीच Move भी किया जा सकता है।
Hidden Icons Menu या Overflow Menu वह Menu है जो System Tray के ^ (Up Arrow) पर क्लिक करने पर खुलता है। इसमें Background में चल रहे Apps के Icons होते हैं, ताकि Taskbar में जगह बचे और वह साफ-सुथरा दिखे। जरूरत पड़ने पर Icons को Drag and Drop करके मुख्य Taskbar पर भी लाया जा सकता है।
(b) Quick Settings (Network, Volume और Battery)
Windows 11 में Network, Volume और Battery से संबंधित Icons एक संयुक्त क्षेत्र (Combined Area) में दिखाई देते हैं। इस क्षेत्र पर क्लिक करने से Quick Settings Panel खुलता है।
इस Panel से Wi-Fi, Bluetooth, Volume, Brightness और अन्य कई Settings को तुरंत Control किया जा सकता है।
Shortcut: Quick Settings खोलने का शॉर्टकट Win + A है।
(c) Notification Center & Calendar (Clock & Date)
Taskbar के दाईं ओर Clock और Date दिखाई देते हैं। इस Clock और Date वाले क्षेत्र पर क्लिक करने से Calendar और Notification Center खुलता है, जहाँ Notifications और Calendar Events देखे जा सकते हैं।
Shortcut: Notification Center खोलने का शॉर्टकट Win + N है।
(d) System Tray Icons को Show या Hide करना
आप यह तय कर सकते हैं कि कौन-से App Icons Taskbar पर हमेशा दिखाई दें और कौन-से Hidden Icons Menu में रहें।
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Other system tray icons पर क्लिक करें।
- हर App के सामने दिए गए Toggle से तय करें कि उसका Icon Always Show हो या Hidden Icons Menu में रहे।
Best Practice: केवल रोज़ इस्तेमाल होने वाले App Icons को Taskbar पर Always Show रखें। बाकी Icons को Hidden Menu में रखने से Taskbar साफ़-सुथरा दिखाई देता है और अनावश्यक भीड़ कम होती है।
10. Show Desktop Button
टास्कबार के सबसे आखिरी दाएं कोने पर एक छोटी लाइन होती है जिस पर क्लिक करने से सभी खुली विंडोज़ मिनिमाइज होकर सीधे Desktop दिखता है। Windows 11 के नए अपडेट में आप इस बटन को चालू या बंद कर सकते हैं:
Show Desktop Button को On/Off करना
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar ➜ Taskbar behaviors पर जाएं।
- Select the far corner of the taskbar to show the desktop को On या Off करें।
11. Taskbar को Automatically Hide करना
Auto Hide Taskbar On करने पर Taskbar सामान्य स्थिति में छिपा रहता है और Mouse को स्क्रीन के सबसे नीचे ले जाने पर ही दोबारा दिखाई देता है।
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar behaviors सेक्शन खोलें।
- Automatically hide the taskbar के आगे दिए Checkbox पर Tick करें।
Taskbar को Automatically Hide करने से स्क्रीन पर काम करने के लिए अधिक जगह (Screen Space) मिल जाती है, इसलिए यह छोटे स्क्रीन वाले लैपटॉप तथा वीडियो देखने या गेम खेलने के दौरान काफी उपयोगी होता है। हालांकि, Taskbar छिपा रहने के कारण उसे देखने के लिए हर बार माउस पॉइंटर को स्क्रीन के निचले हिस्से में ले जाना पड़ता है, जिससे थोड़ा समय लग सकता है और नए उपयोगकर्ताओं को शुरुआत में आवश्यक आइकन ढूँढने में कुछ असुविधा हो सकती है।
12. Taskbar का Color बदलना
Taskbar का रंग सीधे तौर पर उन्हीं Settings से जुड़ा होता है जो पूरी Windows के Colors और Theme को Control करती हैं।
- Settings ➜ Personalization ➜ Colors पर जाएं।
- Choose your mode में Dark चुनने पर Taskbar गहरे रंग का हो जाता है, और Light चुनने पर हल्के रंग का।
- Accent Color को Taskbar पर दिखाने के लिए Show accent color on Start and taskbar को On करें।
इसके अलावा Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar ➜ Taskbar behaviors में Transparency effects जैसा विकल्प भी मिलता है, जिससे Taskbar हल्का पारदर्शी (Transparent) दिखाया जा सकता है।
Exam Point: Taskbar का अपना अलग Color Setting नहीं होता — वह हमेशा System-wide Colors और Theme Settings का हिस्सा होता है।
13. Multiple Monitors में Taskbar
जो Users एक साथ दो या उससे अधिक Monitor जोड़कर काम करते हैं, उनके लिए Windows यह तय करने की सुविधा देता है कि Taskbar किन-किन Screens पर दिखे।
- Settings ➜ Personalization ➜ Taskbar पर जाएं।
- Taskbar behaviors में Show my taskbar on all displays के आगे दिए Checkbox को Tick या Un-tick करें।
- All Displays: हर जुड़े हुए Monitor पर अलग-अलग Taskbar दिखता है।
- Primary Monitor Only: Taskbar केवल मुख्य (Primary) Monitor पर ही दिखता है, बाकी Screens पर नहीं।
Tip: Video Editing या Presentation जैसे कामों में अक्सर Taskbar को केवल Primary Monitor पर रखा जाता है, ताकि Secondary Screen पूरी तरह Content दिखाने के लिए खाली रहे।
14. Taskbar से जुड़ी आम गलतियाँ (Common Mistakes)
- बहुत अधिक Apps Pin करना: ज़रूरत से ज़्यादा Icons Pin करने से Taskbar भरा-भरा और अव्यवस्थित लगने लगता है।
- Notification Overflow को अनदेखा करना: ज़रूरी Icons को Hidden Menu में छोड़ देने पर उन्हें ढूँढने में समय लगता है।
- Auto Hide On करके भूल जाना: कई बार नए Users Auto Hide On कर देते हैं और बाद में Taskbar न मिलने पर घबरा जाते हैं।
- ज़रूरी System Icons को Disable कर देना: जैसे Network या Volume Icon को गलती से Hide कर देना, जिससे रोज़ के काम में असुविधा होती है।
15. उपयोगी Taskbar Shortcut Keys
| Shortcut Key | कार्य (Function) |
|---|---|
| Win | Start Menu खोलने या बंद करने के लिए। |
| Win + T | Taskbar के Apps के बीच Focus (चयन) घुमाने के लिए। |
| Win + [Number] | Taskbar पर उस क्रम-संख्या (जैसे 1, 2, 3) वाले Pinned App को सीधे खोलने के लिए। |
| Win + B | System Tray (Notification Area) पर Focus ले जाने के लिए। |
| Win + A | Quick Settings (Volume, Wi-Fi, Battery) पैनल खोलने के लिए। |
| Win + N | Notification Center और Calendar खोलने के लिए। |
| Win + I | सीधे Settings ऐप खोलने के लिए। |
| Shift + Left Click (Taskbar icon पर) | App का नया Instance (New Window) खोलने के लिए। |
16. Taskbar Features की Comparison Table
Taskbar की अलग-अलग Settings को अक्सर students आपस में confuse कर देते हैं। नीचे दी गई Table से इनका उद्देश्य स्पष्ट रूप से समझें:
| Feature | Purpose (उद्देश्य) |
|---|---|
| Alignment | Icons को Left या Center में सेट करना |
| Search | Files, Apps और Web को जल्दी खोजना |
| Widgets | News और Weather जैसी जानकारी एक Panel में दिखाना |
| Task View | Multiple Virtual Desktops बनाना और Switch करना |
| Auto Hide | Screen की खाली जगह बढ़ाना |
| Pin Apps | ज़रूरी Apps तक Fast Access देना |
| Notification Area | System की Status (Time, Volume, Network) दिखाना |
| System Tray | Background में चल रहे Programs के Icons दिखाना |
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बिंदु (Exam Important Points)
- Taskbar Customization का उद्देश्य Icons, Position और Behaviour को user की सुविधा अनुसार बदलना है।
- Windows 11 में Default Taskbar Alignment Center होती है।
- Search Button को Hide, Icon Only, Search Box या Icon and Label के रूप में दिखाया जा सकता है।
- Task View से Multiple Virtual Desktops बनाए जा सकते हैं।
- System Tray में जगह की कमी होने पर Icons Overflow (Hidden Icons) Menu में चले जाते हैं।
- App को Unpin करने से वह Uninstall नहीं होता, केवल उसका Shortcut हटता है।
- Taskbar का अपना अलग Color Option नहीं होता — यह Personalization ➜ Colors की Setting से जुड़ा है।
- Auto Hide On होने पर Taskbar Mouse को नीचे ले जाने पर ही दिखाई देता है।
- Multiple Monitors में Taskbar को All Displays या Primary Monitor Only पर सेट किया जा सकता है।
- Win + Number Shortcut से Taskbar के Pinned Apps सीधे खोले जा सकते हैं।
📌 Windows के बारे में यहाँ पढ़ें:
▸ विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? – Complete Guide▸ विंडोज यूजर इंटरफेस को समझें – Windows Interface Guide
▸ Windows की जरूरी 100+ Shortcut Keys
▸ Desktop Customization कैसे करें? – Complete Guide
